बंद पड़े आरओ प्लाट के लिये अनशन शुरू

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: नगर के बंद पड़े आरओ प्लाट को सुचारू रूप से चालू कराने के लिये अनशन शुरू कर दिया गया है| इसके साथ ही यह चेतावनी भी दी गयी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नही होता है तो अनशन बड़ा रूप भी लेगा|

फ़तेहगढ़ की पुरानी सब्जी मंडी में अखिल भारतीय युवा जनसेवा संगठन के प्रदेश प्रवक्ता पंकज प्रकाश ने तीन दिवसीय अनशन शुरू कर दिया है| संगठन का कहना है कि कई बार प्रशासन को इस सम्बन्ध में अवगत कराया जा चुका है लेकिन प्रशासन पर कोई फर्क नही पड़ा| प्रशासन के नाक कान खोलने के लिये तीन दिवसीय अनशन शुरू किया है| संगठन ने चेतावनी दी है कि तीन दिन के भीतर प्रशासन लिखित रूप से अश्वासन नही देता तो अनशन आमरण अनशन में बदल जायेगा||

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मोहित गुप्ता, रजत कटियार, आकाश ठाकुर, रवि मिश्रा, अवनीश कुमार, अर्जुन सिंह, सुमित सक्सेना, चन्दन दुबे आदि मौजूद रहे|