दौड़ में इटावा पुलिस अब्बल, फतेहगढ़ रहा फिसड्डी

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस लाइन फतेहगढ़ में अन्तर जनपदीय पुलिस एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन दौड़ में जनपद इटावा की पुलिस टीम अब्बल रही| जबकि अपनें ही मैदान में फतेहगढ़ की टीम कोई कमाल नही दिखा सकी|  वाक चाल में फतेहगढ़ आगे नजर आया|
रविवार को आयोजित हुई प्रतियोंगिता में 1500 मीटर पुरुष वर्ग की दौड़ में औरेया के सुमित नें प्रथम स्थान झटका| जबकि झाँसी से संदीप द्वितीय व फतेहगढ़ के धर्मेन्द्र तीसरे पायदान पर रहे| 5000 मीटर दौड़ में इटावा टीम के अभिषेक नें बाजी मारी| औरेया के सुमित दूसरे व कानपुर नगर के कार्तिकेय तृतीय स्थान पर रहे|
10 किमी पुरुष वर्ग दौड़ में इटावा के राहुल नें कमाल किया| 10 किमी वाकचाल में फतेहगढ़ के उपनिरीक्षक ओमवीर सिंह प्रथम रहे| 400 मीटर दौड़ में इटावा के सौरभ प्रथम रहे| जबकि 10 किमी वाकचाल महिला वर्ग में
इटावा की प्रियंका प्रथम रहीं| इसके साथ ही अन्य खिलाडियों नें भी प्रदर्शन किया| निर्णायक के रूप में प्रबल पाठक, संजीब कटियार,दुर्गा वर्मा व अरुण यादव रहे|