सपा विधायक की भाभी के खिलाफ एक दर्जन नामाकंन

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics ZILA PANCHAYAT जिला प्रशासन

spaaa thsin jmaluddinफर्रुखाबाद:(कमालगंज) विकास खंड कमालगंज क्षेत्र के ग्राम जरारी में सपा विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी की भाभी अमतुन्ना बेगम के खिलाफ गाँव के एक दर्जन लोगो ने नामाकंन करा दिया| इसी गाँव से विधायक के कई परिजनो ने भी अपना नामांकन करा दिया|

spaa jmaludidn, tahir1जरारी से सपा विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी भाभी व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी ने अपनी ताई अमतुन्ना बेगम का व्लाक पंहुचकर अपना नामांकन करा दिया| इसके साथ ही साथ बसपा के पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने अपनी माँ संतरी बेगम का भी नामांकन इसी सीट पर प्रधानी के पद के लिये कराया है| वही विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी पत्नी रिजवाना सिद्दीकी का नामांकन कराया है| वही विरोध की बात करे तो विधायक की पुत्र साहिन सिद्दीकी पत्नी डॉ० जमीरुद्दीन सिद्दीकी व साहिन की पुत्री फरिन का भी नामांकन कराया गया है| इसके साथ ही साथ कुल मिलाकर सपा विधायक की भाभी के खिलाफ एक दर्जन नामाकंन किये गये है| यह आशा जाहिर की जा रही है कि अभी इसमे से कुछ लोग अपना नामांकन बापस भी ले सकते है|

जेल से आकर किया नामाकंन
जेल में बंद 50 हजार के ईनामी राजेश यादव ने जेल से पुलिस अभिरक्षा में आकर नामाकंन किया| राजेश उन्नतशील किसान नारद अपहरण कांड का भी आरोपी है| उसने ग्राम नगला खैरमई से प्रधान पद हेतु नामाकंन कराया है| उसके ऊपर तकरीबन 38 मुकदमे दर्ज है|