’20 साल से प्रदेश में नही बना नया बिजली घर : राममूर्ति वर्मा

FARRUKHABAD NEWS FEATURED Politics Uncategorized

nrendr singh rammurti vrmaफर्रुखाबाद: राजेन्द्र नगर मोहत्सव में आयोजित किसान गोष्ठी में पंहुचे प्रदेश सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री राममूर्ति वर्मा ने कहा है की बीते दिनों में प्रदेश में बिजली की भारी किल्लत रही है| जिसकी मुख्य कारण यह है की प्रदेश में पिछले 20 वर्षो में एक भी बिजली घर नही बना| सपा की सरकार आयी तो दो नये बिजली घर बनाये जा रहे है|

राज्यमंत्री ने कहा की स्व. बाबू राजेन्द्र सिंह यादव ने पूरा जीवन जमीन से जुड़े लोगो(किसानो, गरीबो व शोषित) की सेवा में लगा दिया| उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलकर कहा कि देश में पर्याप्त मात्रा में आलू है फिर भी केंद्र सरकार विदेशो से आलू मंगा रही है| जिसका विरोध मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने किया। उन्होंने कहा प्रदेश में विद्युत उत्पादन केंद्र बनने से किसान खुशहाल होंगे। किसानों के लिये मुर्गी, बकरी व सुअर पालन भी लाभकारी है।

पूर्व राज्यमंत्री व विधायक नरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती करनी चाहिए। मिट्टी की जांच कराकर उचित मात्रा में खाद का उपयोग करें। पूर्व सपा जिलाध्यक्ष राजकुमार ¨सिंह राठौर, समारोह के अध्यक्ष सचिन सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य दृगपाल बाबी यादव,विजेंद्र सिंह यादव, जितेन्द्र यादव , डा.आरएन सिंह आदि ने गोष्ठी को संबोधित किया। संचालन सत्येंद्र यादव ने किया। उपकृषि निदेशक एके सिंह , जिला कृषि अधिकारी अरविन्द सचान, कृषि वैज्ञानिक डा.प्रणवीर ¨सह, आरएन सिंह आदि मौजूद रहे। किसानों को कृषि के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।