पेड़ में युवक नें फांसी लगाकर दी जान

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: जामुन के पेड़ में झूलकर युवक नें अपनी जान दे दी| जिसके बाद शव लटका होनें की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला बीबीगंज मेहरबान निवासी 33 वर्षीय अमर पाल शाक्य पुत्र चेतराम बागबानी का कार्य करता था| बीती रात वह घर नही पंहुचा| जिसके बाद परिजनों नें उसकी तलाश की लेकिब पूरी रात उसका पता नही चल सका| सुबह ग्रामीणों नें अमरपाल के चाचा कंचन शाक्य के नीबू के बाग में जामुन के पेंड में उसका शव फांसी पर लटका देखा|
जिसके बाद ग्रामीणों नें परिजनों को सूचना दी| मौके पर ग्रामीणों की भीड़ भी आ गयी| थाना पुलिस नें मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| वही मृतक की पत्नी कामिनी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक के एक 7 वर्षीय पुत्री नव्या और 5 वर्षीय पुत्र देवांश है| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|