Home Blog Page 5726

एसपी ने गरीब दलितों के आंसू पोंछे

फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक डॉ के एजिलरशन ने आज थाना कम्पिल के गाँव रौकरी के दलितों को उपहार देकर उनकी सहायता की| मुफ्त में कीमती सामान मिल जाने से गाँव वाले फूले नहीं समायें|

पुलिस अधीक्षक करीब डेढ़ बजे रौकरी की दलित बस्ती में पहुंचे| उन्होंने गरीबों को कम्बल साड़ी, साल, गेंहू, बर्तन तथा बच्चों को मफलर, तौलिया आदि उपयोगी सामान भेंट किया| क्षेत्राधिकारी मछुआराम दुगताल तथा जैन मंदिर के ट्रस्टी पुखराज डागा आदि ने बच्चों को सामान बांटने में सहयोग किया| इस दौरान ग्राम प्रधान जसवीर सिंह जातव. एसओ सुनील कुमार तिवारी, एसपी के पीआरओ श्री बघेल मौजूद रहे|

एसओ तिवारी ने बताया कि पुखराज डागा ने १५० कम्बल, साड़ी, साल व बच्चों के कपड़े तथा ७ कुंटल गेंहूं की व्यवस्था की थी|

पिस्टल से धमका बसपा नेता से दिनदहाड़े 3.60 लाख लूटे

फर्रुखाबाद: बाइक सवार लुटेरों को पुलिस आदि का कतई भय नहीं रहा है जिन्होंने आज दिनदहाड़े दरवाजे पर पिस्टल से माँ सहित बसपा नेता को धमकाकर 3.60 लाख की नगदी लूट ली और फायर करते हुए आराम से चले गये| दिनदहाड़े हुई इस घटना को पुलिस संदिग्ध मान रही है|

बैक खाते से निकाले थे ५.१० लाख रुपये

कोतवाली फर्रुखाबाद के ग्राम सातनपुर निवासी सुअर व्यापारी सुजीत कुमार कठेरिया के पुत्र विजय कुमार व रजनीश कुमार ने आज स्टेट बैंक के खाते से 5.10 लाख रुपये निकाले| लालगेट बाजार में गुलशन ट्रांसपोर्ट के मालिक राकेश गुप्ता को डेढ़ लाख रुपये देने के बाद बाइक से करीब ढाई बजे घर के दरवाजे पर पहुंचे| ठीक उसी समय काले रंग की सीबीजेड हीरो होंडा यूपी 75 / 9574 से तीन युवक वहां पहुंचे|

गली बंद देखकर लुटेरों ने बाइक मोड़ी

बाइक सवारों ने विजय से विजय नगर का पता पूंछा और बाइक को मोड़कर खडा किया| दो युवक पिस्टल से धमकाते हुए नोटों का बैग छीनने लगे यह नजारा देख सरला देवी अपने बेटों को बंचाने लगी तभी एक युवक ने उनकी कनपटी पर पिस्टल रखकर बैग न देने पर गोली मारने की धमकी दी और दूसरे साथी ने भयभीत करने के लिए हवाई फायर कर दिया|

माँ की कनपटी पर पिस्टल लगा छीना नोटों से भरा बैग

माँ की जान को खतरा देख विजय ने नोटों का बैग छोड़ दिया तभी बाइक सवार युवक सड़क की ओर भागे जाते समय उन्होंने नजदीक लगे हैंडपंप के पास एक और फायर किया| फ़िल्मी अंदाज में लूट की यह घटना इतनी जल्दी हुई कि गाँव वाले कुछ समझ पाते तब तक लुटेरे गाँव से निकल चुके थे|

अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र, इंस्पेक्टर क्रष्ण कुमार, एसओजी प्रभारी नरेन्द्र कुमार व आईटीआई चौकी प्रभारी नरेश दीक्षित ने दोनों भाईयों व उनकी माँ आदि से व्यापक पूंछ-तांछ की| विजय ने बताया कि वह बीए प्रथम वर्ष का छात्र व बसपा सेक्टर का प्रभारी है, रजनीश ने बताया कि बीएड कर चुका हूँ पिता नागालैंड में सुअर का व्यापार व्यापार करते हैं|

तीनो लुटेरों ने कड़ाकेदार सर्दी का उठाया फायदा

3.60 लाख रुपये बेबर के ट्रांसपोर्टर लल्लन गुप्ता को देने के लिए बैंक से निकाले थे| दोहरे बदन के तीनों हष्ट-पुष्ट युवक टोपा, मफलर व साल से चेहरा छिपाए थे| दरवाजे पर मिले खोखा पुलिस को दिया गया| चौकी इंचार्ज ने बताया कि लुटेरे सातनपुर मंडी की ओर गये हैं|

बैंक से लग गये थे लुटेरे


फतेहगढ़ कोतवाली के इंस्पेक्टर सिराज अहमद ने भी पूंछ-तांछ की| विजय के मकान के एक मकान के बाद गली बंद है| समझा जाता है कि लुटेरे बैंक से ही पीछा करते हुए आये थे यदि वह दो-तीन मिनट ही लेट हो जाते तब तक दोनों भाई मकान के अन्दर चले जाते तो लूट की घटना टल सकती थी|

पुलिस अधीक्षक डॉ के एजिलरशन ने भी घटना स्थल का जायजा लिया उन्होंने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है फिर भी रिपोर्ट दर्ज कराकर मामले की जांच-पड़ताल की जायेगी|

जेलों में जानवरों की तरह भरे हैं कैदी: शिवपाल सिंह

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश शासन के नेता विरोधी दल एवं वरिष्ठ सपा नेता शिवपाल सिंह यादव सूबे की जेलों की अव्यवस्था से काफी चिंतित हैं| उन्होंने आज यहाँ आरोप लगाया कि प्रदेश की जेलों में जानवरों की तरह मनुष्यों को ठूंसा गया है| एक बैरक में 70 से 80 लोग होने चाहिए उसकी जगह 300 तक लोगों को बंद किया गया है|

श्री यादव ने बताया कि प्रदेश में अपराधों की बाढ़ आ जाने से क़ानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है जिसका असर जेलों पर भी पडा है| उन्होंने आरोप लगाया कि शीलू के साथ दुष्कर्म के मामले में सरकार ने काफी देर से कार्यवाही की है| जबकि साफ़ हो चुका है कि शीलू के साथ दुष्कर्म के मामले में बसपा विधायक पूर्ण रूप से दोषी हैं|

एक सवाल के जवाव में उन्होंने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में गद्दारी करने वाले सभी लोगों को शीघ्र ही पार्टी से निष्कासित किया जाएगा उनको किसी भी कीमत पर माफ़ नहीं करेंगें| भितरघात करने वालों को निकालने के बाद नए लोगों को पार्टी में जगह मिलेगी|

श्री यादव ने सूबे के उन वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी दी है कि वह अपनी ड्यूटी वाला ही कार्य करें बसपा सरकार के प्रवक्ता की हैंसियत से कार्य करने की कोशिश न करें| नेती विरोधी दल करीव १२:४० बजे केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ पहुंचे उन्होंने जेल में सैफई के बंद प्रधान विश्वनाथ सिंह शुभ चिंतकों से भेंट की और करीब २० मिनट बाद बाहर निकले|

पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह उर्फ़ मुन्नूबाबू, जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, चाँद मोहम्मद, विश्वास गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख भास्कर दत्त द्विवेदी, ब्लाक कमालगंज के प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी ने बेबर से आते ही रास्ते में नेता विरोधी दल का जोरदार स्वागत किया| श्री यादव गैसिंगपुर में चुन्नू यादव के भट्टा, दिवंगत सपा नेता रामानंद यादव के आवास पर रूककर दुखी परिजनों को ढाढस बंधाया|

श्री यादव रजत क्रांतिकारी के आवास के बाद मुन्नूबाबू के निवास पर जलपान किया और वहां से घटियाघाट होकर लखनऊ के लिए रवाना हो गए|

कैदी का पंचनामा न भरने से ठिठुरते रहे परिजन

फर्रुखाबाद(5 january): 26 घंटे बीत जाने के बाबजूद भी कैदी दलवीर सिंह का पंचनामा न भरे जाने के कारण परिजन बुरी तरह ठंड में ठिठुरते रहे|

थाना जहानगंज के ग्राम मुरहास निवासी एवं सेन्ट्रल जेल के कैदी दलबीर की बीते दिन 12 :32 बजे लोहिया अस्पताल में मौत हो गई थी| सूचना मिलने पर परिजन कल 2 बजे ही लोहिया अस्पताल पहुँच गए लेकिन शाम तक दलवीर की मौत का मीमो कोतवाली न भेजकर काफी विलंभ से भेजा गया|

नायाव तहसीलदार अनिल कुमार तिवारी कैदी का पंचनामा भरने के लिए दोपहर को ही लोहिया अस्पताल पहुँच गए लेकिन तिकोना चौकी प्रभारी रामप्रकाश यादव 2 बजे तक अस्पताल नहीं पहुंचे| दलवीर की पत्नी रामवती, पुत्र शैलेश, मदनपाल व भाई जगवीर अदि करीब आधा सैकड़ा स्त्री-पुरुष व बच्चे सुबह ही ट्रैक्टर से लोहिया अस्पताल आ गए थे| जो ठंड में बुरी तरह सिकुड़ते रहे|

सूरज देवता नदारद, कोहरे ने मोर्चा संभाला

आज सुबह से ही सूरज आसमान से नदारद रहा और उनकी जगह कोहरे ने मोर्चा संभाल रखा था| पूरे उत्तर भारत में ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है जिससे हर कोई परेशान है. हर कोई अपने-आप को अलाव के पा या गारमे कपड़ों में लपेटे हुए हैं| इस सर्दी में रोटी की जुगत में निकलने वाले लोगों की रफ्तार में भी काफी कमी आई है|

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी मौसम के ऐसे ही रहने के आसार हैं और तापमान न्यूनतम चार डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहेगा जबकि अधिकतम तापमान 13 डिग्री से ज्यादा नहीं होने का अनुमान है।

पूरे उत्तर भारत में ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है. पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है जिससे सभी लोग परेशान हैं. जगह- जगह लोग आग तापते नज़र आ रहे हैं. ठंड से उन लोगों की ज़िंदगी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं जो सड़कों पर ज़िंदगी बसर करते हैं. जिनके पास तन ढकने को कपडे भी नहीं हैं| उनके लिए यह कडाके की सर्दी किसी यमराज से कम नहीं हैं|

छात्राएं हुईं बेहोश

कानपुर में स्कूल जा रही कुछ छात्राएं ठंड के कारण बेहोश हो गईं. छात्राओं की संख्या पांच बताई जा रही है जो स्कूल वैन से स्कूल जा रही थीं. सभी छात्राएं कानपुर के फातिमा स्कूल की हैं. इनको इलाज के लिए हेलेट अस्पताल लाया गया है.

गौरतलब है कि कई जगहों पर ठंड के कारण स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं. लेकिन कई शहरों में प्राइवेट स्कूल खुले हुए हैं और बच्चों को सुबह- सुबह ठंड में जाना पड़ता है.

ठंड का असर बच्चों और बूढ़ों पर अधिक देखा जा रहा है. इन लोगों को गर्म कपड़ों के अलावा आग का भी सहारा लेना पड़ रहा है. ठंड का असर फसलों पर भी पड़ रहा है जो पाले के कारण खराब हो रही है. कई जगहों पर वनस्पतियां दम तोड़ रही हैं. मध्य प्रदेश के मंदसौर में कड़ाके की सर्दी के कारण फसलें चौपट हो रही हैं और उनपर बर्फ की परत जम गई है. यहां जो फसलें खराब हुई हैं उनमें धनिया, गेहूं और अफीम प्रमुख हैं.

रेप केस में नया मोड़ विधायक ने अपने आप को बताया नपुंसक

बांदा|| उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित बसपा विधायक रेप केस मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। जहां एक ओर विधायक के घर चोरी के आरोप में बंद लड़की ने विधायक और उनके सहयोगियों पर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया है वहीं दूसरी ओर आरोपों से बौखलाए विधायक ने अपनी सफाई पेश करते हुए कहा है कि वह नपुंसक हैं।

विधायक पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी के मुताबिक “मुझे फंसाया जा रहा है। मेरे ऊपर बलात्कार का आरोप आधारहीन है। मैं बलात्कार करने में समर्थ नहीं हूं क्योंकि मैं नपुंसक हूं।” उन्होंने कहा, “मैं जो कह रहा हूं उसे साबित करने के लिए मैं देश के किसी भी चिकित्सा विशेषज्ञ से जांच कराने के लिए तैयार हूं।” उन्होंने दावा किया कि ‘राजनीति से प्रेरित’ होकर उनके खिलाफ आरोप लगाया गया है।

उधर लड़की ने मंगलवार को अतर्रा की अदालत में लिखित बयान दिया। उसने अपने बयान में बसपा के विधायक पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी व उनके चार सहयोगियों पर बंधक बनाकर बलात्कार करने का आरोप लगाया। अदालत ने पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। वहीं लड़की के वकीलों ने उसे नाबालिग घोषित किए जाने की अपील की।

बसपा विधायक के घर चोरी करने के आरोप में जेल में बंद रीमा (काल्पनिक नाम) की बीते दिन अतर्रा के न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में कड़ी सुरक्षा के बीच पेशी हुई। उसे देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग और मीडियाकर्मी मौजूद थे। रीमा के अधिवक्ता गया प्रसाद निषाद, रामहित निषाद और सुरेश निषाद ने दो अलग-अलग अर्जी पेश की। एक में रीमा को नाबालिग घोषित करने एवं दूसरे में उसे जमानत देने की मांग की गई।

रीमा १०:४५ न्यायालय में पहुंची। करीब आधा घंटे वह न्यायालय में रही। दंडाधिकारी परवेज अख्तर के पूछने पर उसने अपना लिखित बयान दिया। अपने बयान में रीमा ने विधायक सहित उनके सहयोगियों पर बलात्कार करने का आरोप लगाया। बयान को गंभीरता से लेते हुए अदालत ने पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इस मामले में अगली सुनवाई 14 जनवरी को होगी।

राजा भैया और उनके 4 गुर्गों पर लगा गैंगेस्टर

प्रतापगढ़|| उत्तर प्रदेश की प्रतापगढ़ पुलिस ने बसपा नेता पर कथित रूप से जानलेवा हमले के आरोप में मंगलवार को निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह ऊर्फ राजा भैया और सपा के विधान परिषद सदस्य अक्षय प्रताप सहित चार लोगों पर गैंग्स्टर एक्ट लगाया।

बीते 18 दिसम्बर को ब्लॉक प्रमुख के चुनाव प्रचार के दौरान बसपा के उम्मीदवार मनोज शुक्ला पर हत्या के प्रयास के आरोप में राजा भैया, सपा के सांसद शैलेंद्र कुमार, विधानसभा सदस्य विनोद सरोज और विधान परिषद के सदस्य अक्षय प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया गया। बसपा नेता ने कुंडा कोतवाली में कुल 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि स्थानीय निकाय के उम्मीदवार मनोज शुक्ला पर जानलेवा हमले के मामले में निर्दलीय विधायक राजा भैया, सपा विधान परिषद सदस्य अक्षय प्रताप सिंह व अन्य दो आरोपियों हरिओम श्रीवास्तव और नन्हे सिंह पर गैंग्स्टर एक्ट लगाया गया है।

ज्ञात हो कि राजा भैया व अक्षय प्रताप सिंह फिलहाल बरेली जेल में बंद हैं। पुलिस की इस कार्रवाई पर सपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री मायावती ने रघुराज प्रताप सिंह व अक्षय प्रताप सिंह पर गैंग्स्टर एक्ट लगाकर दुश्मनी को बढावा दिया है।

अरे वाह! बाग में उगते हैं ‘ऐश्वर्या’ और ‘सचिन’

लखनऊ|| जान कर हैरानी होगी लेकिन अब आप अपनी फेवरेट अदाकारा ऐश्वर्या को अपनी फलों की टोकरी में भी देख सकेंगे।

दरअसल लखनऊ के हाजी कलीमुल्लाह खान के खेत में ऐश्वर्या के नाम के अमरूद उग रहे हैं। इनका नाम एश्वर्या क्यों है इस सावाल के जवाब में कलीमुल्लाह कहते हैं कि यह अमरू दिखने में बेहद खूबसूरत है। इसलिए इसका नाम भारत की सबसे खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या के नाम पर रखा है।

कलीमुल्लाह के खेत में उग रहे यह अमरूद लाल रंग के और बेहद अच्छी खुशबू वाले हैं। अमरूद की इस वैराइटी को बनाने के लिए कलीमुल्लाह ने किसी भी तरह के कैमिकल का प्रयोग नहीं किया है। इस अमरूद की फसल को तैयार करने में कलीमुल्लाह को पूरे आठ साल लग गए।

इतना ही नहीं कलीमुल्लाह गर्मियों आने वाले फलों के राजा आम की फसल में भी प्रयोग कर चुके हैं। वह बताते हैं कि उन्होंने सचिन नाम का आम अपने बाग में उगाया था। जिसका स्वाद बेहद अलग था।

ऐश्वर्या और सचिन के बाद कलीमुल्लाह अब करीना की साइज जीरो फिगर पर फिदा हो गए हैं इस लिए अब वह आम की फसल में कुछ ऐसा ही प्रयोग करने जा रहे हैं वह कहते हैं कि इससे आम का आकर बदल जाएगा और वह घुमाओदार होने की जगह लम्बा होगा।

दोगुने नोट करने वाले ठग पुलिस शिकंजे में

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली पुलिस ने दूने नोट करने के नाम पर ठगी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है|

घटियाघाट चौकी प्रभारी एसके यादव ने बताया कि थाना मऊदरवाजा के ग्राम नीवलपुर निवासी ग्रीश जोशी, सुनील तथा भोलेपुर निवासी विमल को गिरफ्तार कर लिया|

यह लोग घटियाघाट निवासी जसपाल सिंह को दूने नोट करने के नाम पर ठगने का प्रयास कर रहे थे| उन्होंने बताया कि यह ठग असली नोट को नकली बताकर यह कहकर देते थे कि चलाकर देख लो और बाद में ठगी करते समय कागज़ की गाडी में ऊपर व नीचे असली नोट लगाते हैं| इन लोगों ने घटियाघाट निवासी जसपाल को ठगने का प्रयास किया|

सेक्रेटरी व रोजगार सेवक का वेतन रोकने का फरमान

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी मिनिस्ती एस ने जॉब कार्डों की घपले बाजी देखकर पंचायत सेक्रेटरी व रोजगार सेवक का वेतन रोकने का फरमान जारी कर दिया है|

जिलाधिकारी ने ब्लाक कमालगंज के ग्राम सियापुर का निरीक्षण किया अनेकों मनरेगा मजदूरों ने शिकायत की कि उनके जॉब कार्ड पूर्व प्रधान नरेश चन्द्र रखे हुए हैं| जांच में अनेकों स्वच्छ शौंचालय अधूरे पाए गए|

ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व प्रधान ने ही स्वयं स्वच्छ शौंचालय बनवाये थे| इसी बात से नाराज डीएम ने ग्राम पंचायत अधिकारी जसवंत व ग्राम रोजगार सेवक का वेतन रोकने तथा पूर्व प्रधान से जवाब-तलब करने का फरमान जारी किया|

डीएम ने विधुत आपूर्ति चालू कर अनुसूचित जाति की बस्ती में सोडियम लैम्प लगवाये जाने की हिदायत दी| निरीक्षण के दौरान आदि प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे|