जिला पंचायत अध्यक्ष के मतदान में रहेगी कड़ी सुरक्षा

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics- Sapaa ZILA PANCHAYAT जिला प्रशासन

sguna-shivpal-gyandevi1फर्रुखाबाद: जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिये 11 बजे से 3 बजे तक होने वाले मतदान को लेकर पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किये गये है| अभेन्द्य सुरक्षा को लेकर पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये गये है|

प्राप्त आदेश के अनुसार फतेहगढ स्थित जीजीआई सी के सामने पुलिस के बैरियर पर एक थाना प्रभारी, 2 दरोगा, 2 मुख्य आरक्षी, 10 सिपाही, 4 होमगार्ड व 1 यातायात पुलिस का सिपाही तैनात किया जायेगा| वही अम्बेडकर प्रतिमा तिराहे पर तीन दरोगा, 6 सिपाही व 2 महिला सिपाहियों की तैनाती की तैनाती की गयी है| पुलिस कार्यालय तिराहे पर एक थानाध्यक्ष, 2 दरोगा, 2 मुख्य आरक्षी, 10 सिपाही, चार होमगार्ड की तैनाती की गयी है|

वही भारत माता मन्दिर के निकट एक थानाध्यक्ष, 2 दरोगा, 2 मुख्य आरक्षी, 10 सिपाही, 1 यातायात पुलिस का सिपाही, आठ होमगार्ड तैनात किये गये है| सीतापुर नेत्र चिकित्सालय के सामने 1 थानाध्यक्ष, 2 दरोगा, 2 हेड कांस्टेबल, 10 सिपाही, 1 यातायात का सिपाही, 8 होमगार्ड के जवान तैनात किये गये है| जिलाधिकारी कार्यालय मेनगेट पर 2 दो थानाध्यक्ष,4 दरोगा, 2 हेड कांस्टेबल, 12 सिपाही, 4 महिला पुलिस जिसमे से दो सादा कपड़ो, 4 होमगार्ड, 1 यातायात का दरोगा व 1 सेक्शन पीएसी को तैनात किया गया है|

इसके साथ ही साथ जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में 3 थानाध्यक्ष, 1 महिला थानाध्यक्ष, 7 दरोगा, 1 सेक्शन पीएसी तैनात रहेगी| इसके साथ ही साथ जिलाधिकारी कार्यालय के कचेहरी परीसर, जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष के पीछे, जिलाधिकारी कार्यालय की दक्षिण दिशा में जिला जेल चौराहे पर भारी मात्रा में पुलिस व पीएसी के जबान तैनात किये गये है|