फर्रुखाबाद: गलत समाचार छापे जाने से गुस्साए जनक्रांति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सहारा अखबार को फूंक दिया|

जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कटियार के नेत्रत्व में दर्जनों कार्यकर्ता जनक्रांति पार्टी जिंदाबाद, राष्ट्रीय सहारा मुर्दाबाद के नारे लगाते हुये आईटी आई चौराहे पर पहुंचे अधिकांस कार्यकर्ता राष्ट्रीय सहारा अखबार लिए थे| जिन्होंने अखबार की प्रतियों को जलाना शुरू कर दिया कार्यकर्ताओं ने काफी देर तक अखबार जलाता हुआ फोटो खिंचवाने की होड़ मची रही|

दैनिक जागरण, अमरउजाला, हिन्दुस्तान, आज, डीएलए आदि समाचार पत्रों के छायाकारों ने फोटो खींचे| इस दौरान राष्ट्रीय सहारा के छायाकार भी मौजूद रहे| इससे पूर्व जनक्रांति पार्टी के अध्यक्ष मुकेश राजपूत ने पत्रकारों के समक्ष राष्ट्रीय सहारा अखबार के प्रति अपनी भड़ास निकाली|

श्री राजपूत ने बताया की राष्ट्रीय सहारा के ३० दिसंबर के अंक में पेज नंबर ४ शीर्षक वाह रे नेता जी !, बाप बड़ा न भैया, सबसे बड़ा रुपैया| शीर्षक से जो समाचार छापा गया है उसमे मेरे ही ऊपर १ करोड़ रूपए लेकर विरोधी जिला पंचायत अध्यक्ष पद के बसपा प्रत्याशी को अपनी पत्नी सौभाग्यवती राजपूत जिला पंचायत सदस्य का वोट देने का झूंठा आरोप लगाया गया है| श्री राजपूत ने इस दौरान राष्ट्रीय सहारा अखबार के फोटोग्राफर से समाचार के सम्बन्ध में पूंछा तो उन्होंने बताया कि समाचार के बारे में बीट रिपोर्टर यह जानकारी दे सकता है|

फोटोग्राफर ने बीट रिपोर्टर को फोन मिलाने के बाद बताया कि उनका मोबाइल स्विच ऑफ़ है| यह पहली बार हुआ जब मुकेश राजपूत की पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय सहारा का रिपोर्टर नहीं पहुंचा|

श्री राजपूत ने बताया कि यदि समाचार पत्र ने स्वयं झूंठे समाचार का खंडन नहीं किया तो वह पत्रकार के विरुद्ध अखबार के सम्पादक व मालिकों से शिकायत करेंगे फिर भी न्याय नहीं मिला तो अदालत की शरण में जायेंगें| मीडिया प्रभारी डॉ देवदत्त राजपूत ने बताया कि झूंठी खबर छपने वाले अखबार की प्रतियां ब्लाक स्तर पर फूंकी जायेंगीं|
जनक्रांति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सहारा अखबार को फूँका
अनीता के चुनाव हारने से मुकेश की साख को वट्टा
फर्रुखाबाद: जनक्रांति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश राजपूत ने आज स्वीकार किया कि डॉ अनीता यादव के जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव हारने से उनकी छवि को वट्टा लगा है, राजनीति में भी धक्का लगा है|

श्री राजपूत ने पत्रकार वार्ता में दावा किया कि उन्हें मालूम है कि किस जिला पंचायत सदस्य ने वोट न देकर विश्वासघात किया है| उन्होंने इशारों में बताया है कि वह समाजवादी पार्टी समर्थक हैं| उन्होंने कहा कि मैंने जितनी ईमानदारी से डॉ अनीता को चुनाव लड़ाया, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का भी उपयोग किया| वोट की खातिर अपने दुश्मनों के सामने भी झुका और डॉ अनार सिंह को पूरी छूट दी कि वह वोटों के लिए हरसंभव प्रयास करें|
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश राजपूत ने बताया कि इतनी इज्जत मैंने स्वयं के व सौभाग्यवती के चुनाव में भी नहीं लगाई| इसके बाबजूद भी अनीता चुनाव हार गईं, उनकी हार को मै अपनी हार मानता हूँ अब सपा और बसपा के लोग भ्रामक प्रचार कर हम लोगों के संबंधों में दरार डालना चाहते हैं| राजनीति में हम लोग साथ है और साथ ही रहेंगें|
डॉ अनार सिंह यादव ने बताया कि मुकेश राजपूत ने ईमानदारी से चुनाव लड़वाया है हम लोगों के मजबूत गठबंधन को कुछ लोग निजी स्वार्थ के कारण तोड़ना चाहते हैं| जनता आज भी महसूस करती है कि अनीता यादव नहीं वह स्वयं हारे हैं| उन्होंने बताया कि वह एहसान करने वाले विश्वासघात करने वालों को कभी नहीं भूलेंगें|

वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कटियार, मीडिया प्रभारी डॉ देवदत्त राजपूत, जिला पंचायत सदस्य पवन गौतम मौजूद रहे| इससे पूर्व जनक्रांति पार्टी के नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्हें संगठन को मजबूत करने के नुस्खे बताये|
शराब के नशे में छात्रा का रोड डांस
बुलंदशहर।। बीए फाइनल ईयर की एक छात्रा ने बीती रात न्यू ईयर की मस्ती और शराब के नशे में सड़क पर जमकर डांस किया। उसका डांस देखने के लिए लोगों ने अपने वाहन सड़क पर रोक लिए और उसके साथ थिरके। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे छात्रा के परिजन उसे घर ले गए।
कोतवाली देहात के भूड़ रोड पर स्थित नजमीपुरा की रहने वाली ललिता (बदला नाम) बी.ए. की छात्रा है। उसने बुधवार को अपने दोस्तों के साथ जमकर शराब पी और डांस किया।
डांस करती हुई छात्रा बाय-बाय 2010 कहती रही। इसके बाद वह सड़क पर पहुंच गई और वहां अस्त-व्यस्त तरीके से डांस करने लगी।
जो भी उसे देखता, वो वहीं रुक जाता। धीरे-धीरे जाम लगता चला गया। इसकी खबर जब छात्रा के परिजनों को किसी ने दी तो वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपनी बेटी को ले जाने के लिए काफी मशक्कत की।
बीएसपी विधायक पर नाबालिग ने लगाया योन शोषण का आरोप
बांदा|| उत्तरप्रदेश के बांदा जिले में एक बीएसपी बिधायक पर 17 साल की नाबालिग लड़की ने खौन शोषण का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं जब लड़की का आरोप है कि जब उसने इस बात का विरोध किया तो दबंग विधायक ने उसे ही झूठे आरोप में फंसा जेल भिजवा दिया।
मामला थोड़ा अजीबोगरीब है। सूत्रों के मुताबिक विधायक पुरुषोत्तम द्विवेदी ने इस लड़की को मध्यप्रदेश के एक गांव के प्रधान से 50 हजार रुपए में खरीदा था। और उसे बांदा ले आया। वहां उसने लड़की का यौन शोषण किया। जब लड़की ने इसका विरोध किया तो विधायक ने उल्टा उस पर चोरी का इल्जाम लगा दिया और उसे जेल भिजवा दिया।
पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि लड़की विधायक के घर पर नौकरानी का काम करती थी और एक दिन घर से सामान चुरा कर भाग गई थी।
लेकिन लड़की ने कुछ और ही बयान दिया। उसका आरोप है कि उसे पहले उसके घर से अगवा किया गया और बाद में गांव के प्रधान ने उसे विधायक को 50 हजार रुपए में बेच दिया।
अब बबाल इस बात पर मचा हुआ है कि लड़की के आरोप के बाद न तो उसका मेडिकल चेकअप करवाया गया और न ही विधायक पर किसी भी तरह की कार्यवाही की गई।
शिक्षा मित्र संघ के अध्यक्ष समेत दो शिक्षामित्रों की सेवा समाप्ति
फर्रुखाबाद: उपजिलाधिकारी रवींद्र कुमार वर्मा ने निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलने पर शिक्षा मित्र संघ के अध्यक्ष समेत दो शिक्षामित्रों व दो कार्यकत्रियों की सेवा समाप्ति के लिए पत्र लिखा।
एसडीएम श्री वर्मा ने प्राइमरी पाठशाला हरिहरपुर का निरीक्षण किया। शिक्षा मित्र अनुराग पाण्डेय व शोभा सिंह अनुपस्थित मिले। मौजूद शिक्षक ने बताया कि शोभा सिंह प्रसूति अवकाश पर हैं। अनुराग पाण्डेय के उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर थे, लेकिन वह मौजूद नहीं थे। आंगनबाड़ी केन्द्र बंद मिले।
एसडीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व शिक्षामित्रों की सेवा समाप्ति की संस्तुति की है। स्कूल में गांव के ही रामकिशोर जानवर बाध रहे थे। मौके पर चरनी को तुड़वाकर हटवाया। जिलाध्यक्ष अनुराग पाडेय ने बताया कि मानदेय लेने बैंक गये थे। प्राइमरी वीरपुर में तीन बच्चों को छात्रवृत्ति मिली जबकि 82 छात्र शेष हैं। ग्राम पंचायत अधिकारी बुद्धप्रकाश शुक्ल के खिलाफ कार्रवाई करने व वजीफा बंटवाने को डीपीआरओ को पत्र लिखा।
बसपा के संभावित एमएलए प्रत्याशियों में वत्सला, अकलीम व महावीर के नाम
फर्रुखाबाद|| बसपा नेताओं ने आगामी विधान सभा चुनाव के लिए संभावित प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं | प्रत्याशियों में एमएलसी की पत्नी, व्यापारी नेता, आलू आढ़ती व डाक्टर के नाम शामिल हैं|
बसपा सूत्रों के अनुसार सदर विधानसभा क्षेत्र से संभावित प्रत्याशियों में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष व एमएलसी मनोज अग्रवाल की पत्नी श्रीमती वत्सला अग्रवाल, श्यामबिहारी गुट व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष संजीव मिश्र बॉबी एवं लोहिया अस्पताल के वरिष्ठ फार्मासिस्ट डॉ अकलीम के नाम शामिल हैं।
भोजपुर विधानसभा क्षेत्र से नागेन्द्र सिंह राठौर, महेश राठौर एवं ब्लाक प्रमुख के पुत्र व आलू आढ़ती महावीर राजपूत, सुरक्षित सीट कायमगंज से गंगाराम जाटव, महताब सिंह मौर्या एवं रामशरन फौजी के नाम शामिल किये गये हैं। अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक कुलदीप गंगवार का अकेला नाम है। इस सीट के लिए प्रो० शैतान सिंह शाक्य की पत्नी श्रीमती सरिता शाक्य भी पार्टी के मंत्रियों के माध्यम से टिकट के लिए दावेदारी कर रही हैं।
सूबे की मुख्यमंत्री मायावती ने संगठन को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लगा दिया है| संगठन ने संभावित प्रत्याशियों के नाम मांगे हैं| बसपा संगठन को तीन-तीन नामों का पैनल बनाकर भेजने का निर्देश दिया गया है। अला नेताओं ने आपसी विचार-विमर्श कर प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं|
राज हत्याकांड: वीना ने मंदिर में किया था प्रेमी का खुलासा
फर्रुखाबाद: हैरतंगेज कारनामे करने वाली यूपी पुलिस ने हत्याकांड जैसे मुकद्दमे में कोई साक्ष्य न मिलने पर मृतक के ४ निर्दोष गरीब मजदूर किशोरों को ही फांस देने का कारनामा किया है|
पुलिस अधीक्षक डॉ के एजिलरशन ने बीते दिन ही पत्रकार वार्ता के दौरान यह स्पष्ट कर दिया था कि हत्याकांड में किसी को निर्दोष नहीं फंसाया जाएगा| आरोपी युवक ह्त्या का इकबाल नहीं कर रहे हैं| जबकि इंस्पेक्टर क्रष्ण कुमार हत्याकांड का एसपी से खुलासा कराने के लिए गुडवर्क का प्रेस नोट तैयार कर ले गए थे|
राज की ह्त्या में उसके दोस्तों को ही फंसाया
कोतवाली फर्रुखाबाद के इंस्पेक्टर क्रष्ण कुमार ने आज मोहल्ला कछियाना निवासी अशोक कुमार कश्यप के २१ वर्षीय पुत्र दिलीप, लालगेट राधा क्रष्ण बाथम के १५ वर्षीय पुत्र दिलीप, सुरेश चन्द्र जाटव के १७ वर्षीय पुत्र संजीव व प्रेमचंद्र कुशवाह के १७ वर्षीय पुत्र छुटकन्नू उर्फ़ छोटू का राजगौरव हत्याकांड के मुकद्दमे में चालान कर दिया| दिलीप कश्यप सिलाई कार्य, दिलीप बाथम छपाई कार्य, संजीव बोरों की सिलाई तथा छुटकन्नू फर्नीचर कारीगर है|
आरोपियों ने डाक्टरी के दौरान पुलिस जुल्म के खोले राज
कादरीगेट चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार पाण्डे चारों आरोपियों को कोतवाली की जीप में बिठाकर डाक्टरी परीक्षण कराने के लिए लोहिया अस्पताल ले गए| वहां युवकों ने स्वयं को निर्दोष बताते हुए कहा कि तीन दिनों से पुलिस उनकी पिटाई कर रही है| पुलिस ने हम लोगों से अलग-अलग राज गौरव की ह्त्या में साथी का नाम लिए जाने को कहा पूंछ-तांछ की वीडियो कैसेट बनाई है|
राज ने ही बुलाया था दोस्त को
दिलीप कश्यप की बांतो पर विश्वास करें तो राज ने घटना वाली शाम करीब ५:३० बजे अपने घर के मंदिर के पास मोबाइल फोन से दिलीप कश्यप को बुलाया वहां मंदिर के अन्दर राज के अलावा उनकी मोहल्ले में ही रहने वाली प्रेमिका वीना के अलावा २ युवक और मौजूद थे| राज ने अँधेरे में बठे एक युवक का नाम रवींद्र बताते हुए कहा कि यह हमारे रिश्तेदार हैं|
आरोपी ने राज की प्रेमिका को बहन माना
राजगौरव ने सीमा से पूंछा कि बताओ तुम मुझसे या दिलीप किससे प्यार करती हो? इस बात का आज फैंसला कर दो| तब वीना ने राज से कहा कि मै तुम से ही मोहब्बत करती हूँ| दिलीप मेरी सहेली का भाई होने के कारण मेरा भी भाई है| राज के कहने पर दिलीप ने भी वीना को बहन मान लिया| इसी दौरान राज ने जरूरी काम के बहाने दिलीप बाथम को मोबाइल फोन से बुलाकर मंदिर के बाहर ही रहने की हिदायत दी थी| बाथम जाते समय अपने दोस्त रोशन, संजू व दशरथ को भी बुलाकर ले गया था|
प्रेम-प्रसंग का फैंसला हो जाने पर राज ने एनएकेपी बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा वीना को उसकी गली तक छोड़ा| तब दिलीप कश्यप ने राज से मुर्गे की दावत खाने के लिए चलने को कहा तो राज ने दावत खाने से साफ़ मना कर दिया| तब दिलीप ने अपने दोस्त रोशन, संजू व दशरथ के साथ ठंडी सड़क स्थित मल्लू के होटल पर शराब व मुर्गे की दावत उड़ाई| राज के पड़ोस में ही रहने वाला हरजीत भी साथ आया था वह दिलीप से शराब का पौवा लेकर वापस लौट गया था|
राज से पिटने वाला युवक कौन ?
दिलीप जब वापस रात करीब ९ बजे मोहल्ले में लौटा तो उसने राज को बेंचे की परचून दुकान पर बैठा देखा तभी राज ने दिलीप को बताया कि आज मैंने एक युवक को बहुत पीटा है| वहां पर राज के चाचा अल्लू भी मौजूद थे| दिलीप ने आशंका ने व्यक्त की है कि राज ने जिस युवक की पिटाई की उसके अलावा रवींद्र व उसके साथी का भी ह्त्या में हाँथ हो सकता है|
पुलिस की जाँच-पड़ताल पर सवालिया निशान ?
पुलिस ने वीना रवींद्र आदि से पूंछ-तांछ नहीं की, बताया गया कि रवींद्र ग्राम बिलावलपुर का रहने वाला है| वीना भी वहीं की मूल निवासी एवं वीना की छोटी बहन रीना का रवींद्र से अफेयर बताया गया है| राज गौरव का शव घटना के दूसरे दिन सुबह लकूला मार्ग के किनारे पडा मिला था| उसकी गला घोंटकर ह्त्या की गई थी| पुलिस ने चारों युवकों को हिरासत में लेने के बाद राज गौरव की ह्त्या के मामले में राज के पिता आनंद कुमार पाल से तहरीर लिखवाकर आरोपी बनाया|
इंस्पेक्टर क्रष्ण कुमार ने बताया कि इन्ही युवकों ने साजिश के तहत राज गौरव की ह्त्या की है| जिन्होंने हत्या वाली शाम मल्लू के होटल पर दावत उड़ाई थी| आरोपियों के वयान का वीडियो बनाया गया है| राज का मोबाइल सर्विलांस पर लगा है| मोबाइल फोन की लोकेशन लालगेट में मिली है|
(लोक लज्जा के कारण वीना व उसकी बहन का काल्पनिक नाम दिया गया है)
( उदय यादव की रिपोर्ट )
फर्जी आंकड़ेबाजी में समन्वयक का कटा वेतन
उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षा विभाग में मिड डे मील योजना को जिलों में इस योजना को संचालित करने के लिए प्राधिकरण लाखो रुपये नियुक्त कर्मिओ के वेतन और भत्तो पर खर्च करता है| मिड डे मील के लिए बाकायदा अलग से सेल बनायीं गयी है| प्राधिकरण ने मिड डे मील पर नियंत्रण रखने और सुचारू रूप से चलाने के लिए पूरा दस्ताबेज ऑनलाइन कर दिया है| सभी विभागीय काम अब ऑनलाइन होते है| मिड डे मील की कन्वर्जन कास्ट, खाद्यान, रसोइये का मानदेय से लेकर टास्क फ़ोर्स के निरीक्षण तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग करने के आदेश जिलों में तैनात इस उनित के कर्मिओ को दिए गए| मगर इन मानदेय कर्मिओ को काम करने में कोई रूचि नहीं दिखती| हाँ वेतन बढ़ाने में अभियान चलाने में इन कर्मिओ को सक्रियता से इंटरनेट का इस्तेमाल जरूर करते देखा गया है|
१४/१५ दिसम्बर को प्रदेश के मुख्यालय लखनऊ में मिड डे मील अभिकरण की बड़ी बैठक में सभी जिलों के समन्वयक और मंडल समन्वयको की हुई बैठक में अपर निदेशक संतोष कुमार ने कड़ी फटकार लगायी| लगभग दर्जन भर से ज्यादा समन्वयको के वेतन योजना के सुचारू रूप से चलाने में रूचि न लेने और फर्जी तथा गलत ऑनलाइन व् ऑफलाइन रिपोर्टिंग पर काटने का आदेश जिलो के बेसिक शिक्षा अधिकारिओ को दिया गया|
फर्रुखाबाद एमडीएम समन्वयक का भी कटा मानदेय
फर्रुखाबाद की एमडीएम समन्वयक कु नीलू मिश्रा का भी १० दिन का मानदेय काटने का आदेश अभिकरण के अपर निदेशक संतोष कुमार ने किया है| नीलू पर योजना में रूचि न लेने व् सही रिपोर्टिंग न करने का आरोप लगाया गया है| समन्वयक की लापरवाही के चलते जनपद के सैकड़ो स्कूलों को १ अप्रैल के बाद न तो रसोइयों को मानदेय मिल पाया और न ही कन्वर्जन कास्ट| जबकि प्रदेश मुख्यालय द्वारा इन मदों की धनराशी समय से जिले में न केवल भेजी गयी बल्कि इसे ग्राम सभा के खातो में स्थान्तरित करने का आदेश भी किया गया| जानकारी के आभाव में तमाम प्रधान भटकते रहे और उन्हें कहा जाता रहा कि शासन से पैसा नहीं आया| मिड डे मील को सुचारू रूप से चलने में ये भी एक रोड़ा रहा| मगर असल में बात कुछ दूसरी थी जिसका खामियाजा गाँव के लाखो बच्चो ने भुगता|
फर्रुखाबाद मिड डे मील कार्यालय से फर्जी रिपोर्टिंग के अभिकरण में पकडे जाने के बाद बार बार पत्र अभिकरण द्वारा लिखा गया कि ओपनिंग बैलेंस क्लोसिंग बैलेंस और जिले पर मौजूद खातो की स्थिति में भारी अंतर है| इसके चलते भी ये कर्मी पैसा ट्रांसफर नहीं कर पाए|
लापरवाह तहसीलदार को प्रतिकूल प्रविष्टि
फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी मिनिस्ती एस को ब्लाक राजेपुर क्षेत्र के भ्रमण के दौरान अमृतपुर तहसीलदार नहीं मिले| बुलाने पर भी न आने पर उन्होंने तहसीलदार के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि दी|
जिलाधिकारी भ्रमण के दौरान ग्राम अलीगढ़ में ग्रामीणों की समस्याएं सुन रही थीं वहां तहसीलदार एके चन्दौल मौजूद नहीं थे| डीएम ने तहसीलदार को मोबाइल फोन पर आने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि यहाँ तहसील का सभी स्टाफ मौजूद है|
तहसीलदार अशोक कुमार चंद्रौल ने बताया कि तहसील में सरकारी कार्य कर रहे थे। बाढ़ पीड़ितों को वितरण के लिए चेकें बनाई जा रही थीं।
डीएम का पूर्व प्रधान के विरुद्ध रिपोर्ट एवं शिक्षक की बर्खास्तगी का फरमान
फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने आज ब्लाक राजेपुर क्षेत्र के आधा दर्जन गाँव का व्यापक निरीक्षण किया | इंदिरा आवास के लाभार्थी को भुगतान न करने वाले पूर्व प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने एवं नियुक्ति के बाद से ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने वाले शिक्षक को बर्खास्त करने का निर्देश दिया| डीएम के कड़े तेवर देखकर अधिकारियों के हाँथ-पैर फूल गये|
डीएम ने अलीगढ़ में रसोई अपूर्ण मिलने पर भवन प्रभारी रामहरी पाठक से वसूली के निर्देश दिए तथा एबीएसए के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। प्राइमरी में छात्रवृत्ति न बंटने पर पंचायत सचिव को फटकार लगाई। ग्राम पंचायत अधिकारी आलोक ने बताया कि धन गलत खाते में चला गया था, डीएम ने बीडीओ को सचिव के साथ बैंक भेजा तथा दो दिन के अंदर वजीफा बांटने के निर्देश दिए। विद्यालय में विद्युत कनेक्शन नहीं था|
जिलाधिकारी ने जेई को तीन दिन के अंदर विद्यालयों तथा अस्पतालों में विद्युत कनेक्शन करने के निर्देश दिए। स्कूल की फर्श टूटी मिलने पर डीएम ने बीएसए को बाढ़ से हुए नुकसान की मरम्मत के लिए स्टीमेट बनाने को कहा।
ग्रामीण छोटे ने जिलाधिकारी से पूर्व प्रधान द्वारा इंदिरा आवास का पैसा न देने की शिकायत की, जिस पर डीएम ने डीपीआरओ डीएन मिश्र को पूर्व प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर रिकवरी कराने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष अशोक कुमार पाण्डेय को मुकदमा दर्ज कर पूर्व प्रधान को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केन्द्र बंद मिलने पर कार्यकत्री व सहायिका की सेवा समाप्ति करने तथा सुपरवाइजर मुन्नी भदौरिया का वेतन रोकने का निर्देश दिया|
डीएम ने प्रधानाध्यापक राजपाल सिंह सोमवंशी को प्रशस्ति पत्र देने तथा नियुक्ति के बाद से अनुपस्थित चल रहे शिक्षक शरद तिवारी को बर्खास्त करने के निर्देश दिए| डीएम ने बजीरपुर की क्षतिग्रस्त पुलिया को शीघ्र बनवाने को कहा। गांधी में बच्चों का खेलकूद का सामान टूटा देख नाराज हुई। जिलाधिकारी ने अलीगढ़, रतनपुर पमारान, पट्टी जसूपुर, सलेमपुर में बाढ़ पीड़ितों को कृषि निवेष अनुदान की चेकें तथा वृद्ध महिलाओं व विकलांगों को कंबल वितरित किए।





