सौरभ हत्याकांड: शक की सुई मृतक के करीबियों पर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

UPPफर्रुखाबाद:(कायमगंज) अपहरण के बाद मौत के घाट उतारे गये 10 वर्षीय मासूम सौरभ की हत्या कर शव बोरी में भरकर फेंके जाने के बाद से पुलिस सकते में है| पुलिस को मृतक सौरभ के करीबियों पर की शक है| इसी दिशा में पुलिस एपीआई जाँच बढ़ा रही है| पुलिस को एक पत्र भी मिला है जिसमे कुछ लोगो के नाम दिये है| जिसमे भी हत्या का राज छिपा होने की बात कही गयी है|

27 जनवरी को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम च्यूलारा इजौर निवासी कृष्णवीर सिंह राजपूत का 10 वर्षीय पुत्र सौरभ अपनी 6 वर्षीय बहननेहा के साथ गाँव के ही निकट स्कूल के बाहर बुधबार को खेल रहा था| तभी एक बाइक पर हेलमेट लगाये दो युवक आये और उन्होंने नेहा को दस रुपये का नोट दिया| जिसके बाद वह मौके से चली गयी| बाइक सबार मौका देखकर सौरभ को लेकर चले गये|पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था| लेकिन घटना के बाद से कोई अहम् सुराग पुलिस को नही मिले थे|

शुक्रवार को सुबह बराबिकु रोड पर सड़क के किनारे प्लास्टिक की बोरी में छात्र सौरभ की लाश मिली| जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गयी| शव का पोस्टमार्टम कराया गया| इसके साथ ही साथ तनाब की स्थित को देखते हुये गाँव में पुलिस तैनात कर दी गयी| इससे पूर्व गाँव की ही एक महिला को एक पत्र मिला जिसे उसने सौरभ के परिजनों को सौप दिया| जिसके बाद वह पत्र पुलिस को दे दिया गया| पत्र में गुमराह करने के लिये कृष्णवीर की पुरानी दुश्मनी का हबाला देते हुये कुछ नाम भी दिये गये है| पुलिस पत्र लिखने वाले तक भी पंहुच गयी लेकिन इसके बाद भी हत्या में शामिल लोगो के नाम उजागर नही हो पा रहे है| पुलिस को पूरे मामले में कृष्णवीर के करीबियों पर ही शक कर रही है|

पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्णा पूरे दिन कायमगंज कोतवाली में ही डटे रहे| उन्होंने बताया की पुख्ता सबूत मिलने के बाद हत्या का खुलासा किया जायेगा|