ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा

0
102

कौशाम्बी|| उत्तर प्रदेश में कौशाम्बी जिले के एक गांव में चोरी करने आए में एक शख्स को ग्रामीणों ने पकड़कर इस कदर पीटा कि घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई जबकि उसका एक साथी फरार होने में कामयाब रहा।

[adrotate banner="3"]

पुलिस के मुताबिक घटना जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के बक्शा गांव की है, जहां बीती रात को अनिल कुमार के घर चोरी करने आए एक शख्स को ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ लिया और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला जबकि एक अन्य व्यक्ति मौके से फरार होने में सफल रहा।

स्थानीय थाना प्रभारी अब्दुल हलीम ने सोमवार को बताया कि मृतक की पहचान ४५ वर्षीय देशराज के रूप में की गई है, जो पड़ोस के सैनी गांव का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि देशराज शातिर अपराधी था। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में लूट के छह मामले दर्ज थे।

मौके से फरार हुए एक अन्य अपराधी के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन उसकी तलाश की जा रही है। हलीम ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। कानून हाथ में लेने वाले ग्रामीणों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

[adrotate banner="2"]