परिणय सूत्र में बंधे ग्यारह जोड़े

FARRUKHABAD NEWS


फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सामूहिक विवाह सम्मेलन में 11 जोड़ों ने शादी रचाकर एक-दूसरे का जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही एक दूजे के सुख दुःख में साथ निभानें का भरोसा दिया|
कृतिका सेवा संस्थान के अध्यक्ष ध्रुव यादव के द्वारा सामूहिक विवाह का कार्यक्रम नलकूप कालोनी के निकट बेबर रोड पर सपन्न हुआ| सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भाजपा नेता सचिन यादव व जिला पंचायत सदस्य यशवीर आर्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया| जिसके बाद वर व बधू को उपहार भी दिये गये| विवाह समारोह को दहेज विरोधी रखा गया| अतिथियों नें जोड़ो को आशीर्वाद दिया|
इस दौरान बॉबी मिश्रा पौत्र (शहीद प. राम नारायण आजाद) स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज जिलाध्यक्ष, अरविन्द शुक्ला, कृतिका सेवा संस्थान विजय शुक्ला, कोषाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, कार्यक्रम संयोजक आशु मिश्रा, शिवम मिश्रा, अनुज माही, गौरव शर्मा, पारस, मुकेश, शुभ, कामिनी, श्याम मोहन, अंजू, नीलू, खुशबू, आलोक आदि संस्था के पदाधिकारी भी रहे|