Home Blog Page 5727

राजस्थान पुलिस कर ले गई कमाई

फर्रुखाबाद: राजस्थान जिला कोटा की कोतवाली थाना मंडी की पुलिस आज यहाँ चोरी के मामले में जांच-पड़ताल की आढ़ में काफी रुपयों की कमाई कर ले गई|

वहां के इंस्पेक्टर पुलिस कर्मियों के साथ चोर को साथ लाये थे| पुलिस ने नेहरू रोड के सर्राफ सुभाष को कोतवाली स्थित घुमना चौकी में ले जाकर पूंछ-तांछ की| सूत्रों के अनुसार पुलिस ने चोरी के मुकद्दमे में बंद कर देने के आढ़ में सर्राफ से सौदेवाजी की |

सर्राफ का बेटा करीब तीन घंटे बाद काफी रुपयों का इंतजाम कर वहां पहुंचा तभी सुभाष को छोड़ दिया गया| बताया गया कि सर्राफ ने चोरी के जेवरात खरीदे थे| चोर ने सर्राफ को पहचान भी लिया था|

जांच-पड़ताल के दौरान घुमना चौकी इंचार्ज जगमोहन सिंह भदौरिया मौजूद रहे| बताया जाता है कि राजस्थान पुलिस की कमाई में उनकी भी मुट्ठी भी गर्म हो गयी|

“हरे मुरारी मिले कुवांरी” वाला युवक अस्पताल में

फर्रुखाबाद: ईश्वर का नाम जपकर कुवांरी लड़की मिलने की तमन्ना करने वाला युवक दुर्घटना में घायल होकर अस्पताल पहुँच गया|

कोतवाली फतेहगढ़ के सिपाही जगत देव ने आज दोपहर बाद ३० वर्षीय घायल अज्ञात को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| सिपाही ने बताया कि यह युवक नशे में मोटर साइकिल से कमालगंज जा रहा था|

कमालगंज पुलिस चौकी रेलवे गुमटी के निकट सामने से आ रहे 4 पहिया वाहन से टकरा कर घायल हो होकर बेहोश हो गया| युवक की दाईं वांह पर ” हरे मुरारी मिले कुवांरी ” लिखा था, जिसको पढने वाले लोग मनचले युवक के प्रति अनेकों प्रकार कहानियां गढ़ते रहे|

ईश्वर ने भी दे दी दुष्कर्मी कैदी हवलदार को सजा

फर्रुखाबाद: अदालत की सजा भोगने वाले सेवानिवृत पीएसी जवान दलवीर सिंह यादव को ईश्वर ने उसे ऐसी सजा दे दी है कि वह अब जिन्दगी भर किसी को मुंह तक नहीं दिखा पायेगा|

सेन्ट्रल जेल के ७० वर्षीय बीमार दलवीर सिंह कैदी को जेल कर्मचारी दीपक कुमार ने रात ३:२५ बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया जिसकी आज दोपहर १२:३२ बजे मौत हो गई| उनके शव को अस्पताल के शवगृह में रख दिया गया|

थाना जहानगंज के ग्राम मुरहास निवासी दलवीर सिंह को दुष्कर्म करने के मुकद्दमे में सजा हुई थी| दलवीर की पत्नी कौशल्या एवं भाई जयवीर सिंह ने जेल कर्मचारियों के विरुद्ध नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें आज सुबह फोन पर दलवीर के बीमार होने की काफी विलंभ से जानकारी दी गई| सायं ३:३० बजे तक शव देखने के लिए न मिलने पर नाराजगी जताई|

बताया गया कि दलवीर सिंह पीएसी से हवलदार के पद से सेवानिवृत हुए थे| गाँव की महिला के साथ उन्होंने दुष्कर्म किया था| उनकी सजा पूरी हो गई थी जुर्माना न अदा करने के कारण उनको फरवरी तक और सजा काटनी थी|

फर्जी स्मार्ट कार्ड वाले शिक्षामित्र व शिक्षक जायेंगे जेल: डीएम

फर्रुखाबाद: तहसील दिवस के दौरान जिलाधिकारी मिनिस्ती एस शिक्षामित्र व शिक्षक के पास स्मार्ट कार्ड होने की शिकायत पर दंग रह गईं| उन्होंने दोनों शिक्षकों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के निर्देश दिए|

ब्लाक कमालगंज कोतवाली मोहम्दाबाद की ग्राम पंचायत कमालपुर के ग्राम कुम्हौली की वृद्ध विधवा कुतुमा ने शिकायत की कि गाँव के रामकुमार कुम्हार व कुंवरसेन आदि 13 गरीब लोगों के स्मार्ट कार्ड बनाये गए हैं| गाँव के शिक्षामित्र अश्वनी कुमार चतुर्वेदी ने रामकुमार तथा शिक्षक विवेक कुमार ने कुंवरसेन के स्थान पर अपना फोटो लगवाकर फर्जी स्मार्ट कार्ड बनवा लिया है| जबकि हम जैसी गरीब महिला का स्मार्ट कार्ड नहीं बनाया गया है|

जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी राम रमापति त्रिपाठी को निर्देश दिया कि वह जांच कर शिक्षामित्र को बर्खास्त एवं शिक्षक को सस्पेंड करें| मोहम्दाबाद के इंस्पेक्टर विजय बहादुर सिंह को निर्देश दिया कि वह दोनों शिक्षकों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करें| जिला विकास अधिकारी एके चन्दौल को वीडीओ के साथ जाकर मामले की जांह-पड़ताल करने के लिए भेजा|

डीएम ने पत्रकारों के समक्ष इस बात पर रोष व्यक्त किया कि सरकार ने गरीबों के इलाज के लिए स्मार्ट कार्ड बनवाये हैं| लेकिन इस योजना का धनवान लोग दुरपयोग कर गरीबों के साथ अत्याचार कर योजना का मखौल बना रहे हैं|

उन्होंने बताया कि शाम तक दोनों शिक्षकों को जेल भेजा जाएगा और सभी स्मार्ट कार्ड धारकों की जांच-पड़ताल की जायेगी| मोबाइल फोन पर सम्पर्क किये जाने पर शिक्षामित्र अश्वनी ने बताया कि वह छिबरामऊ में हैं उन्होंने आरोप लगाया कि एक सप्ताह पूर्व फोटो खिचाने के लिए प्रधान ने घर से बुलाकर मेरा फोटो खिंचवाया था| उन्होंने बताया कि कुतुमा गाँव के रामनाथ की विधवा बहन है वह बीते ६ सालों से गाँव में ही रहती हैं|

* ग्राम कटरी धर्मपुर निवासी विकलांग अनीस अहमद ने फसल नष्ट होने के बाबजूद बाढ़ राहत की चेक न मिलने की डीएम से शिकायत की|

डीएम के अलावा एसपी, सीडीओ, एसडीएम, तहसीलदार आदि अधिकारियों ने शिकायतें सुनी| कम्बल मिलने की उम्मीद में सैकड़ों गरीब महिलायें तहसील परिसर में डटी रहीं जिन्होंने चलते समय जिलाधिकारी से कम्बल दिलाने की फ़रियाद की| एसओ मऊदरवाजा कमरूल हसन के हाँथ तक जोड़े| कम्बल न मिलने पर महिलायें बुरा-भला कहते हुए वापस लौट गईं|

जिला विकास अधिकारी एके चन्दौल ने बताया कि प्रथम द्रष्टया जांच में स्मार्ट कार्ड फर्जी पाए गए| जॉब कार्ड बनाने वाली संस्था से जानकारी कर पूरी असलियत का पता चलेगा|

हड्डी गला देने वाली सर्दी ने ली 28 लोगों की जान

तेज़ ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है और लोगों को घरों के अंदर सिमटे रहने को मजबूर कर दिया है. उत्तर प्रदेश में तो कड़ाके की ठंड ने 28 लोगों की जान ले ली है.
मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक- दो दिनों तक ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं.
राजधानी दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सोमवार के तापमान से दो डिग्री कम है. मंगलवार का दिन दिल्ली का सबसे ठंडा दिन रहा. मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में कुछ दिनों तक कोहरा छाया रहेगा जिसके कारण विज़िबिलिटी कम रहेगी. विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान और अधिक गिर सकता है.
स्कूल खुले
इस बीच ठंड को देखते हुए नोएडा में स्कूल 5 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं. बुलंदशहर में स्कूलों को 9 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं. ठंड को देखते हुए भले ही प्रशासन ने स्कूलों को बंद रखने के आदेश दे दिए हैं, लेकिन फिर भी कई जगहों पर निजी स्कूल खुल गए हैं और ठिठुरते हुए बच्चों को बस्ता लटकाए स्कूल जाते देखा जा सकता है. कई जगहों पर बच्चों के मां- बाप ने स्कूलों के अवकाश की अवधि बढ़ाने की भी मांग की है जिससे बच्चों को बीमार पड़ने से रोका जा सके.
ट्रेनें रद्द
ठंड और कोहरे का असर दिल्ली से आने- जाने वाली कई ट्रेनों और फ्लाइट्स पर भी पड़ा है. रेलवे ने कई ट्रेनों के समय में परिवर्तन भी किए हैं. इनमें ताज एक्सप्रेस, अगस्त क्रांति एक्सप्रेस, मुंबई राजधानी एक्सप्रेस, स्वराज एक्सप्रेस प्रमुख हैं. इसके अलावा देहरादून एक्सप्रेस को मंगलवार के लिए रद्द कर दिया गया है. उधर दिल्ली आने वाली कई अंतरर्राष्ट्रीय उड़ानें मंगलवार को देरी से आईं. दिल्ली अंतरर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण विज़िबिलिटी 500 मीटर के आसपास थी.
उत्तराखंड में हिमपात
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हो रहे भारी हिमपात का असर शहरी इलाकों में भी देखा जा रहा है. उत्तराखंड की पहाड़ियां बर्फ से ढकी हुई हैं. देहरादून समेत अन्य कई शहरों में कोहरे की चादर छाई हुई है.
ठंड के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ है. चाहे दफ्तर जाने वाले लोग हों या फिर कामगार या स्कूल जाने वाले बच्चे, सभी ठंड से परेशान हैं. मौसम विभाग का कहना है कि ठंड अभी इसी तरह जारी रहेगी.

नए साल का पहला सूर्यग्रहण शुरु

साल का पहला आंशिक सूर्यग्रहण शुरु हो गया है। यह दोपहर 12 बजकर 10 मिनट 11 सैकंड से दिखाई देना शुरू हुआ, जो शाम चार बजकर 30 मिनट 54 सैकंड तक नजर आएगा।

भारतीय एस्ट्रो-फिजिक्स के सेवानिवृत्त प्रो. आरसी कपूर के मुताबिक सूर्यग्रहण की यह अवस्था सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा के आंशिक रूप से आने पर उत्पन्न हुई है। आंशिक सूर्यग्रहण देश में कच्छ, राजस्थान, हरियाणा, यूपी, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचलप्रदेश और जम्मू-कश्मीर में दिखाई दे रहा है। इस दौरान चंद्रमा, सूर्य के 20 फीसदी तक हिस्से को ढंक लेगा। दिल्ली में इस ग्रहण को दोपहर तीन बजकर 11 मिनट 49 सेकंड से तीन बजकर 52 मिनट दो सेकंड तक देखा जा सकेगा। इस दौरान चंद्रमा, सूर्य के 2.7 फीसदी हिस्से को ही ढंक सकेगा।

मंगलवार को सूर्य का सबसे ज्यादा ढंका हुआ हिस्सा स्वीडन की राजधानी स्टाकहोम से दिखाई देगा। ग्रहण की यहां दिखाई देने वाली अवस्था में चंद्रमा, सूर्य की 85 फीसदी परिधि को ढंक लेगा।

अम्‍बाला कैंट के ज्योतिषी पंडित देवमित्र पांडेय बताते हैं कि ग्रहण भारत में पौष मास की अमावस्या तिथि मंगलवार को पूर्वा षाढ़ा नक्षत्र और धनु राशि में भौमवती अमावस्या को घटित हो रहा है।

नववर्ष का पहला सूर्यग्रहण कई दृष्टि से महत्वपूर्ण है। सूर्यग्रहण के समय ग्रह नक्षत्रों का विचित्र संयोग बन रहा है। मंगलवार के दिन ग्रहण लगने से भौमवती अमावस्या का योग। देवगुरु बृहस्पति की राशि में और दैत्यगुरु शुक्राचार्य के नक्षत्र में लगने से ध्रुव योग बन रहा है।

ज्योतिषी पांडेय के अनुसार राजनीतिक संकट पैदा होंगे और ग्रहण साफ सुथरे राजनेताओं को भी अपनी चपेट में ले सकता है। ग्रहण के कारण देश में महंगाई बढ़ने के आसार बन रहे हैं।

ग्रहण का असर कब से कब तक

राजस्थान ज्योतिष परिषद के महासचिव डॉ. विनोद शास्त्री तथा पं. बंशीधर जयपुर पंचांग के ज्योतिषाचार्य दामोदर प्रसाद शर्मा ने बताया कि जयपुर में खंडग्रास ग्रहण मंगलवार को दोपहर 3:20 बजे से दोपहर 3:41 बजे तक रहेगा। ग्रहण का सूतक सोमवार आधी रात बाद 2: 35 बजे शुरू हो गया, जो मंगलवार को दोपहर 3:41 बजे तक रहेगा।

अम्बाला के आसपास 2.59 बजे से 4.11 बजे तक ग्रहण का प्रभाव रहेगा। कुरुक्षेत्र में दोपहर बाद 2.02 बजे से 4.02 बजे तक ग्रहण दिखाई देगा। दिल्ली में दोपहर बाद 3.12 से 3.52 बजे तक सूर्यग्रहण रहेगा। हरिद्वार में 3.08 बजे से 3.58 बजे तक ग्रहण दिखाई देगा।

ग्रहण के समय क्या करें

सूतक का समय 4 जनवरी की रात्रि 2 बजे से प्रारम्भ होगा। सूतक के समय बाल, वृद्ध, रोगी व गर्भवती महिलाएं भोजन ले सकती हैं। गर्भवती महिलाओं को सब्जी इत्यादि काटना, सिलाई, कटाई व कढ़ाई आदि कार्य नहीं करना चाहिए। ग्रहण काल में ईष्टदेव मंत्र, गुरुमंत्र का जाप किया जाना चाहिए।

15 वर्षों से अपराध के दाग से बिल्कुल बेदाग

गोरखपुर|| देश और दुनिया में बढ़ता अपराध एक ब़डी चुनौती बन गया है, लेकिन उत्तर प्रदेश में एक ऎसा गांव है, जहां कलियुग में भी “रामराज” स्थापित है। इस गांव में 15 वर्षो से कोई अपराध नहीं हुआ है।

गोरखपुर जिले के सहजनवा थाना क्षेत्र स्थित करीब 1500 की आबादी वाले तख्ता गांव के लोगों को इस बात पर गर्व है कि उनका गांव अपराध की काली छाया से दूर है। उनका दावा है कि विगत 15 वर्षो में यहां मारपीट, फौजदारी, चोरी, लूट, अपहरण या हत्या जैसी कोई आपराधिक घटना नहीं हुई है।

अगर आप यह सोचते हैं कि उत्तर प्रदेश में अपराध-मुक्त होने का दावा केवल तख्ता गांव के लोग ही कर रहे हैं, तो ऎसा नहीं है। पुलिस के रिकार्ड भी उनके दावों पर मुहर लगाते हैं। सहजनवा थाने के रिकार्ड में यह गांव डेढ़ दशक से बिल्कुल बेदाग है।

एक ग्रामीण शिव प्रताप मिश्रा कहते हैं, “”यहां भी लोगों के बीच छोटा-मोटा विवाद होता है, पर वे मामले को लेकर थाने पर न जाकर गांव के ब़डे-बुर्जुगों के पास मुद्दा रखते हैं। ब़डे-बुजुर्ग जो फैसला करते हैं, दोनों पक्ष खुशी-खुशी उसे स्वीकार कर लेते हैं।””

सहजनवा थाने के कार्यकारी थाना प्रभारी लल्लन सिंह ने कहा, “”तीन साल पहले जब इस थाने में मेरी तैनाती हुई थी तो मुझे इस गांव की खासियत जानकर बहुत आश्चर्य हुआ था। हत्या या अपहरण जैसे ब़डे अपराधों को तो छो़ड ही दीजिए, पर्स चोरी, झपटमारी और चोरी जैसे छोटे अपराध की शिकायत भी इस गांव से वर्षो से नहीं आई है।””

यह पूछने पर कि पंद्रह साल पहले यहां कौन-सा ब़डा अपराध हुआ था, उन्होंने असर्थता जताते हुए कहा कि इसके लिए पुराने रिकार्ड खंगालने प़डेंगे, जिसमें बहुत ज्यादा समय लगेगा। तख्ता गांव भले ही पंद्रह वर्षो से अपराध-मुक्त रहा हो, लेकिन ऎसा नहीं है कि दूसरे गांवों की तरह यहां के लोगों में आपसी मनमुटाव नहीं होता। अगर कभी किसी के बीच मनमुटाव हो भी गया तो गांव के ब़डे-बुजुर्ग और पंचायत, गांव की सरहद के अंदर ही मामला सुलझा देते हैं। इसलिए छोटे-मोटे मामले थाने तक नहीं पहुंचते हैं।

शादी तो़डने से नाराज पिता ने 5 को गोली से उड़ाया

पीलीभीत|| उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में ल़डके पक्ष द्वारा शादी तो़डने से नाराज होकर ल़डकी के पिता ने बीते दिन ल़डके के पूरे परिवार को गोली मार दी, जिसमें माता पिता की मौत हो गई जबकि दो बहनें और ल़डका गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना माधवकंठ थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव की है। अचानक अपनी बेटी की शादी तो़डे जाने से वह ल़डके पक्ष से नाराज था। स्थानीय थाना प्रभारी हरीराम नागर ने संवाददताओं से कहा कि गंभीर हालत में बलविंदर और उसकी दो बहनों का जिला अस्तपाल में इलाज किया जा रहा है। तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है। जबकि माता-पिता की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई|

फूलन देवी के हत्यारोपी को मिली जमानत

नई दिल्ली|| तीस हजारी अदालत ने फूलन देवी हत्याकांड के मुख्य आरोपी शेर सिंह राणा को 2004 में तिहाड़ जेल से फरार होने के मामले में राहत देते हुए जमानत दे दी। हालांकि, जमानत मिलने के बावजूद राणा जेल से बाहर नहीं आ सकेगा, क्योंकि उस पर इस फूलन देवी हत्याकांड मामले में अभियोजन चल रहा है।

चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट विनोद यादव की अदालत में शेर सिंह राणा की जमानत अर्जी पर सुनवाई की गई। शेर सिंह राणा ने अपनी अर्जी में कहा था कि वह पिछले साढ़े चार साल से ज्यादा समय से जेल में बंद है। लेकिन, सरकारी वकील ने उसकी अर्जी का विरोध करते हुए कहा था कि वह आरोपित के खिलाफ गंभीर आरोप है।

उसकी जमानत याचिका को पिछले साल भी खारिज कर दिया गया था। सीएमएम ने राणा को इस आधार पर जमानत देते हुए राहत प्रदान की कि वह इस हत्याकांड में पिछले चार वर्षों से भी ज्यादा जेल की सलाखों के पीछे है।

कोर्ट ने उसे 20-20 हजार रुपए के जमानत के दो मुचलके भरने का आदेश पर सशर्त जमानत दी है। राणा 17 फरवरी 2004 को तिहाड़ जेल से अपने सहयोगी की मदद से प्रॉडक्शन वारंट के आधारपर एक नाटकीय ढंग से जेल से फरार हो गया था। उसे अप्रैल 2006 में दोबारा गिरफ्तार किया गया था।

नौजवानों से ज्यादा अकलमंद और भावुक होते हैं बुजुर्ग

हमारे समाज के बडे-बुजुर्ग अन्य लोगों की अपेक्षा ज्यादा अकलमंद और भावुक होते हैं। एक शोध में इस बात का खुलासा हुआ है। शोध के अनुसार 60 वर्ष की उम्र के बाद मनुष्य में भावनात्मक बुद्धि चरम पर होती है।

कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में 144 लोगों पर शोध किया गया। इन लोगौं पर इनकी युवावस्था और फिर जब ये 60 की उम्र के पार हो गए तब इन पर गौर किया तो पाया कि 60 के पार ये ज्यादा संवेदनशील और सकारात्मक हो गए। जिंदगी के आखिरी दिनों में सहानुभूति और सामाजिक संबंधों को निभाने की प्रवृति प्रबल हो जाती है।