डीसीएम की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) डीसीएम की टक्कर से ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया| उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया |
थाना नवाबगंज के कलोली मैकुलापुर निवासी 45 वर्षीय ओमपाल पुत्र छोटे सिंह थाना मऊदरवाजा के ग्राम खिनमिनी में ट्रैक्टर चालक का काम करते थे | बीती रात को ओमपाल ट्रैक्टर से जा रहे थे उसी दौरान खिनमिनी के निकट तेज रफ्तार डीसीएम नें टक्कर मार दी | जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया | जिससे चालक ओमपाल गंभीर रूप से घायल हो गया| उसे बीती रात 10 बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया | मंगलवार को सुबह लगभग 8:40 बजे उसको चिक्कित्सक नें मृत घोषित कर दिया | मृतक की पत्नी पूनम का रो-रो कर बुरा हाल हो गया |