Home Blog Page 5725

शीत लहर का कहर जारी: स्कूल कालेज 8 जनवरी तक बंद

लखनऊ|| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित पूरे राज्य में कड़ाके की सर्दी जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक पारा लुढ़ककर एक बार फिर एक डिग्री सेल्सियस के नीचे जा पहुंचा है।

कड़ाके की सर्दी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने कक्षा 12 तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को 8 जनवरी तक बंद करने का निर्देश दिया है।

मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान आगरा राज्य का सबसे सर्द स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम है। इससे पहले मंगलवार को मिर्जापुर में पारा लुढ़ककर 0.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

राज्य में जालौन का तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 5.7 डिग्री सेल्सियस और कानपुर का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है। राज्य मौसम विभाग के निदेशक जे.पी.गुप्ता ने संवाददाताओं को बताया कि अगले कुछ दिनों तक सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। धूप न खिलने से दिन में भी रात जैसी सर्दी बनी रहेगी।

भीषण सर्दी से सेना के जवान सहित 3 लोगों की मौत

फर्रुखाबाद: तहसील कायमगंज ब्लाक नवावगंज क्षेत्र में बीती रात कड़ाकेदार सर्दी के कारण 2 लोगों की मौत हो गई|

ग्राम पंचायत बराबिकु में जानकी प्रसाद के 46 वर्षीय पुत्र श्यामसिंह पाल की बीती रात मौत हो गई| भूमिहीन श्यामसिंह कपडे की सिलाई कर गुजारा करता था| निःसंतान व पिता के मर जाने के कारण पत्नी गुड्डी के साथ रहता था| गरीबी के कारण वह बीती रात जमीन पर दरी बिछाकर व हल्की रजाई ओड़कर लेटा था| सर्दी लग जाने से उसकी मौत हो गई|

गाँव के शिक्षामित्र गणेश प्रसाद व रामलखन आदि ग्रामीणों ने इस बात की पुष्टि की कि गरीब श्यामसिंह की ठंड लगने से मौत हुई है वह शाम को अच्छा-भला था| ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान अनुपम यादव उर्फ़ छोटे लला ने अलाव नहीं जलवाये|

* इसी सम्बन्ध में जब कायमगंज के अपर जिलाधिकारी महेंद्र कुमार मिश्र से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें ग्राम पंचायत ज्योना के ४० वर्षीय हरिभान सिंह यादव की ठंड से मौत होने की जानकारी दी गई| शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है| यदि पीएम रिपोर्ट में ठण्ड से मरने की पुष्टि हुई तो हरिभान के परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जायेगी|

* फतेहगढ़ में सिखलाई रेजीमेंट के ३० वर्षीय जवान हरजिंदर सिंह की ठंड से मौत हो गई| हरियाणा जिला जमुना नगर थाना व कस्बा जगधारी निवासी चरण सिंह का बेटा हरजिंदर सुबह सेना की परेड कर रहा था| सर्दी लग जाने से वह गिर पड़ा उसे तुरंत ही सेना के अस्पताल ले जाया गया वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया|

सिखलाई के सूवेदार अमरजीत सिंह की सूचना पर दरोगा आशीष पाण्डेय ने जवान के शव का पोस्टमार्टम करवाया|

हाय रे सर्दी! तापमान 1 डिग्री सेल्सियस से नीचे

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित पूरे राज्य में कड़ाके की सर्दी जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, पारा लुढ़ककर एक बार फिर एक डिग्री सेल्सियस के नीचे जा पहुंचा है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान आगरा राज्य का सबसे सर्द स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम है। इससे पहले मंगलवार को मिर्जापुर में पारा लुढ़ककर 0.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

राज्य में जालौन का तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 5.7 डिग्री सेल्सियस और कानपुर का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

राज्य मौसम विभाग के निदेशक जे.पी.गुप्ता ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। धूप न खिलने से दिन में भी रात जैसी सर्दी बनी रहेगी। कड़ाके की सर्दी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने कक्षा 12 तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को आठ जनवरी तक बंद करने का निर्देश दिया है।

लखनऊ में राहत आयुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, सर्दी की वजह से अब तक कुल 48 लोगों की मौत हो चकी है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को सर्दी से 12 लोगों की मौत की सूचना मिली थी।

कभी न भूलें ये पांच बातें…

असल में धर्म इंसान को संयम और अनुशासन से रहना और जीना सिखाता है। जिससे व्यक्ति विशेष के साथ-साथ उसके आस-पास रहने वाले अन्य लोग भी सुख से जीवन बीता सके। किंतु सुख पाने की राह में कुछ ऐसी बातें जरूर ध्यान रखें जिनको भूलना आपको दु:खों की गहरी खाई में गिरा सकती है –

नास्तिकता – नास्तिक होना यानि धर्म और ईश्वर में अविश्वास करना। वहीं आध्यात्मिक या व्यावहारिक अर्थों में खुद पर भरोसा न करना भी नास्तिकता ही है। इस तरह धर्म या ईश्वर में अविश्वास आपको अशांत रखेगा और खुद पर भरोसा न करना मनोबल कमजोर कर देगा।

निर्दयता – दया को धर्म की जड़ कहा गया है। दूसरों के प्रति संवेदना और भावनाहीन होना ही निर्दयता है। यह अंतत: आपकी गहरी पीड़ा का कारण बनता है।

कृतघ्रता – ज़िंदगी में किसी के द्वारा भी किसी भी रूप में की गई सहायता, मदद या सेवा को भूला देना कृतघ्रता है। ऐसा स्वभाव न केवल आपको अप्रिय, अविश्वासी बनाता है, बल्कि उपेक्षा का कारण भी बनता है।

दीर्घद्वेषी – किसी के प्रति ईर्ष्या भाव से या जाने-अनजाने आपके साथ हुए गलत व्यवहार को याद रख मन में दुर्भाव या हानि पहुंचाने की भावना रखना ही दीर्घद्वेषी कहलाता है। यह भाव सबसे ज्यादा स्वयं के दु:ख का कारण बनता है।

अधर्मजन्य संतति – हर धर्म में वंश वृद्धि और धर्म पालन के नजरिए से संतान प्राप्ति हेतु स्त्री-पुरूष के रिश्तों की मर्यादा और गरिमा बताई गई है। किंतु उन सीमाओं से बाहर गलत संबंध बनाना या संतान प्राप्ति व्यक्तिगत जीवन को दागदार, अशांत और कलहपूर्ण बनाती है।

धर्म की नजर से इन पांच बातों से बचकर ही जीवन को दु:ख रूपी नरक से बचाकर सुख रूपी स्वर्ग को पा सकते हैं।

इतिहास 6 जनवरी का…

6 जनवरी अपने में कई छुए-अनछुए इतिहास दवाये हुए हैं| हम आपको 6 जनवरी का इतिहास बता रहे हैं…..

1316 सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी की मृत्यु हुई।

1535 पेरू की राजधानी लीमा की खोज।

1784 रूस और तुर्की ने कुंस्तुंतुनिया की संधि पर दस्तखत किए।

1838 सैमुअल मोर्स ने टेलीग्राफ का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन किया।

1907 इतालवी शिक्षाशास्त्री मारिया मोंटेसरी ने रोम में पहले मोंटेसरी स्कूल की स्थापना की।

1947 भारत विभाजन का प्रस्ताव कांग्रेस कमेटी द्वारा बहुमत से पारित किया गया।

1981 नेशनल इंस्टिटच्यूट ऑफ ओशियनोग्राफी ने हिंद महासागर की तलछट में दुर्लभ धातुओं की खोज की।

1984 इंदिरा गांधी के हत्यारों को फांसी की सजा दी गई।

ठंड को भी बर्फ बना देती है ‘ला निना ‘

कड़ाके की ठंड से दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान जैसे कई राज्य के लोग परेशान है। आम तौर पर मौसम में परिवर्तन से ठंड का असर होता है। लेकिन ऐसी कड़ाके की ठंड सागर के जल के तापमान में परिवर्तन होने से है। बढ़ती ठंड की वजह ला निना को बताया जा रहा है।

ला निना और अल निना क्या है ?

स्पेनिश शब्द ‘ला निना’ का शाब्दिक अर्थ है ‘छोटी लड़की’। ला निना की वजह से पू्र्वी प्रशांत महासागर में विषुवत रेखा पर तापक्रम आम समय से ज्यादा ठंडा हो जाता है। ‘ला निना’ का ठीक उल्टा ‘अल निना’ होता है। ‘अल निना’ का शाब्दिक अर्थ लडका होता है। इसकी वजह से सागर का तापमान आम समय से अधिक गर्म हो जाता है। अल निना का असर अक्सर देखने को मिलता है, जबकि ला निना का असर तीन या पांच साल पर घटित होता है।

सागर का तापमान आम समय में 3-5 सेल्शियस होता है। ला निना के दौर में सागर का तापमान इससे कम हो जाता है। अक्सर ला निना को एंटी अल निना भी कहा जाता है। अल निना का चिली और ऑस्ट्रेलिया के तटों पर विनाशकारी प्रभाव देखने को मिलता है। इसके असर से वहां का वायुमंडल भयंकर गर्म हो जाता है।

सातवीं पास किसान ने खोजा ‘गुणा’ का आसान फार्मूला

हरियाणा/कैथल|| गांव सौंगल के महज सातवीं पास किसान लछमन सिंह ने गुणा करने का आसान तरीका ढूंढ निकाला है। उसके फार्मूला से विद्यार्थी जल्द गुणा करना सीख जाते हैं। लछमन इसकी सीडी तैयार स्कूलों में वितरित करेगा। इसके अलावा उसने शिवनल की भी खोज की है, ऊर्जा बचाने का फार्मूला भी इस किसान ने ही तैयार किया है।

उसकी खोज जल्द ही पेटेंट होने वाली है। बुधवार को लछमन ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल में दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को मौखिक रूप से बड़ी गुणा करने के गुर सिखाए। उन्होंने बाकायदा ब्लैक बोर्ड पर भी विद्यार्थियों को गुणा करके दिखाई और मौखिक रूप से भी गुणा की। सभी विद्यार्थी लछमन के गुणा करने की स्पीड से हतप्रभ थे। गांव सोंगल का रहने वाला लछमन सिंह सातवीं जमात तक पढ़ा है और उसकी गणित में खासी रुचि है। इसी कारण उसने गणना करने के आसान तरीके ईजाद किए। निरंतर अभ्यास से यह संभव हुआ है।

ऐसे करता है गणना

गणना के फार्मूला में दोनों ही संख्याओं के पहले एवं दूसरे अंकों से गणना की शुरुआत की जाती है, चाहे कितनी भी बड़ी गणना क्यों न हो, यह कुछ ही क्षण में की जा सकती है। उसने अपने फार्मूला से तैयार की गई गणना के बाद दोनों संख्याओं में से एक को गणना के परिणाम से भाग देकर जांच की, तो दूसरी संख्या उसके भागफल में आ गई। इससे उसकी गणना का फार्मूला स्वत: सिद्ध हो गया। उसने बताया कि गणित एक ऐसा शास्त्र है, जिसमें परिणाम सही पाए जाने के बाद और कोई सुबूत देने की अवश्यकता नहीं होती।

इस समय गणना करने के अनेक तरीके आ चुके हैं, लछमन का फामरूला भी अच्छा है। उसने बड़ी से बड़ी गणना को मात्र नौ तक के पहाड़ों की सहायता से करने का फार्मूला तैयार किया है। यह सही है, गणित में यह काफी काम भी आ सकता है।

उग्र भीड के हमले में पुलिस अधिकारी की मौत, वाहनों को फूँका

गाजीपुर|| जमानियां उपडाक घर चोरी मामले में कथित निर्दोष युवक को पकडे जाने से भडके चंदौली जिले के कंदवा थाने के ककरैत इलाके के ग्रामीणों ने बीते दिन दिनदहाडे 11 बजे जमानियां पुलिस चौके पर हमला बोल दिया।

भीड नियंत्रित करने के लिए पुलिस फायरिंग से भडके सैकडों लोगों ने पुलिस चौकी के इंचार्ज दरोगा रामा राव को पहले तो ईट-पत्थरों से बुरी तहर कूचल डाल और फिर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस घटना में 50 लोगों को हिरासत में लिया है।

अपर पुलिस महानिदेशक बृजलाल ने कहा कि अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में लेकिन तनावपूर्ण है। मौके पर बडी संख्या में पुलिस बल और पीएसी की एक कम्पनी को तैनात किया गया है। बृजलाल ने कहा कि प्रदर्शनकारियों का सम्बंध भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से है।

बृजलाल ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने न सिर्फ तो़डफो़ड और आगजनी की, बल्कि उन्होंने पुलिस पर गोलियां भी चलाई। ऎसा प्रतीत होता है कि चौकी प्रभारी रामाराव की मौत गोली लगने से हुई, क्योंकि उनके सिर पर गोली का निशान मिला है।

सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। यह पूछे जाने पर कि इस हमले में क्या नक्सलियों का हाथ था, उन्होंने कहा,जमनिया कस्बा बिहार की सीमा के निकट है। जांच की जा रही है कि प्रदर्शनकारियों के संबंध नक्सलियों से थे या नहीं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रदर्शनकारी शोषित समाज दल” के बैनर तले डाकघर में चोरी के आरोप में एक व्यक्ति के पक़डे जाने का विरोध कर रहे थे।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हमलावरों में महिलाएं भी शामिल थीं, लेकिन फिलहाल किसी महिला की गिरफ्तारी नहीं हुई है। गिरफ्तार लोगों ने बताया कि झ़डप के दौरान दो-तीन उनके लोग भी घायल हुए हैं। उनके बारे में हालांकि कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। गौरतलब है कि पुलिस ने जिले के जमनिया कस्बे के उप-डाकघर में नौ दिसम्बर को हुई चोरी के आरोप में स्थानीय निवासी मनोज बिंद को मंगलवार को हिरासत में लेकर उससे नकदी व अन्य सामान बरामद करने का दावा किया था। पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में सैक़डों लोगों ने पुलिस चौकी के बाहर प्रदर्शन किया।

कार में 4 जले शव मिलने से दहशत

बुलंदशहर|| उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में बीते दिन एक कार के अंदर संदिग्ध हालात में जले चार व्यक्तियों के शव मिले। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

पुलिस के अनुसार चारों लोगों की कहीं और हत्या की गई, फिर उनके शवों को कार में यहां लाकर जलाने का प्रयास किया गया। इस बारे में हालांकि जांच के बाद ही पुख्ता तौर पर कुछ कहा जा सकता है। मामले की गहन जांच की जा रही है। शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही तथ्य सामने आएंगे।”

पुलिस ने बताया कि चारों शव बुरी तरह से जले हुए हैं, इसलिए उनकी शिनाख्त बेहद मुश्किल है। फिर भी उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है।

साधू का कारनामा, मथुरा में हंगामा

मथुरा|| वृंदावन के एक भगवताचार्य पर आरोप है कि पैसों के लालच में उसने अपनी पत्नी के साथ के कुछ अंतंरग चित्रों को इंटरनेट पर अपलोड कर दिया और सीडी बना कर बाजार में बेच दिया है। लेकिन जब इन चित्रों और सीडी को लेकर साधु की बीवी को कुछ लोगों ने ब्लैकमेल किया तो उसने साधु के बचाव में ब्लैकमेल करने वाले और एक दुकानदार के खिलाफ  शिकायत दर्ज कर दी है।

मामला यह है कि 28 जून को साधू राजेंद्र की पत्नी ने अपना लैपटॉप ठीक करवाने के लिए साइबर वर्ल्ड होली गली मथुरा के अरविंद शर्मा को दिया था। अब साधु की पत्नी का आरोप है कि अरविंद और उसके साथियों ने लैपटॉप के साथ छेड़छाड़ की है। और उसके पति के कुछ अंतरंग चित्रों की सीडी बनाकर बाजार में बेच दी है और अब उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं कि वह उन्हें दस लाख रुपए दे वरना वह इसे समाज में सार्वजनिक कर देंगे।जबकी अरविंद इस आरोप से इंकार करते हुए कह रहा है कि इस तरह की सीडी बाजार में पहले से आ रही थीं और उसने लैपटॉप के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की है।

जबकि बीते दिन बाजार में इस सीडी का खुलासा होने के बाद से साधू राजेंद्र के खिलाफ मथुरा और वृंदावन के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोग साधु को हवालात की हवा खिलाने की अपील कर रहे हैं। इस पूरे मामले की जांच कर रहे एसएसपी भानु भास्कर ने बताया कि भगवताचार्य की पत्नी की शिकायत पर आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और उपाधीक्षक को जांच सौंपी गई है। वह अश्लील सीडी और अन्य पहलुओं पर जांच के बाद अपनी रिपोर्ट देंगे।