चरमरायी स्वास्थ्य व्यवस्था पर युवाओ का हल्लाबोल

Uncategorized

lohiya ansanफर्रुखाबाद:जिले की चरमरायी स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ एक बार फिर से जिले का युवा जागरूक हुआ है| जिसके चलते लोहिया अस्पताल में युवाओ ने धरना शुरू कर दिया| धरने को लेकर विभिन्य मांगे रखी गयी है|
लोहिया अस्पताल के आपात कालीन वार्ड के सामने उत्तर प्रदेश नव निर्माण सेना के बैनर तले युवा सुबह से ही धरने पर बैठे है| उन्होंने लोहिया अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ कई मांगे रखी है| जिसमे चिकित्सको के द्वारा निजी मरीज देखना, इलाज के नाम पर अबैध बसूली करना के अथ ही जिले में ट्रामा सेंटर खोलने की मांग की गयी है|

संगठन ने यह भी मांग की गयी की लोहिया अस्पताल में अल्ट्रासाउंड, एक्सरे आदि सुबिधाओ का लाभ मरीज आसानी से नही ले पाते जिसे सुबिधाजनक बनाया जाये| जिससे मरीज परेशान रहते है|
इस दौरान विजेंद्र राठौर, रानू दीक्षित, पवन मिश्रा, शशांक शेखर मिश्रा, रजत कटियार व राहुल जैन आदि मौजूद रहे|