ब्रेकिंग न्यूज: भूमि विवाद में गोली चली छात्र सहित दो की मौत

Uncategorized

SP DMफर्रुखाबाद:(कमालगंज) भूमि विवाद में दो पक्षों में हुये विवाद के चलते गोली चली जिसमे चाचा ने भतीजे के सर में गोली मार दी और उसकी मौत के बाद खुद को भी सर में गोली मार मौत के घाट उतारा लिया | पुलिस के अलावा जिलाधिकारी नरेन्द्र कुमार सिंह मौके पर पंहुचे|
थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरिया नगला में भूमि विवाद में गोली चली जिसमे 11 वर्षीय छात्र शिवम् पुत्र राजकुमार को उसके सगे चाचा 45 वर्षीय राजबहादुर पुत्र रामादीन ने उसको गोली से उड़ा दिया और उसकी मौत के बाद खुद को भी सर में गोली मार मौत के घाट उतार दिया जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी| शिवम् सरस्वती शिशु मन्दिर रजीपुर में कक्षा आठ का छात्र था| वह अपने परिवार का एकलौता पुत्र था| सूचना मिलने पर थाना पुलिस से साथ जिलाधिकारी नरेन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक विजय यादव, क्षेत्राधिकारी कालूराम दोहरे मौके पर पंहुची| कुछ लोगो को पूंछताछ के लिये हिरासत में लिया गया है| छात्र के परिजन राजबहादुर के पुत्र पर हत्या किये जाने का आरोप लगाया है| फ़िलहाल मौके से किसी भी प्रकार का हथियार बरामद नही हुआ है|
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकुमार का अपने भाई राजबहादुर से बाग के बटबारे को लेकर विवाद चल रहा है| जिसने रविवार को बड़ा रूप ले लिया|

घटना का कारण भूमि विवाद बताया गया है| मृतक शिवम राजकुमार का सगा भतीजा है| जारी ……………..