गंगा स्वच्छता संकल्प के साथ डीएम ने किया श्रमदान

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद : शासन के निर्देश पर स्वच्छता अभियान के तहत पंचाल घाट पंहुचे जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने घाटो पर श्रमदान के साथ ही साथ गंगा आरती भी की| इसके साथ ही साथ स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा।
यूपी सरकार के निर्देश पर पंचाल घाट पंहुचे डीएम ने गंगा घाट को एडीएम आर बी सोनकर व ईओ नगर पालिका रोली गुप्ता के साथ श्रमदान कर साफ़-सफाई की| उनके साथ कई सामजिक संगठन भी सफाई में जुटे रहे| घाट पर ही गंगा आरती की भी व्यवस्था की गयी थी| गंगा पूजन ओमकार नाथ मिश्रा ने कराया वही गंगा आरती सत्यव्रत पाण्डेय ने करायी|

शासन के फरमान के बाद घाटो पर पंहुचे प्रशासनिक अफसरों ने गंगा को सफाई में विशेष रूचि दिखाई | जिलाधिकारी ने प्रशासनिक अफसरों, स्कूली बच्चो, सामाजिक संगठनों के लोगो को गंगा में साफ़-सफाई रखने का संकल्प दिलाया| इस दौरान रवि मिश्रा, ब्रजकिशोर सिंह किशोर, आदि मौजूद रहे|