घर में घुसकर महिला को पीटा, आगजनी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम गाँधी निवासी महिला रामादेवी पत्नी ध्यान सिंह के घर में घुसकर मारपीट के साथ आगजनी करने का प्रयास किया गया| पुलिस आरोपी का शांतिभंग में चालन करने की बात कह रही है|

पीड़ित रामादेवी ने बताया कि बीते सोमबार की शाम गाँव का ही दबंग भंवरपाल शराब के नशे में उसके घर में घुस गया और घर के भीतर आग लगा दी| महिला ने अभद्रता के साथ ही साथ मारपीट करने का का भी आरोप लगाया है| पीड़ित ने डायल 100 पर सूचना दी| जिसके बाद पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल के बाद आरोपी को थाने ले आयी|

थानाध्यक्ष महेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि जाँच की जा रही है| आरोपी का शांति भंग में चालान किया जायेगा|