Home Blog Page 5729

सूर्य ग्रहण: मंगल को अमंगल

21वीं सदी के दूसरे दशक का पहला ग्रहण,4 जनवरी मंगलवार को पूर्वाषाढ़ नक्षत्र में होगा.

ग्रहण काल दोपहर 2:35 बजे से 4:20 बजे तक रहेगा. नव वर्ष के पहले सप्ताह में होने वाले इस ग्रहण को लेकर ज्योतिषों की राय है कि इसका प्रभाव तीन माह तक दिखाई देगा.

यह राजनीतिक उठापटक व बड़े उद्योगपतियों के लिए कष्टकारक हो सकता है. जयपुर में ग्रहण का प्रभाव 2 फीसदी रहेगा और सिर्फ 21 मिनट ही नजर आएगा.

राज्य में ग्रहण का सबसे अधिक प्रभाव जैसलमेर व श्रीगंगानगर में रहेगा, जहां 15 फीसदी तक ग्रहण दिखाई देगा. पं. बंशीधर जयपुर पंचांग के ज्योतिष आचार्य दामोदरप्रसाद शर्मा ने बताया कि खंडग्रास ग्रहण मंगलवार दोपहर 3:20 बजे शुरू होगा जो दोपहर 3:41 बजे तक रहेगा. खंडग्रास सूर्यग्रहण जोधपुर में दोपहर 3:02 से 3:49 बजे तक रहेगा. बहुत कम समय के लिए होने के कारण इसे जोधपुर में देखा नहीं जा सकेगा. भारत में यह ग्रहण सबसे ज्यादा कश्मीर के अनंतनाग में दोपहर 2:40 से 4:10 बजे तक दिखेगा.

ग्रहण का सूतक सोमवार आधी रात बाद 2 बजकर 35 मिनट पर शुरू होगा जो मंगलवार को दोपहर 3 बजकर 41 मिनट तक रहेगा. इस दौरान दानपुण्य किया जाना श्रेष्ठ माना गया है.

इस साल पड़ने वाले अन्य सूर्य ग्रहण

1. 4 जनवरी 2011, मंगलवार को खंडग्रास सूर्यग्रहण होगा। जो भारत में दिखाई देगा.
2. ‍1 व 2 जून 2011, बुधवार को खंडग्रास सूर्यग्रहण होगा। जो भारत में दिखाई नहीं देगा.
3. 15 जून 2011, बुधवार को खग्रास चंद्रग्रहण होगा, जो भार‍त में दिखाई देगा.
4. 1 जुलाई 2011, शुक्रवार को खंडग्रास सूर्यग्रहण होगा जो भारत में नहीं दिखेगा.
5. 25 नवंबर 2011, खंडग्रास सूर्यग्रहण होगा. यह भी भारत में नहीं दिखेगा.
6. 10 दिसंबर 2011, शनिवार को खग्रास चंद्रग्रहण, जो भारत में दिखाई देगा.

मोबाइल, इंटरनेट के बगैर युवाओं की जिन्दगी अधूरी

आज के युवाओं का मोबाइल, इंटरनेट शौक बन गया है। एक अध्ययन में सामने आया है कि आज के युवा मोबाइल, टीवी और इंटरनेट के बिना नही रह सकते।

युवाओं को मोबाइल और इंटरनेट की इतनी आदत पड गई कि सेलफोनइ, ई-मेल, टीवी और आइ पॉड से दूर रखने पर उनमें नशीले पदार्थो का सेवन छोडने वाले लोगों जैसे लक्ष्मण पाए जा सकते है। यूनिवर्सिटी ऑफ मेरीलैंड के इन्टरनेशनल सेंटर फॉर मीडिया और द पब्लिक एजेंडा द्वारा किए शोध में विभिन्न देशों के 12 विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों से 24 घंटे तक ईमेल मैंसेज, फेसबुक और टि्वटर से दूर रहने के लिए कहा गया। इस दौरान उन्हें लैंडलाइन फोन और किताबे पढने की छूट दी गई।

शोधकर्ताओं ने देखा कि इन लोगों मं उसी प्रकार के लक्षण होने लगे जैसे धूम्रपान छोडते समय लोगों में होती है। इस शोध में कुछ प्रतिभागियों ने कहा कि उन्हें ऎसा लगा मानो वह किसी नशीले पदार्थकी आदत छोड रहे हों जबकि अन्य लोगों का कहना था कि उन्हें ऎसा लगा कि उन्होंने पूरा खाना नही खाया है।

उफ़! ये सर्दी

फर्रुखाबाद|| पर्वतीय इलाकों से आ रही बर्फीली हवाओं से उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेशवासियों को आने वाले दिनों में बर्फीली हवाओं से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। सर्द हवाओं के कारण दिन में भी भीषण सर्दी और ठिठुरन महसूस की जा रही है। रविवार को राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस कम था।

बीते 24 घंटों में इटावा राज्य का सबसे सर्द स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के निदेशक जे.पी.गुप्ता ने संवाददाताओं को बताया कि अगले कुछ दिन मौसम यथावत रहेगा। उन्होंने ठंड और कोहरा बढ़ने के आसार हैं। कोहरे और सर्दी ने प्रदेश में रेल और हवाई यातायात को भी प्रभावित किया है। दर्जनों रेलगाड़ियां निर्धारित समय से दो से पांच घंटे की देरी से पहुंच रही हैं।

ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा

कौशाम्बी|| उत्तर प्रदेश में कौशाम्बी जिले के एक गांव में चोरी करने आए में एक शख्स को ग्रामीणों ने पकड़कर इस कदर पीटा कि घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई जबकि उसका एक साथी फरार होने में कामयाब रहा।

पुलिस के मुताबिक घटना जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के बक्शा गांव की है, जहां बीती रात को अनिल कुमार के घर चोरी करने आए एक शख्स को ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ लिया और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला जबकि एक अन्य व्यक्ति मौके से फरार होने में सफल रहा।

स्थानीय थाना प्रभारी अब्दुल हलीम ने सोमवार को बताया कि मृतक की पहचान ४५ वर्षीय देशराज के रूप में की गई है, जो पड़ोस के सैनी गांव का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि देशराज शातिर अपराधी था। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में लूट के छह मामले दर्ज थे।

मौके से फरार हुए एक अन्य अपराधी के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन उसकी तलाश की जा रही है। हलीम ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। कानून हाथ में लेने वाले ग्रामीणों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

दिव्या हत्याकांड: सुनवाई मंगलवार को

हत्याकांड में आरोपी स्कूल प्रबंधक और उसके बेटे की ज़मानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई होनी थी. मामले की सुनवाई अब मंगलवार को होगी.

इस मामले में पुलिस का शिकार हुआ मुन्ना आज जेल से रिहा होगा.

सीबीसीआईडी ने अपनी रिपोर्ट में स्कूल प्रबंधक के बेटे पीयूष और मुकेश को दोषी बताया है. घटनास्थल पर मिले सैंपल का डीएनए स्कूल प्रबंधक और उसके बेटे के डीएनए से मैच किया है. सीबीसीआईडी ने पीयूष के खिलाफ धारा 302 और 377 के तहत मामला दर्ज कराया है. इसके साथ ही धारा 376 और 511 बढ़ाने की अर्ज़ी भी लगाई है.

कानपुर के रावतपुर गांव के बारतीय ज्ञानस्थली स्कूल में छठी कक्षा की एक छात्रा के साथ स्कूल में ही बलात्कार हुआ था. छात्रा का नाम दिव्या था और उसकी उम्र 11 वर्ष थी. रेप के बाद आरोपियों ने दिव्या को उसके घर के पास ही छोड़ दिया था. बाद में एक पड़ोसी युवक मुन्ना ने इस लड़की को अस्पताल पहुंचाया था जहां उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने स्कूल प्रबंधक और उसके बेटे को बचाने के लिए मुन्ना को ही आरोपी बना दिया. उधर दिव्या के घरवालों ने दलील दी कि मुन्ना निर्दोष है.

दिव्या के साथ बलात्कार की पुष्टि 28 सितंबर को हुई जिसके बाद स्थानीय लोग इंसाफ मांगने के लिए सड़क पर उतर आए. लोगों के कड़े विरोध के बाद राज्य सरकार ने पूरे मामले की जांच के लिए सीबीसीआईडी को आदेश दिया था. ये सीबीसीआईडी की जांच का ही नतीजा है कि असली गुनहगार पकड़ में आए हैं.

नावालिग़ लड़की के साथ गैंगरेप, रिपोर्ट के लिए भटकता बाप

फर्रुखाबाद: कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में दबंग युवकों ने गरीब नाबालिग लड़की के साथ जबरन गैंगरेप किया| लड़की का गरीब बाप रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटक रहा है| अपर पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बावजूद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई|

कोतवाली कायमगंज के मोहल्ला नई बस्ती निवासी इकबाल की १५ वर्षीय पुत्री मोनी २७ दिसंबर को सायं ६:३० बजे अकेली शौंच करने गई थी| वहां पड़ोस के रहने वाले तीन दबंग युवकों ने लड़की को घेर लिया दो युवकों ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया| किशोरी ने घर पहुँचने पर परिजनों को घटना की जानकारी दी|

इकबाल घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली गया तो पुलिस ने उसकी तहरीर ले ली| रिपोर्ट दर्ज न होने पर इकबाल ने बीते दिन अपर पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया| सूवेदार चित्तौड़ी एडवोकेट ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित बाप को कोतवाली जाने की सलाह दी| इसके बाबजूद भी पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की|

अधिवक्ता सूवेदार ने बताया कि इकबाल के कोई पुत्र नहीं है उसके कई पुत्रियाँ हैं| रिक्सा चलाकर झोपडी में रहकर गुजारा करता है| दबंग लोग चाहते हैं कि वह झोपडी छोड़कर भाग जाये|

निःसंतान सुनीता ने फांसी लगाकर दी जान

फर्रुखाबाद: किराये का मकान खाली करने से गुस्साई सुनीता ने फांसी लगाकर जान दे दी|

सुनीता देवी गुप्ता कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला भूसा मंडी में पति के साथ किराये के मकान में ४ माह से रह रही थी| पति अमित कुमार सुबह दालमोठ के कारखाने में काम करने चला गया उसके बाद सुनीता ने छत के कुंडे से रस्सी से फांसी लगा ली| दोपहर को मकान मालकिन जब कपडे डालने के लिए छत पर गईं तो जीना बंद होने के कारण उन्होंने सुनीता को कई आवाजें लगाईं|

मकान मालिक सर्वेश की सूचना पर दरोगा सुघर सिंह ने जब छत पर जाकर जांच-पड़ताल की तो सुनीता को फांसी पर लटका पाया| सुनीता कोतवाली अलीगंज किला रोड निवासी खुशीराम गुप्ता की पुत्री थी उसका ८ वर्ष पूर्व नगर फर्रुखाबाद पल्ला पार्क के निकट रहने वाले अमित से विवाह हुआ था| उसके कोई संतान नहीं थी|

घर पर आयेदिन कलह होने के कारण अमित किराये के मकान में रहने लगा| अमित ने सुनीता को घर में ही रहने की सलाह दी थी तभी से वह नाराज हो गई थी|

सपा सरकार में कार्यकर्ता भी हो जाते हैं विधायक

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने आज पार्टी की मासिक बैठक के दौरान दावा किया कि पार्टी की सरकार होने पर समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ता विधायक के बराबर हो जाते हैं|

श्री यादव ने कहा कि बीते चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं के भ्रम के कारण चुनाव हारी| सभी कार्यकर्ता समझने लगे थे कि सरकार तो हमारी ही बनेगी इसी भ्रम की लापरवाही में वह अपना वोट तक डालना भूल गए| उधर विरोधी बसपा पार्टी के बच्चे-बच्चे ने वोट डाला| अब सपा में सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी बनना चाहते हैं और जो पदों पर हैं वह बैठक में शामिल होने में अपनी तौहीन समझने लगे हैं और जब पार्टी सत्ता में आती है तब सबसे आगे दिखाई पड़ते हैं|

उन्होंने वुजुर्ग नेता गिरीश चन्द्र कटियार एडवोकेट को फर्रुखाबाद के बापू की संज्ञा दी| गोरखपुर के प्रांतीय सम्मलेन में शामिल होने के लिए चंदा दिए जाने की वकालत की| युवा सपा नेता सुनील राठौर बैठक में समर्थकों की भीड़ लेकर पहुंचे उन्होंने स्वयं को युवजन सभा का जिलाध्यक्ष पद के रूप में दावेदारी पेश की|

CCTV में कैद हो गया स्टेट बैंक का गुंडा कर्मचारी

फर्रुखाबाद: भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारी रामकुमार ने विभाग के कई कर्मचारियों की पिटाई कर कार्यवाही की चेतावनी देने वाले बैंक मैनेजर को भी मार डालने की धमकी दी| एसपी के आदेश पर पुलिस ने हमलावर कर्मचारी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया|

स्टेट बैंक के मैनेजर वीवी सिंह ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि बैंक कर्मचारी रामकुमार ३१ दिसंबर को ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में था| उसने कैश आफीसर ह्रादय्कुमार गुप्ता, वरिष्ठ लिपिक दीपक कपूर, पानी पिलाने वाले कर्मचारी गोबिंद के साथ मार पीटकर उन्हें गाली देकर अपमानित किया|

सायं ५: ३० बजे बैंक मैनेजर ने कर्मचारी से घटना के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण माँगा तो उसने गाली देकर मैनेजर को भी मारने की धमकी दी| इतना ही नहीं कर्मचारी रामकुमार रात में सिंधी कालोनी स्थित बैंक मैनेजर के आवास पर भी जाकर गाली-गलौज किया| कर्मचारी रामकुमार की हरकतें बैंक के CCTV कैमरे में कैद हैं|

पुलिस का पक्षपात: पीड़ित गरीबों ने अनशन शुरू किया

फर्रुखाबाद: मान्यवर काशीराम कालोनी हैबतपुर गढ़िया के पीड़ित लोग नशेड़ी दरोगा को बर्खास्त किये जाने तथा उसके साथियों पर गुंडा एक्ट लगाने आदि की मांग को लेकर अनशन पर बैठ गये| पीड़ित लोगों ने पहले कालोनी में ही रफत उल्ला खां की अध्यक्षता में बैठक की जिसका संचालन राजेश मिश्रा ने किया|

बैठक में इस बात पर रोष व्यक्त किया गया कि थाना मऊदरवाजा पुलिस ने पक्षपात कर दरोगा एसके सिंह को गिरफ्तार नहीं किया और न ही उसका डाक्टरी परीक्षण कराया| पुलिस ने दरोगा के साथ मौजूद संतराम यादव व दिनेश ठाकुर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज नहीं की और उनका शांति भंग करने के मामूली आरोप में चालान कर दिया|

ब्लाक नंबर ४० आवास नंबर ६२५ में रहने वाली दुर्गा मिश्रा ने आरोप लगाया कि दरोगा एसके सिंह अक्सर शराब के नशे में मेरे आवास पर आते थे और कहते थे जुआं व सट्टा खेलने वालों का नाम पता बताओ| बीते दिन भी दरोगा एसके सिंह ने जुआरियों व सटोरियों के नाम पूंछे थे विरोध करने पर मेरे पिता सुभाष चन्द्र को बंद करने के लिए धमकाया था|

दुर्गा ने बताया कि जब मै बाजार जाती थी तो दरोगा रास्ते में घेर लेता था| बैठक में तय किया गया कि दरोगा को बर्खास्त किये जाने व उसके साथी दलालों पर गुंडा एक्ट लगाये जाने की मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू किया जाए| दुर्गा के अलावा संजय सिंह व सलीम भी अनशन पर बैठ गये जिनको बीती रात दरोगा ने पीटकर घायल कर दिया था|

मालूम हो कि एसओ मऊदरवाजा कमरूल हशन बीती रात गरीबों को पीटने वाले नशेड़ी दरोगा एसके सिंह को जीप से थाने ले गये थे| संजय की ओर से दरोगा के विरुद्ध एनसीआर दर्ज कर घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया गया था|

घटना के समय दरोगा के साथ हन्सी नगला कुंवरपुर घाट निवासी संतराम यादव, खारबंदी नगला निवासी दिनेश ठाकुर थे जिनका पुलिस ने शांतिभंग करने के आरोप में आज चालान कर दिया|