संदिग्ध हालत में पैर में गोली लगने से युवक घायल

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) संदिग्ध हालत में पैर में गोली लगने से युवक बुरी तरह जख्मी हो गया| घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम नगला बरी निवासी 25 वर्षीय सुखवीर पुत्र फेरु सिंह बीती रात शौच करने खेतों में गया था| उसी समय अचानक उसके पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया| जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया| उसे देर रात लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|
मिली जानकारी के मुताबिक सुखवीर की पत्नी बीते 6 महीने से मायके में रह रही है| जिससे वह काफी खफा था| पत्नी ना आने से खफा सुखबीर नें खुद ही अपने गोली मार ली| थानाध्यक्ष जेपी शर्मा नें जेएनआई को बताया कि युवक नें खुद ही गोली मारी है| पत्नी ना आने से खफा था| तमंचे की तलाश की जा रही है|