Home Blog Page 5730

कोलकाता से पकड़ा गया 10 लाख का गोल्ड लुटेरा

फर्रुखाबाद: आखिरकार पुलिस १० लाख रुपये का सोना हड़प कर गायब होने वाले कारीगर रेहान बंगाली को पुलिस पकड़ लायी| पुलिस ने इसी मामले में दलाल दीपक को हिरासत में लेकर उसके पास से जेवरात भी बरामद किये हैं|

पुलिस लाइन के दरोगा हनुमान प्रसाद पांडे, एसओजी के सिपाही ऋषी, सत्यपाल व कुछ सुनारों के साथ कोलकाता निवासी रेहान बंगाली को पकड़ने गए थे| पुलिस बीती रात खोज करके रेहान को पकड़ लायी| पुलिस ने जेवरातों के बारे में जब रेहान से सख्ती से पूंछ-तांछ की तो उसने बताया कि दुकानदारों के जेवरात मोहल्ला खतराना निवासी दलाल दीपक सक्सेना उर्फ़ बड़े के पास हैं|

पुलिस ने बीती रात छापा मारकर बड़े को भी हिरासत में ले लिया और उसके पास से कुछ जेवरात बरामद किये थे| बड़े ने पुलिस को बताया कि रेहान ने २५ हजार रुपये में जेवर गिरवी रखे थे| इन जेवरों को बजरिया निवासी विजय उर्फ़ पिंटू तथा गोहाई स्ट्रीट निवासी अवधेश वर्मा ने अपने बताये हैं|

रेहान सोने के जेवरातों की फिनसिंग करता था| करीब एक दशक से ईमानदारी से काम करने के कारण सुनार उस पर विश्वास करने लगे थे| बीते माह पूर्व रेहान दुकानदारों के १० लाख रुपये कीमती जेवरात लेकर फरार हो गया था| कोतवाली फर्रुखाबाद में उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी| आज अनेकों सुनार रेहान व दीपक से मिलने थाना मऊदरवाजा पहुंचे|

मौत देख महिला ससुराल से भागी

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा के ग्राम सिकारपुर निवासी नशेड़ी श्यामसिंह ने बीती रात पत्नी की पिटाई कर जब उसे जान से ही मार डालने की योजना बनाई तो भयभीत महिला ने घर से भागकर रिश्तेदार के यहाँ पनाह ली|

थाना मऊदरवाजा पुलिस ने आज दोपहर ३० वर्षीय गोमती देवी का लोहिया अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया| गोमती देवी ने बताया कि नशा करने वाला पति शराब उतारकर बेंचने का भी धंधा करता है| बीती रात ६ बजे पति ने जमकर पिटाई करने के बाद कहा कि आज तुझे मिट्टी तेल से जलाकर जान से ही मार डालेंगें| यह कहकर पति ने शरीर के ऊपर मिट्टी तेल डाल दिया और जलाने के लिए माचिस ढूँढने लगा| उसी समय मै किसी तरह दरवाजा खोलकर मोहल्ला नखास में रिश्तेदार गुड्डू के यहाँ पहुँची|

पीड़ित गोमती ने बताया कि मै शराब पीने व बेंचने का विरोध करती थी| इसी बात से पति रंजिश मानने लगे| ७ साल की बेटी रूचि को ससुराल में अकेले छोड़ आई| रायबरेली थाना खिरू के ग्राम शेखपुर हुसैन निवासी गोमती देवी ने बताया कि श्याम सिंह ने पहली पत्नी के मर जाने पर मेरे साथ दूसरा विवाह किया|

बेटे की इश्क्वाजी में बाप को गोली मारी

फर्रुखाबाद: बेटे की इश्क्वाजी की रंजिश उसके पूर्व सैनिक पिता श्याम सिंह भदौरिया को खामियाजा उठाना पडा है| विरोधियों ने बीती रात उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया|

कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला न्यू फौजी कालोनी निवासी श्याम सिंह भदौरिया ने कालोनी के ही राजकुमार राठौर व उनके बेटे अमित उर्फ़ डब्बू तथा २ अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई| श्यामवीर बीती रात मसेनी चौराहे के रास्ते से घर जा रहे थे अपनी गली में मुड़ते ही आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और तमंचों से फायरिंग की जिससे उन्ही वायीं बांह में गोली लगी|

जब श्यामवीर जान बचाकर भागे तब भी उनके ऊपर दोबारा फायरिंग की गई| सीतापुर चीनी मिल के सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि वह जेल में बंद अपने बेटे अमित से मुलाक़ात करने आये थे| उन्होंने बताया कि अमित का डब्बू की बहन से प्रेम चल रहा था इसी विवाद की रंजिश में डब्बू को गोली मारकर घायल कर दिया गया था इसी मुकद्दमे में अमित जेल में है|

क्रिसमस डे की खुशी ने ले ली जान

फर्रुखाबाद: क्रिसमस डे की खुशी ने ७५ वर्षीय वृद्ध पीटर सेम्बल की जान ले ली| पीटर ब्लाक बढपुर कार्यालय के सामने कटियार टेंट हाउस के निकट पोलोथीन की झोपडी में रहते थे|

२५ दिसंबर को पूरा क्रिश्चियन समुदाय क्रिसमस डे का जश्न मना रहा था| मध्यरात्रि के समय झोपडी की पोलोथीन में आग लग जाने से पीटर बुरी तरह झुलस गए थे उन्हें उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था| बीती रात २ बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई| पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया|

पीटर के कोई पुत्र नहीं है लवीना, एल्वीना व लीना लाल आदि ४ विवाहित पुत्रियाँ हैं| लखनऊ से आई लीना लाल ने बताया कि पिता जी क्रिसमस डे के कैंडल जलाकर सो रहे थे| कैंडल से ही झोपडी की पोलीथीन में आग लग गई थी|

शीत लहर की चादर ओड़कर आया नया वर्ष

बर्फीली हवाओं ने बीते साल के खत्म होने से लेकर नए साल की शुरुआत तक उत्तर भारत को कंपकपाया हुआ है.

उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पिछले 24 घंटे मे हुई हल्की बारिश से फिर ठंड बढ़ गई है। आज हालांकि मौसम सपु रहा और धूप निकलने से लोगों ने नव वर्ष का खूब जश्न मनाया।

लखनऊ में कल रात बारिश के बाद आज धूप निकलने पर लोगों की भीड़ सड़कों पर नजर आई। लोगों ने जमकर नए साल का जश्न मनाया। इस मौके पर चिडियाघर में खासी भीड़ रही।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में राजधानी लखनऊ में 5.0 मि.मि. बारिश, बरेली 7.8 मि.मी., बलिया में 9 मि.मी. और गोरखपुर, कानपुर तथा इलाहाबाद मण्डल में कई स्थानों पर गरज के साथ हल्की जिसके बाद हवा चलने से ठंड बढी है और रात के तापमान में भी गिरावट आई।

राज्य में सबसे ठंडा स्थान आगरा रहा जहां न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ का अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री जबकि न्यूनतम 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 24 घंटे में राज्य में आमतौर पर मौसम शुष्क रहेगा और सुबह के समय कुछ स्थानों पर कोहरा पड़ सकता है।

पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की वजह से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तेज शीत लहर चल रही है. पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली में शीत लहर ने लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर दिया है. ठंड से उत्तर प्रदेश में ठंड से 19 लोगों की मौत हो चुकी है.

उत्तर प्रदेश में ठंड से सबसे ज्यादा मौत उत्तर प्रदेश में ही हुई है. ठंड से मरने वालों की तादाद बढ़कर 19 हो गई है. शनिवार को कई जगहों पर हल्की बारिश से दिन का तापमान और नीचे चला गया.

बर्फीली तेज हवाओं ने राजधानी में टंड को और बढ़ा दिया है. लोगों को कोहरे का कहर का सामना नहीं करना पड़ा लेकिन शीत लहर ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिन तापमान 7 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच ही बना रहेगा।

पहाड़ों पर बर्फबारी से हिमाचल प्रदेश शीत लहर की चपेट में है. दूरसंचार, बिजली, पानी और यातायात व्यवस्था ठप हो गई हैं. शिमला समेत कई जिलों में नलों में पानी जम गया. अधिकतर गांवों में बिजली भी गुल हो गई है.

राजस्थान के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. माउंट आबू में तापमान माइनस 3.4 डिग्री पहुंच गया है. मैदानी इलाके सीकर में तापमान 4.5 डिग्री से नीचे चला गया है. दूसरी जगहों पर रात का तापमान साढ़े सात से 10 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया.

शीत लहर और घने कोहरे ने पंजाब और हरियाणा का जनजीवन को प्रभावित किया है. न्यूनतम तापमान सामान्य से भले ही ऊपर रहा लेकिन बर्फीली हवाओं की वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया.

हरियाणा की भी हालत उत्तर भारत के दूसरे राज्यों की तरह ही है. यहां भी ज्यादातर जिलों में शीत लहर की वजह से दिन का तापमान गिर गया है.

दलित उत्पीडन में डेरीवाले गोपाल सहित 2 गिरफ्तार

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली पुलिस ने दलित के साथ गुंडागर्दी करने वाले दबंग गोपाल मिश्रा सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया|

घटना के सम्बन्ध में मोहल्ला नवाब न्यामत खां निवासी राधेश्याम कठेरिया ने मोहल्ले के मुंशी राजपूत के पुत्र कन्हैया तथा बागकूंचा निवासी गोपाल मिश्रा के विरुद्ध दलित उत्पीडन की रिपोर्ट दर्ज कराई| रिपोर्ट के मुताबिक़ पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने घर में घुसकर राधेश्याम की पिटाई की तथा जातिसूचक गालिया देकर अपमानित किया|

विरोध करने पर आरोपियों ने जबर्दस्त पथराव किया जिससे मोहल्ले में भगदड़ मच गयी|
रेलवे रोड चौकी प्रभारी हरनाम सिंह ने दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है|

इंस्पेक्टर क्रष्ण कुमार ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध 7 क्रमिनल ला अमेनमेंट एक्ट भी लगाया गया है| उन्होंने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की|

दागी सपा विधायक को पार्टी से निकाले जाने की मांग

फर्रुखाबाद: जिला समाजवादी पार्टी की बैठक में आज कार्यकर्ताओं ने दागी सपा विधायक नरेंद्र सिंह यादव व युवजन सभा के जिलाध्यक्ष द्रुगपाल सिंह यादव बाबी आदि सभी नेताओं के विरुद्ध जमकर भड़ास निकाली|

सुनील राठौर आदि ने मांग की कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में स्वयं अपना वोट तक बेंचने वाले विधायक नरेन्द्र सिंह यादव व पार्टी के प्रत्याशी के साथ दगावाजी करने वाले जिला पंचायत सदस्य द्रुगपाल सिंह यादव बाबी को शीघ्र ही पार्टी से निष्कासित किये जाने की जोरदार मांग की गई|

गद्दारों ने हरवाया चुनाव

पार्टी के जिलाध्यक्ष चन्द्र पाल सिंह यादव ने कहा कि वह जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव हारे नहीं हैं बल्कि अपने ही गद्दार साथियों ने हरा दिया है जिसके कारण मजबूत होने के बाबजूद भी संगठन उतना मजबूत नहीं रहा है| उन्होंने कार्यकर्ताओं को विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने की सलाह देते हुए दिक्कतें बताने का भी सुझाव दिया|

साइकिल चलाने वाले सम्मानित

पार्टी के अनेको कार्यकर्ताओं ने महानगर के पूर्व अध्यक्ष विश्वास गुप्ता को सदर विधान सभा क्षेत्र से टिकट दिए जाने की मांग की| वरिष्ठ नेता ग्रीश चन्द्र अतियार, चंद्रपाल सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष चाँद मोहम्मद खां ने साइकिल यात्रा रैली में विशेष रूप से भाग लेने वाले संजय चावला, विश्वास गुप्ता, रजत क्रांतिकारी सुनील राठौर, रवि पांडे, मुजाहिद अंसारी आदि १०१ कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से जारी प्रशस्ति प्रमाण पत्र जारी किये गए|

अब शर्मिन्दा होना पडेगा मंत्री सलमान को

मंत्री सलमान खुर्शीद के आवास पर आमरण अनशन

फर्रुखाबाद: जिला सर्वोदय मंडल के कार्यकर्ताओं ने तय कार्यक्रम के अनुसार आज सुबह ९ बजे से
ग्राम पिथौरा स्थित केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के आवास पर सांकेतिक आमरण अनशन किया|

जिलामंत्री लक्षमण सिंह एडवोकेट ने बताया कि शाम ६ बजे कायमगंज के एसडीएम के आश्वाशन पर आमरण अनशन को स्थगित कर दिया गया| समस्याओं के सम्बन्ध में एसडीएम को ज्ञापन दिया गया|

मंडल के जिलामंत्री लखमन सिंह ने बताया कि यदि २० जनवरी तक कालिंद्री एक्सप्रेस शुरू न हुयी तो सलमान खुर्शीद के दिल्ली स्थित आवास पर आमरण अनशन किया जाएगा|

फर्रुखाबाद: मंत्री भी कभी-कभी अपने समर्थकों को खुश करने के लिए इतनी लम्बी जुबान बोल देते है कि वह कार्य करना उनके वश में नहीं होता है, और तब उन्हें शर्मिन्दा भी होना पड़ता है|

मालूम हो कि बीते दिन सुबह जिला सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष गोपाल बाबू पुरवार एवं मंत्री लक्ष्मण सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में मदारवाडी स्थित गांधी आश्रम से मौलाना हामिद हुसैन अंसारी, शेखवहादुर मिश्र, सोनू मिश्र, बजरंग बहादुर सिंह, राधेश्याम, राजाराम वर्मा सहित ९ सदस्यों का जत्था पैदल रवाना हुआ था| आन्दोलनकारियों ने सिवारा गाँव में रात गुजारी|

लक्ष्मण सिंह ने बताया कि उस समय तक अनशन चालू रहेगा जब तक कालिंद्री एक्सप्रेस चालू नहीं होगी और भविष्य में कालिंद्री को बंद न किये जाने का आश्वासन नहीं दिया जाएगा| इसके अलावा दिल्ली मार्ग पर ट्रेनों की संख्या बढाए जाने एवं छपरा एक्सप्रेस को फतेहगढ़ में ठहराव किये जाने की मांग भी शामिल है|

नव वर्ष 2011 की हार्दिक शुभकामनायें: जेऍनआई

* नव वर्ष २०११ की सभी शहरवासियों व जेऍनआई के सभी फ्रेंचाई ब्रांचों को हार्दिक शुभकामनायें.*

‘I Just Wanted To Say
“Thank You” And That….
It’s Been A Pleasure
Working With You This Past Year…

Hope You And Your Family Have
Wonderful Holiday And…
A Happy New Year !
( Mr.Pankaj Dixit {CEO JNI} )

* सभी शहर वासियों व जेऍनआई परिवार को नया साल मुवारक हो. *


Little Keys Open Big Locks
Simple Words Reflect Great Thoughts
Your Smile Can Cure Heart Blocks
So Keep On Smiling It Rocks.

Happy New Year 2011 ( Mr.Anandbhan { Editor})

* यह नया वर्ष लाये खुशियों की वहार सभी शहर वासियों व फ्रेंड्स को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनायें.

I Remember When I
Opened My New Calender
Smiling As I Saw The First
Month Of The New Year .
Months Hve Passed
Since Tht Moment N

( Mr. Swadesh kumar { Sr.Com.Opr})

The Countdown Now
Comes To An End
There Isn’t A Time In
This Year When I
Regreted Being With You
Because Of You, I
Laughed N Loved As Well
As Cried N If Given
Nother Chance, I Would
Stil Spend Next इयर
New Year 2011

* नए वर्ष की हार्दिक बधाई.*
First Morning Of 2011

MORNING!

Kitni Pyari Si Subah Hy,
Her Pal Kirno Sy Saja Hy,

Sooraj Ka Naya Sa Andaz Ho Gaya Hy,

UTHO

Naye Din Ka Aaghaz Ho Gaya Hy..!
Welcome To Tha First Morning Of 2011( Mr.Kuldeep singh { Att.comp.})

* नई सुबह की नई उमंग, जीवन में लाये नई तरंग|
खुशियों का नित रहे बसेरा, पुलकित मन में हो सपनों का डेरा|
नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनायें|
टू-  ( हेमंत, ऋतू, युवं, शालू )

( Mr.V.P.S chauhan)

सोलर लाइट व कम्बल मिलने से तेजस्वी छात्र खुश

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी मिनिस्ती एस ने आज विकास खंड मोहम्दाबाद कार्यालय में बच्ची घर की रोशनी के तहत कक्षा २ व ३ के १३ तेजस्वी छात्रों को सोलर लाईटें व कम्बल भेंटकर प्रोत्साहित किया| मलिन वस्तियों के गरीब एवं किदवईनगर की अल्पसंख्यक बस्ती में गरीबों को कम्बल वितरित किये|

डीएम मिनिस्ती एस ने कहा कि शीतलहर से बचाव में कम्बल काफी उपयोगी होता है और गरीब व्यक्ति कम्बल से काफी हद तक सर्दी से बच सकता है| उन्होंने किदवईनगर में जलभराव व गंदगी पर नाराजगी जाहिर करते हुए शीघ्र ही सफाई किये जाने का निर्देश दिया तथा वायदा किया कि तेजस्वी छात्रों को दीपक के वजाय रोशनी में पढ़ने के लिए सोलर लाईटें दी जायेगीं|

नगर मजिस्ट्रेट हरिशंकर ने रेलवे, बस स्टेशन आदि स्थानों पर शीत लहर से कांपने वालों को कम्बल देकर राहत पहुंचाई| उपजिलाधिकारी अनिल धींगरा ने बताया कि गरीबों को ही कम्बल दिए जा रहे हैं प्रमुख स्थानों पर अलाव की भी व्यवस्था की गयी है|