संदिग्ध हालत में पेट में गोली लगने से महिला की मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: गुरुवार तड़के ससुराल में महिला के पेट में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी| जिससे हडकंप मच गया| पुलिस ने मौके पर जाकर शव अपने कब्जे में ले लिया और उसका पंचनामा भरा|
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अलादादपुर निवासी रामगोपाल पुत्र रघुनन्दन सिंह का विवाह बीते वर्ष 2009 में लगभग दस वर्ष पूर्व जनपद भिंड पिपरौली निवासी रामनरेश की पुत्री 30 वर्षीय सीमा के साथ हुआ था|
सीमा के ससुर के अनुसार बीते दिन उनका पुत्र रामगोपाल कानपुर रसूलाबाद अपने दोस्त के विवाह समारोह में शामिल होंने के लिए गया था| सीमा की सास पुष्पा देवी नवाबगंज अपने दामाद के घर गयी हुई थी| सुबह लगभग 5:30 बजे घर के भीतर सीमा के कमरे से गोली चलने की आबाज आयी| जिस पर रघुनंदन ने भीतर जाकर देखा तो सीमा का शव बेड पर पड़ा था| उसके पेट में गोली लगी थी| उसके पास ही एक 315 बोर का तमंचा पड़ा था|
सीमा की गोली लगने से मौत होंने की खबर से मौके पर भीड़ लग गयी| जिसके बाद रामगोपाल मौके पर आ गया| मृतका के पति रामगोपाल नें कोतवाली जाकर पुलिस को सूचना दी| जिसके बाद रेलवे रोड चौकी इंचार्ज राजीव सिंह मौके पर आये और जाँच पड़ताल की| इसके बाद शहर कोतवाल देवेन्द्र दुबे, फिल्ड यूनिट और डॉग स्कोट भी घटना पर आ गये|भाजपा जिला नेता शैलेन्द्र सिंह राठौर भी पंहुचे| पुलिस नें मौके से तमंचे को कब्जे में ले लिया| उसके भीतर ही 315 बोर का कारतूस का खोखा भी पुलिस को मिला|| फिल्ड यूनिट नें तमंचे आदि से नमूने लिये| इसके बाद पुलिस नें शव को कब्जे में ले लिया| पुलिस ने मायके पक्ष को भी सूचना दी| मृतका सीमा के 5 वर्षीय पुत्र राजवीरऔर 7 वर्षीय पुत्री सृष्टि है| सीमा के ससुर रघुनंदन सहकारी बैंक फतेहगढ़ में गार्ड की नौकरी कर रहे है| उन्होंने सेना में भी नौकरी की लेकिन सेवानिवृत से पूर्व ही नौकरी छोड़ दी थी|
शहर कोतवाल देवेन्द्र दुबे नें बताया की गोली लगने की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है| शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी| फिल्ड यूनिट और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर ही अग्रिम कार्यवाही की जायेगी|