Home Blog Page 5732

डीएम ने दबोचा स्कूल से गायब रहने वाला शिक्षक

फर्रुखाबाद: बेसिक शिक्षा विभाग की तो बेशर्मी की हद ही हो गयी है| स्कूल से गायब शिक्षक की गाँव वाले जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से साल भर से शिकायत कर रहे थे मगर अधिकारी थे कि सब कुछ जानते हुए भी कारवाही नहीं कर रहे थे| नौनिहालों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ पर ध्यान देना तो दूर की बात, हाजिरी रजिस्टर पर बाकायदा हाजिरी चढ़ाकर नबम्बर 2010 तक का वेतन भी पा गया| जिलाधिकारी मिस्तनी एस ने गाँव भ्रमण के दौरान मामला पकड़ कर शिक्षक को बर्खास्त करने की कारवाही करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया|

मामला जनपद के राजेपुर ब्लाक के प्राइमरी पाठशाला रतनपुर पमारान का है जहाँ दो शिक्षक तैनात है| मगर ग्रामीणों के अनुसार उन्हें प्रधानाचार्य के अलावा सहायक शिक्षक शरद तिवारी कभी स्कूल में पढ़ाते नहीं दिखाई दिए| इस मामले की ग्रामीणों ने कई बार शिकायत फ़ोन द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी दी मगर उन्होंने कभी मामले को गंभीरता से नहीं लिया| इतना ही नहीं लखनऊ निवासी शरद तिवारी के गायब रहने की जानकारी सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी नागेन्द्र चौधरी को भी थी| सूत्रों के अनुसार गायब शिक्षक अधिकारिओ के लिए दुधारू गाय बन गए है| राजेपुर में एक दर्जन से ज्यादा शिक्षक इसी प्रकार विभाग को चूना लगा रहे है कुछ शिक्षिकाएं तो प्रसूति अवकाश के नाम पर ये कारनामा करती है| उनकी सर्विस बुक पर इस प्रकार की छुट्टी दर्ज न होना इस भ्रष्टाचार के मुख्य कारको में से एक है और कुछ सत्ता के बड़े नेताओ के रिश्तेदार होने का लाभ उठाते है|

बीएसए के सामने ही जनता ने खोली पोल-
बुधवार दोपहर बाद राजेपुर क्षेत्र में कई गाँव के ताबड़तोड़ दौरे से चापलूस टाइप अधिकारिओ की हवा निकल गयी| डीएम सीधे जनता से जुड़ना चाहती है और इसी के तहत रतनपुर पमारान स्कूल में जब मैडम मौजूद शिक्षक और बच्चो से रूबरू हुई तो गायब शिक्षक की पोल खुल गयी| मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मैडम को बता दिया कि शिक्षक स्कूल नहीं आता| ये जानते ही डीएम ने तल्ख़ लहजे में गायब शिक्षक की बर्खास्तगी की कारवाही करने के लिए फरमान जारी कर दिया| ग्रामीणों ने बताया है कि मैडम से पहुचने से पहले बीएसए ने पहले ही स्कूल पहुच कर मामला साधना चाह था और कुछ रजिस्टर में हेर फेर करने का प्रयास भी किया था मगर बात बनते बनते रह गयी|

नवम्बर २०१० तक वेतन पा गया गायब शिक्षक शरद-
ग्रामीणों के अनुसार शरद तिवारी अपनी नियुक्ति से लेकर आज तक कभी नियमित स्कूल पढ़ाने नहीं आया| लेकिन उसे वेतन समय से मिलता रहा| आखिर उके वेतन बिल पर हस्ताक्षर करने वाले एबीएसए नागेन्द्र चौधरी और स्कूलों के निरिक्षण के लिए तैनात बीआरसी सहित अन्य समन्वयको की फ़ौज क्या करती रही|

31 दिसंबर को सेलीब्रेट क्यों करते हैं?

31 दिसंबर… साल का आखिरी दिन… इंग्लिश कैलेंडर का अंतिम दिन… इस दिन दुनिया भर के लोग पार्टी करते हैं। पूरे उत्साह और उमंग के साथ इस दिन को एक त्यौहार की तरह मनाया जाता है। पटाखें छोड़े जाते हैं, मिठाइयां बनाई जाती है, खूब डांस और मस्ती के साथ बीते वर्ष को विदा किया जाता है और नए साल का स्वागत किया जाता है।

वर्ष के अंतिम दिन 31 दिसंबर को किसी उत्सव की तरह मनाने के पीछे कोई धार्मिक मान्यता नहीं है। फिर भी दुनियाभर के लोग यह दिन एक साथ किसी त्यौहार की ही तरह मनाते हैं। इसके पीछे यही कारण है कि बीते वर्ष के सभी दुख-दर्द को अंतिम दिन भुलाकर साल को खुशी-खुशी अलविदा कह दिया जाता है। साथ ही नए साल का स्वागत पूरे जोश और उत्साह के साथ किया जाता है ताकि हमारा पूरा वर्ष इसी तरह हर्षोल्लास से बीते और दुख-दर्द हमसे दूर ही रहे।

ऐसा माना जाता है कि साल का पहला दिन जैसा होता है ठीक उसी तरह हमारा पूरा साल बीतता है। इसी वजह से नए साल में सभी खुश रहते हैं और दुख-दर्द की बातों को भुला देते हैं। 31 दिसंबर को पार्टी की जाती है जहां कुछ नए दोस्त मिलते हैं तो पुराने दोस्तों से सभी पुराने लड़ाई-झगड़े, वाद-विवाद, मतभेद समाप्त हो जाते है। मित्रता का रिश्ता और मजबूत बनता है। पूरे साल जिन मित्रों या परिवार के सदस्यों से ठीक से मिलना नहीं हुआ हो वे सभी इस दिन साथ-साथ रहते हैं।

यूपी पुलिस का खेल: हजम कर गई पेट में लगी गोली

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश की पुलिस अजीबो-गरीब हैरतंगेज कारनामों के लिए बिख्यात हो रही है| फर्रुखाबाद की पुलिस ने रुपयों की खातिर ऐसा कारनामा किया है कि देखने वाले दांतों तले उंगली दवा लें|

थाना शमसाबाद के दरोगा वालादीन वर्मा को धारा ३०७ जानलेवा हमला करने के मुकद्दमे की विवेचना क्या मिली कि उनके भाग्य ही खुल गए| चार नामजद आरोपियों को बचाने के लिए उन्होंने आँखे ही बंद कर लीं फिर क्या था कि उन्हें घायल ग्रामीण शिवपाल सिंह यादव के पेट का घाव ही नहीं दिखाई पडा और न ही उन्होंने घाव का एक्स-रे कराया जिससे उन्हें पता चलता कि पेट के अन्दर बुलेट फंसा है|

शीघ्र ही सेवानिवृत होने वाले दरोगा वालादीन वर्मा ने आरोपियों को लाभ पहुंचाने के लिए ३०७ के मुकद्दमे को ३२३ में तरमीम कर दिया| थाना शमसाबाद के मोहल्ला बढईन टोला निवासी शिवपाल सिंह यादव ने आज अपर पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश होकर दरोगा वालादीन वर्मा की कलई खोली और अपना घाव दिखाकर सवूत बतौर चिकित्सीय प्रमाणपत्र भी दिखाए|

शिवपाल ने बताया कि १ अक्टूबर को शाम ४:४५ बजे मै घर के बाहर मौजूद था तभी खेत की मेड़ काटने की रंजिश में पड़ोसी वेदराम, नरेन्द्र, रामसिंह व महेंद्र ने मार डालने के लिए तमंचे से गोली चलाई| एक गोली बांह में लगी तथा दूसरी पेट में घुस गई|

स्थानीय पीएचसी से लोहिया अस्पताल तथा वहां से लाला लाजपत राय अस्पताल कानपुर ले जाया गया| वहां डाक्टर ने दूसरे दिन ही आपरेशन करके ३१५ वोर की गोली निकाली| शिवपाल ने आरोप लगाया कि मोटी रकम मिल जाने के कारण वालादीन ने मुकद्दमे का सत्यानाश कर दिया है|

अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र ने पीड़ित को दरोगा के विरुद्ध कार्रवाई करने का आश्वाशन दिया है|

प्रेमिका की खोज कर प्रेमी को बनाया गया बंधक

फर्रुखाबाद: थाना कमालगंज के ग्राम राजेपुर सरायमेदा निवासी पप्पू उर्फ़ शानमोहम्मद के पुत्र तौहीद को बंधक बनाया गया है| तौहीद गाँव की ही एक युवती को भगाने के मुकद्दमे में आरोपी है| पप्पू ने इलाहाबाद हाई कोर्ट से १० दिसम्बर को तौहीद की अरेस्टिंग का स्टे ले लिया है|

पप्पू ने आज अपर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि अरेस्टिंग स्टे होने के बावजूद भी थाना कमालगंज पुलिस तौहीद को हिरासत में रखे है| विवेचक ने स्टे आदेश को यह कहकर फाड़कर फेंक दिया कि थाने में पुलिस का शासन चलता है|

कमालगंज थानाध्यक्ष आरके सक्सेना ने बताया कि उन्हें स्टे आर्डर नहीं दिया गया और न ही तौहीद थाने में है| उन्होंने बताया कि परिजनों ने अपहत की गई युवती व उसके अपहरण करता को खोजकर कहीं बंधक बना लिया है| यदि स्टे की कापी मिल जाये तो मुकद्दमे में चार्जसीट लगाने में आसानी हो जाये|

माफिया के प्रभाव में कोचिंग सेंटरों पर छापे की खानापूरी

फर्रुखाबाद: कोचिंग के नाम पर लाखों रुपये पैदा करने वाले शिक्षक माफियाओं के आगे जिला विद्यालय निरीक्षक जैसे अधिकारी बौने साबित हो रहे हैं| जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश शर्मा की टीम ने आज ६ कोचिंग सेंटरों पर छापा मारकर औपचारिकता निभाई| छापे की सूचना आउट कर दिए जाने के कारण अधिकांस कोंचिंग संचालक पहले ही सतर्क हो गये|

सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक देवेन्द्र कुमार सचान ने वित्त एवं लेखाधिकारी जैनबाबू कुशवाह व डिस्पैचर मुकेश कुमार के सहयोग से छापा मारा| आवास विकास स्थित निम्स अकादमी के संचालक जितेन्द्र कुमार के यहाँ पंजीक्रत २० के बजाय २५ छात्र मिले, भीमसेन मार्केट एम्स क्लासेज २० पंजीक्रत छात्रों से कम ही १८ छात्र मिले| एक के बजाय दो बैच लगाने की भी जानकारी मिली|

पुराने जिला अस्पताल के निकट स्कूल डाट काम में ताला लगा था| वहीं लक्ष्य अकादमी में ४० छात्र मिले जबकि पंजीकरण ७३ का था| जिला जेल चौराहा श्रेष्ट कम्पटीशन सेंटर पर संजीव कुमार शाक्य, जीजी आईसी, रखा कालेज, राजकीय जनता कालेज के २२ छात्रों को बिना रजिस्ट्रेशन के पढ़ा रहे थे| पूंछे जाने पर उन्होंने जीजी आईसी का मानदेय शिक्षक बताया| श्री सचान ने बताया कि जब इस सम्बन्ध में प्रधानाचार्य मीना यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि संजीव ने माह अगस्त तक अध्यापन कार्य किया है|

श्री सचान ने बताया कि पंजीयन से अधिक संख्या में छात्रों को पढ़ाने वाले संचालकों को छात्रो की पंजीयन संख्या बढाए जाने की हिदायत दी गयी| छात्रों को चेतावनी दी गयी कि वह कोचिंग करने के बजाय कालेज की पढाई पर ध्यान दें|

श्री सचान ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक ने छापा कार्यवाही के लिए अपने स्टेनो अजय गुप्ता को नहीं भेजा जिनके पास अवैध कोचिंग सेंटरों की सूची है

मिलेट्री चौराहे पर दरबाजा तोड़कर दुकान से नगदी, सामान उड़ाया

फर्रुखाबाद: सर्दी बढ़ते ही ठण्ड के कारण पुलिस निष्क्रिय होने लगी है| जिसका फ़ायदा उठाकर चोर बार्दातों को अंजाम देने लगे हैं|

कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में बीती रात चोरों ने मिलेट्री चौराहे के निकट महेंद्र पाल सैनी की परचून दुकान के दरबाजे तोड़ दिए| चोर दुकान से १० हजार रुपये की नगदी तथा इतने ही रुपये कीमती पान, मसला आदि सामान निकाल ले गए| चौराहे पर चाय दुकानदार डब्बू ने सुबह ५ बजे महेंद्र पाल की दुकान के टूटे दरबाजे देखे तो उसने मोहल्ला अलीगंज बजरिया जाकर महेंद्र को घटना की जानकारी दी|

महेंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी| इंस्पेक्टर सिराज अहमद ने बताया कि जब से ठण्ड शुरू हुयी है सभी होमगार्ड ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं| जिसके कारण मिलेट्री चौराहे पर रात के समय पुलिस की ड्यूटी नहीं लग सकी| उन्होंने चोरी की घटना को भी संदिग्ध बताया|

बाप के डांटने पर बेटे ने लगा ली फांसी

फर्रुखाबाद: गुस्से में लोग अपने बच्चों से न जाने क्या-क्या कह जाते हैं? लेकिन युवक पवन सैनी ने बाप की बात का इतना बुरा माना कि उसने फांसी लगाकर जान ही दे दी|

पवन थाना कमालगंज के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी हरिओम सैनी का २५ वर्षीय अविवाहित पुत्र था| वह टैम्पो चलाता था| आज सुबह किसी बात को लेकर हरिओम ने उसे बुरी तरह डांट दिया |

गुस्साया पवन नगला दाउद ईदगाह के पीछे आम के बाग़ में पहुंचा| वहां उसने अगौंछा व शर्ट उताकर गाँठ बांधी अगौंछे को पेंड में बांधकर फांसी पर लटक गया| परिजन पवन के शव से बुरी तरह लिपटकर बिलखते रहे|

बॉयकाट करने वकीलों की अब खैर नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट

इलाहाबाद|| कोर्टो का बॉयकाट या ह़डताल करने वाले वकीलों की अब खैर नहीं है। ऎसे वकीलों पर अब वकालत करने पर रोक लगाई जा सकेगी। यहां तक कि उनके कोर्ट में प्रवेश तक को प्रतिबंधित किया जा सकेगा।
यह प्रावधान इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अफने नियमों में किया है। वकीलों की आए दिन की ह़डताल और बहिष्कार की कार्रवाइयों से परेशान इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
हाईकोर्ट के नए नियमों के मुताबिक अगर वकील ह़डताल या बहिष्कार करते हैं, तो उन्हें कोर्ट के अंदर घुसने तक की इजाजत नही दी जाएगी। यही नहीं, उनकी वकालत पर पाबंदी लग सकती है।

इस आदेश के बाद उत्तर प्रदेश की अदालतों में काम करने वाले वकीलों में ह़डकंप मच गया है। दरअसल वकीलों के रवैए से इलाहाबाद हाईकोर्ट काफी नाराज है इसलिए उसने अपनी नियमावली 11 में फेरबदल कर वकीलों पर शिकंजा कस दिया है। नए नियमों के मुताबिक वकील अगर ह़डताल पर जाते हैं या किसी भी तरह का बॉयकाट करते हैं, तो इसे न्याय प्रक्रिया में बाधा माना जाएगा। ऎसे में चीफ जस्टिस और डिस्ट्रिक्ट जज वकीलों के कोर्ट में घुसने पर रोक लगा सकते हैं।

कोर्ट एक वकील या वकीलों का समूह या फिर बार एसोसिएशन अगर ह़डताल पर जाते हैं या कामकाज का बहिष्कार करते हैं, तो इसे भी न्याय प्रक्रिया में बाधा माना जाएगा। इस नए नियम से वकीलों में खलबली मच गई है।
नए नियम में यह भी कहा गया है कि जिन वकीलों के खिलाफ अदालत की अवमानना का केस जारी है, उनकी वकालत पर केस खत्म होने तक रोक लगाई जा सकती है। यह रोक भी तभी हटेगी जब खुद कोर्ट कहे कि अवमानना के केस से मुक्त होने वाले वकील को अब वकालत की इजाजत दी जाती है।

पंचायती राज का यूपी में उड़ रहा मजाक

फर्रुखाबाद: पंचायत चुनाव कराने वाले कर्मचारियों ने चुनाव आयोग के आदेशों की जमकर धज्जियां उड़ाईं हैं| अभी तक जिले में ग्राम पंचायत सदस्य पद पर विजयी होने वाले सैकड़ों ग्रामीणों को अभी तक प्रमाण पत्र नहीं मिले हैं| ग्रामीण प्रमाण पत्र के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं|

ब्लाक बढपुर की ग्राम पंचायत चौंस्पुर में ग्राम पंचायत सदस्य पद पर विजयी १३ सदस्यों में से किसी को भी प्रमाण पत्र नहीं मिला है| विजयी सदस्य रजनेश कठेरिया बीते करीब दो माह से प्रमाण पत्र के लिए ब्लाक के चक्कर लगा रहे हैं|

सहायक विकास अधिकारी पंचायत सीताराम ने रजनेश को यह कहकर प्रमाण पत्र दिलवाने का वायदा किया है कि वह याकूतगंज न्याय पंचायत के एआरओ का पता करेंगें कि वह कहाँ रहते हैं और किस विभाग में नौकरी करते हैं| उनको विजयी सदस्यों के प्रमाण पत्र यहाँ ब्लाक में दे देना चाहिए था|

जिला पंचायती राज अधिकारी डीएन मिश्रा भी इस सम्बन्ध में कोई सटीक जानकारी नहीं दे सके उन्होंने यह्कर हाँथ खड़े कर दिए कि यह चुनाव कार्यालय का मामला है|

बेरहम शिक्षक की पिटाई, छात्र पहुंचा अस्पताल

जालौन|| शिक्षकों का स्कूल के बच्चों पर कहर लगातार जारी है| मेरी सोंच के हिसाब से सरकार को इन अध्यापकों के परदे के पीछे की जानकारी के लिए अभियान चलना चाहिए| कहीं यह शिक्षक घर में हुए पत्नी से झगडे का गुस्सा स्कूल के बच्चों पर तो नहीं निकाल रहे हैं? खैर कुछ भी हो किसी बच्चे को इतना भी नहीं पीटना चाहिए की उसे स्कूल के वजाय अस्पताल देखना पड़ जाए और अध्यापक के चेहरे में उसे यमराज का चेहरा नजर आने लगे|

ऐसा ही वाक्या है जालौन जिले के कोतवाली शहर इलाके के ग्वेशियर पब्लिक स्कूल की है, जहां बीते दिन शिक्षक आशीष कुमार ने पांचवी कक्षा के छात्र नितिन को कक्षा में गैरहाजिर रहने पर डंडे से बेरहमी से पीटा। इस दौरान छात्र की दाई आंख पर गंभीर चोटें लगीं। छात्र के परिजनों का कहना है कि नितिन खराब स्वास्थ्य के कारण नियिमत रूप से स्कूल नहीं जा पा रहा था।

कोतवाली प्रभारी मंगला प्रसाद तिवारी ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि परिजनों की शिकायत पर घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने पर शिक्षक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। तिवारी ने कहा कि छात्र को आंख के अलावा सिर और पीठ पर भी चोटें लगी हैं, हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर है।