विजय की माँ कुटरा प्रधान पद पर निर्विरोध विजय

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

vijy yadav girja deviफर्रुखाबाद: नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य विजय यादव की माँ का बढ़पुर विकास खंड के ग्राम कुटरा से निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है| उनकी माँ के विरोध में किये गये सभी नामांकन बापस होने से उनके समर्थको ने ख़ुशी का इजहार कर मिठाई बांटी|

कुटरा के प्रधान पद के लिये आधा दर्जन लोगो ने अपने नामाकंन किये थे| लेकिन विजय के जिले में बढ़ रहे समर्थन के आगे विरोधी हवा हो गये| नामांकन के अंतिम दिन आखिर विजय यादव की माँ गिरजा देवी के खिलाफ एक भी दावेदार ना रह जाने से अब कुटरा की प्रधानी पुन: विजय के आंगन में आ गयी है| गिरजा देवी के निर्विरोध प्रधान होने का समाचार मिलते ही उनके समर्थको में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी| उनसे मिलने वालो का ताँता लग गया|

विजय अपनी माँ गिरजा देवी व समर्थको की भारी भीड़ के साथ बढ़पुर व्लाक पंहुचे तो समर्थको ने उन्हें मालाओ से लाद दिया| विजय यादव ने सभी को बधाई दी| समर्थको का मुंह मीठा कराया|