महिला नें गंगा में लगायी छलांग, मौत दे गयी दगा

ACCIDENT FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीमारी से अजीज आकर महिला नें अपनी जीवन लीला समाप्त करनें के लिए गंगा में छलांग लगा दी| लेकिन कुदरत नें उसे बचा लिया| गोताखोरों की मदद से उसे सकुशल बाहर निकाल लिया गया|
कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम गैसिंगपुर निवासी 58 वर्षीय राधिका पत्नी जलमोहन नें रविवार को सुबह लगभग 11 बजे शहर कोतवाली के पांचाल घाट पुल से गंगा में छलांग लगा दी| जिससे मौके पर चीख पुकार मच गयी| तत्काल मौके पर मौजूद गोताखोरों नें महिला को सकुशल गंगा से बाहर निकाल लिया|
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की| महिला नें पुलिस को बताया कि वह बीमारी से काफी परेशान है| जिसके चलते उसने आत्महत्या का प्रयास किया| पुलिस नें महिला को उसके पुत्र उपेंद्र को बुलाकर उसे सौंप दिया| पांचाल घाट चौकी इंचार्ज हरीओम त्रिपाठी नें बताया कि महिला को सकुशल निकाल कर परिजनों को सौंप दिया गया है|