Home Blog Page 5728

युवक ने गोली मारी, युवती फांसी पर लटक गई

फर्रुखाबाद: माँ से कहासुनी होने पर युवक कल्लू ने तमंचे से गोली मारकर जान दे दी|

कल्लू थाना राजेपुर के ग्राम सलेमपुर निवासी पुरुषोत्तम सिंह चौहान का १८ वर्षीय पुत्र था| वह दिन में खेत पर था उसकी माँ ने बेटी से वहां खाना भेजा|

कल्लू शाम ४ बजे घर वापस लौटा तो उसकी माँ ने खेत में खाना भेजने पर वहां न मिलने के लिए डांटा इसी बात को लेकर माँ बेटे में कहासुनी हुई| कल्लू घर से ३१५ वोर का तमंचा निकाल लाया और दरबाजे के पास कनपटी पर गोली मार ली|

* इसी थाना के ग्राम जिठौली निवासी श्याम सुन्दर पांडे की २२ वर्षीय पुत्री श्रीमती बंदना ने फांसी लगाकर सायं ३ बजे जान दे दी|

एसओ ने बताया कि बंदना का १८ माह पूर्व शाहबाद में विवाह हुआ था| विक्षिप्त होने के कारण मायके वाले उसे तीन माह पूर्व बुला लाये थे, और कानपुर से उसका इलाज करवा रहे थे|

एसओ राजेपुर ने बताया कि युवक का पंचनामा भरा गया है|

शोभायात्रा में फायरिंग से माहौल बनाया

फर्रुखाबाद। नगर में गुलहरे वैश्य सभा की शोभायात्रा निकली गयी| शोभायात्रा में वैश्य समाज के लोगो ने बढ़चढ़ कर भाग लिया| शोभायात्रा के दौरान आतिशबाजी और लाइसेंसी हथियारों के हुई फायरिंग से माहौल बनाने का भी प्रयास किया गया| चौक पर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया गया| शोभायात्रा में चल रहे लोगों ने जमकर नारेबाजी की और तालियां बजाई। शोभायात्रा में मनोज गुप्ता, दीपक गुप्ता, अनुज गुप्ता, रामशरण आदि लोगो ने भाग लिया|

काशीराम आवास योजना के घोटालेबाज अपराधी- डीएम

फर्रुखाबाद: मायावती सरकार द्वारा गरीबो के लिए चलायी गयी कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना में गलत ढंग से आवास आवंटन करा लेने वालो से अपराधियों की तरह निपटा जाए| जिलाधिकारी मिस्तनी एस ने आज सोमवार को अपने सभागार में अधिकारिओ के साथ बैठक कर इस मामले को गंभीरता के साथ लेने और सख्ती से निपटने के आदेश दिए है|

महिला उत्पीडन मामले में महिला शास्क्तिकरण एवं कल्याण दिवस के रूप में घटनाओ की सुनवाई तहसील मुख्यालय पर की जाएगी पहले थाने पर मामले सुनने के प्रोग्राम में परिवर्तन किया गया है|

हर गाँव में प्रधान अलाव जलाये– डीएम मिस्तनी ने कहा कि हर गाँव में प्रधान शीतलहर को देखते हुए अलाव जलवाए|

बाढ़ राहत की चेको पर प्रधान और लेखपाल की नजर

फर्रुखाबाद: 3 जनवरी 2010|उत्तर प्रदेश में प्राकर्तिक आपदा से भले आम जनमानस के जीवन को अस्तव्यस्त हो जाता हो मगर सरकारी नौकरों और नेताओ की पौ बारह हो जाती है| दोनों ही बहती गंगा में हाथ धोते है और गरीब बेचारा जानकारी के आभाव में कब लुट जाता है पता ही नहीं चलता| जनपद के राजेपुर ब्लाक के अमैयापुर ग्रामसभा में ऐसा ही एक मामला पकड़ में तब आया जब इलाके के लेखपाल राजेश मिश्र ने अमृतपुर थाने में गरीबो को मिलने वाली बाढ़ राहत की चेको को अमैयापुर के प्रधान द्वारा छीन लेने का प्राथना पत्र मुकदमा लिखने के लिए दिया|

सोमवार को लेखपाल में अमृतपुर थाने में प्राथना पत्र दिया है कि ११२७२/- कीमत की ११ चेक जो बाढ़ राहत के लिए जनता को दी जाने वाली थी उन्हें ग्राम सभा अमैयापुर के प्रधान ने जबरन छीन लिया| मामले में प्रधान के विरुद्ध कारवाही करने के लिए प्राथना की गयी है| उधर अमृतपुर थानेदार ने बताया कि प्रधान ने ११ चेक उन्हें सौप दी है और उलटे लेखपाल पर आरोप लगाया है कि ये चेक गलत बन गयी थी| इनमे से कुछ चेक भूमिहीनों की भी बना दी गयी|

इस मामले में एस डी एम् रविन्द्र कुमार ने जेएनआई को बताया कि उनके संज्ञान में मामला आया है और वे मंगलवार को इस मामले की गहनता की जाँच करेंगे कि लेखपाल के पास मौजूद चेक प्रधान के पास कैसे पहुची| लेखपाल या प्रधान दोनों में से जो भी दोषी होगा कारवाही की जाएगी|

उधर अमैयापुर के कई ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान दबंग किस्म का है और इलाके के दरोगा से उसने साठगाठ कर मामले को उल्टा करने का प्रयास किया है|

SP कार्यालय के बाहर गुंडागर्दी

फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर हिस्ट्रीशीटर गुंडे ने युवक अबरार को मार डालने का असफल प्रयास किया| पुलिस ने सूचना दर्ज कर युवक का लोहिया अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया|

थाना मऊदरवाजा के ग्राम ढिलाबल निवासी अनवार हुसैन के पुत्र अबरार ने बताया कि मै आज दहेज़ उत्पीड़न के मुकद्दमे की तारीख करने फतेहगढ़ कचहरी गया था| दिन के २ बजे जब एसपी कार्यालय के बाहर से गुजर रहा था तभी कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर गुंडे दिलशाद, खलीफा, गुड्डू खान, कमर मियाँ, ईसाक खलीफा व आमिर ने घेर लिया| जिन्होंने मारपीट कर गले में मफलर से फांसी लगाकर मार डालने का प्रयास करने लगे|

अबरार ने बताया कि मेरे मामा सलीम व दोस्त अमन दुबे ने जान बचाई| अबरार ने बताया कि दिलशाद बीते वर्ष मेरे घर पर गोली काण्ड की भी घटना कर चुका है|

अधूरे विकास कार्य को जल्द पूरा करें: डीएम

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी मिनिस्ती एस ने आज विकास भवन के सभागार में विकास प्रगति की बैठक कर अधिकारियों को अधूरे विकास कार्यों को पूरा करने के कड़े निर्देश दिए|

जिलाधिकारी ने अम्बेडकर गाँव के अधूरे विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का अधिकारियों को कडा निर्देश दिया| उन्होंने अधिकारियों को अम्बेडकर ग्रामों में सम्पर्क मार्ग व खराब पड़े हैण्ड पम्पो को शीघ्र ही ठीक कराने के निर्देश दिए|

जिलाधिकारी ने विधुत अधिशाषी अभियंता को निर्देश देते हुए कहा कि जल निगम के नलकूप, विद्यालयों, आगनबाडी केन्द्रों, स्वास्थय केन्द्रों व ग्रामीण क्षेत्रों में विधुत की व्यवस्था सुचारू रूप से शरू कराई जाए| उन्होंने स्वच्छ शौंचालय के निर्माण के सम्बन्ध में उप निदेशक पंचायत कानपुर मंडल द्वारा बतायी गयी कमियों को शीघ्र ही दूर किया जाए तथा स्वच्छ शौंचालय बनवाने के लिए जिन्होंने पैसा ले रखा है वह तुरंत ही रिकवरी कराएं|

मुख्य विकास अधिकारी सीपी त्रिपाठी ने कहा कि जिले में क्रियान्वित लाभार्थी योजनाओं के तहत बैंक अधिकारी किसान क्रेडिट कार्ड बनाने की कार्यवाही पूरी करें|

इस बैठक में सीएमओ डॉ पीके पोरवाल, परिवार कल्याण डॉ लल्लन प्रसाद, जिला विकास अधिकारी एके सिंह चन्दौल आदि अधिकारी लोग मौजूद रहे|

नेता की हैवानियत: 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास

बिजनौर|| सात वर्षीय मासूम बालिका से एक कांग्रेसी नेता ने दुष्कर्म का प्रयास किया। चीख-पुकार सुनकर मां ने शोर मचाया तो महिलाओं ने एकत्र होकर आरोपी को जमकर पीटकर उसके सिर से हैवानियत का भूत उतार दिया। इस दौरान आरोपी महिलाओं के चंगुल से भागने में सफल रहा। मौके पर पहुंचे सीओ ने स्थिति को नियंत्रण में किया। शांति व्यवस्था बनाए रखने को गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है।

ग्राम ढेला अहीर निवासी एक महिला ने पुलिस को दी एक तहरीर में कहा है कि उसकी सात वर्षीय पुत्री दोपहर में सहेलियों के साथ गन्ने की पत्ती बीनने जा रही थी। रास्ते में गांव निवासी अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मनरेगा निगरानी समिति के जिला चेयरमैन प्रमोद त्यागी ने बालिका को बीस रुपये का लालच देकर अपने पास बुलाया और दुष्कर्म की कोशिश की।

बालिका के काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर मां अपनी पुत्री को तलाशने के लिए जंगल जाने लगी। रास्ते में प्रमोद त्यागी की बैठक से बेटी के चीखने की आवाज सुनाई दी। इस पर मां पड़ोस की महिलाओं को एकत्र कर बैठक पर गई। महिलाओं ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़कर पिटाई की। बाद में किसी तरह वह उनसे बचकर गांव से भाग निकला।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप गौतम मौके पर पहुंचे। बाद में चांदपुर की सीओ शकुंतला देवी, धामपुर के श्रीश्चंद ने भी मौके का निरीक्षण कर पीड़ित से भी घटना पूरी जानकारी ली। उधर मामला विशेष समुदाय से जुड़ा होने के कारण थाने में ग्रामीणों ने हंगामा किया।

स्कूल से छात्राओं की सिलाई मशीने चोरी

फर्रुखाबाद (३/१/२०११): कड़ाके की सर्दी का चोर खूब लाभ उठा रहे है| चोर बीती रात शहर कोतवाली के ग्राम मसेनी स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय की दीवार फांदकर अन्दर घुस गए|

चोरों ने बहुद्देशीय कक्ष व उसके अन्दर मौजूद मीना कक्ष के दरवाजे की कुंडी काटकर अन्दर घुस गए चोर कमरे से पायदान सहित सिलाई व कढाई की दोनों मशीने निकाल ले गए|

चोरो ने वहां खड़ी ४ साइकिलें आदि सामन को हाँथ भी नहीं लगाया|

सुबह स्कूल खुलने पर शिक्षको को चोरी की जानकारी हुई| स्कूल की प्रधानाध्यापिका रानी रस्तोगी ने ग्राम प्रधान मुकेश गौतम के साथ जाकर घटियाघाट पुलिस को जानकारी दी| चौकी प्रभारी सुरेन्द्र सिंह यादव ने दरोगा बलवंत राय के साथ जाकर जाँच पड़ताल की पुलिस ने शिक्षको को अपने स्तर से भी चोरों का पता लगाने की हिदायत दी|

पुलिस और ग्रामीणों के बीच संघर्ष, 1 की मौत

देवरिया: देवरिया के रामपुर कारखाना क्षेत्र में एक पुजारी की हत्या पर बवाल हो गया है. पटनवा पुल काली मंदिर के पुजारी को बीती रात जलाकर मार डाला गया था. पुजारी की हत्या से नाराज ग्रामीणों ने मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर पथराव किया.

जवाब में पुलिस ने कई राउंड गोलियां चलाई. पुलिस और ग्रामीणों के बीच जमकर संघर्ष हुआ. पुलिस की फायरिंग में एक ग्रामीण की मौत हो गई. जबकि कई घायल हो गए.

घायलों में लोक दल के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवाजी राय भी शामिल हैं,दो घायलों की हालत गंभीर है जिन्हें गोरखपुर रेफर किया है दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं.

मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है. हालात अभी भी तनावपूर्ण बना हुआ है.नाराज ग्रामीणों ने बीएसपी नेता मनीराम की झोपड़ी फूंक दी है.

मरीज के मरने पर लोहिया में हंगामा, डाक्टर पर लापरवाही का आरोप

फर्रुखाबाद(३/१/२०११): लोहिया अस्पताल में बीती रात ६५ वर्षीय मरीज शिवदयाल सिंह राजपूत की मौत हो जाने पर परिजनों ने डाक्टर पर लापरवाही की आरोप लगाकर हंगामा मचाया| उधर डाक्टर ने परिजनों पर ही मरीज को मार डालने का आरोप मढ़ दिया|

पड़ोसी जिला कन्नौज थाना सौरिंख के ग्राम दिलाबलपुर निवासी वृद्ध शिवदयाल सिंह को गंभीर अवस्था में १ जनवरी को सायं ५ बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था| बीती रात १०:५५ बजे उसकी मौत हो गई तभी उनके परिजनों ने डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा मचाना शुरू कर दिया|

मरीज शिवदयाल के मरने के बाद डॉ एसपी श्रीवास्तव स्टाफ नर्स के कक्ष में पहुंचे उन्होंने वहां सिस्टर से बीएचटी माँगी| नर्स ने यह कहकर बीएचटी देने से मना कर दिया कि मुझे अपनी नौकरी नहीं गवानी है| बीएचटी न मिलने से डाक्टर झल्लाकर चले गए| परिजनों ने डाक्टर पर मरीज को मार डालने का आरोप लगाया|

मृत के परिजनों के गुस्से को देखकर डाक्टर भी सहम गए थे| मरीज के रिश्तेदार रामबाबू ने बताया कि जब डॉ श्रीवास्तव मरीज को देखने नहीं आये तो शिकायत करने पर शाम को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट व सीएमओ आये थे| सीएमओ ने फोन पर डाक्टर को बुलाया था उसके बाबजूद भी डॉ श्रीवास्तव नहीं आये| जब मरीज मर गया तो बीएचटी में हेरा-फेरी करने के लिए आये थे|

डॉ श्रीवास्तव ने बताया कि मरीज के शरीर में खून की बेहद कमी थी उन्क्के परिजन खून की व्यवस्था न कर पाने के कारण मरीज शिवदयाल की मौत हुई है|