Home Blog Page 5733

लुईस विकास के लिये सलमान से दिलवायेंगी सांसद निधि

फर्रुखाबाद: केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने आज आवास विकास के तिराहे पर मसीह समाज की समस्याओं को दूर करने के लिये अपनी सांसद निधि से बनने वाली पुलिया का अनावरण किया|


इसी बात से गदगद क्रिश्चियन समाज के लोगों ने सलमान के साथ ही उनकी पत्नी लुईस खुर्सीद का भी स्वागत किया| तभी लुईस ने क्रिश्चियन समाज के लोगों को सलाह दी कि वह सलमान से ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य कराने के लिये सांसद निधि की मांग करें| वह सलमान से सिफारिश कर सांसद निधि दिलवाएंगे|

सलमान खुर्शीद ने क्रिसमस डे का केक काटने के बाद कहा कि विश्व में विशाल गर्म आंधी व तूफ़ान भी हिन्दुस्तान के भाईचारे को बिगाड़ नहीं सकती| यीशु मसीह के सन्देश से बुझे चेहरे भी खिल जाते हैं|

रोजीशन विश्वासी ने अल्पसंख्यक का प्रमाण पत्र न मिलने की शिकायत करते हुए कहा कि वह लोग अपने अधिकारों का प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं| रोवेर्ट मिचन आदि ने यीशु के विषय में सामूहिक गान पेश किया| चर्च के सामने गन्दगी रहने की समस्या बतायी गयी तो लुईस ने कहा कि यदि सफाई नहीं हुयी तो आन्दोलन करेंगी| सलमान ने मोहल्ला दबगरान के विकलांग छात्र हसीन का दिल्ली में इलाज करवाए जाने का आश्वाशन दिया|

टेंशन में आर्म्स स्टोर मालिक ने गोली मारकर दे दी जान

फर्रुखाबाद: नगर के मोहल्ला नितगंजा उत्तर स्थित कैप्टन आर्म्स स्टोर के ७० वर्षीय मालिक अंसार खां उर्फ़ अच्छे ने राईफल से गोली मारकर जान दे दी| आत्म ह्त्या करने का कारण अच्छे का टेंशन में होना बताया गया है|

नगर क्षेत्र के ग्राम अमेठी के मूल निवासी अच्छे नगर के मोहल्ला रकाबगंज मकान में अकेले रहकर स्वयं खाना बनाते थे| वह आज सुबह ९ बजे पड़ोसी नौसाद को रिक्से पर बिठाकर दुकान पर ले गए| दुकान खोलने के बाद अच्छे ने नौसाद को पड़ोसी नरायन आर्म्स स्टोर के मालिक सुनील गुप्ता को बुलाने के लिए भेज दिया| नौसाद के जाते ही अच्छे ने राईफल की नाल गले पर रखकर स्वयं के गोली मार ली|

मकान मालिक सत्यनारायण की सूचना पर इंस्पेक्टर क्रष्ण कुमार ने एसएसआई शिवशंकर शुक्ला के साथ जाकर जांच-पड़ताल की| अच्छे दुकान के काउंटर पर औंधे पड़े थे| पुलिस ने उनके शव को लोहिया अस्पताल भिजवाया तथा आत्म ह्त्या में प्रयोग की गई ३१५ वोर की राईफल को कब्जे में लेकर दुकान बंद करा दी|


अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र ने लोहिया अस्पताल पहुंचकर मामले की जाँच-पड़ताल की|नौसाद ने बताया कि सुनील गुप्ता के घर पहुंचते ही मैंने फायर की आवज सुनी जब तक दुकान पर पहुंचा अच्छे की मौत हो चुकी थी| उनका बड़ा विवाहित बेटा अफसर अली विदेश में तथा दूसरा छोटा बेटा कौशर अली नैनीताल में नौकरी करता है| एकमात्र पुत्री अफ्सहां का विवाह हो चुका है| पत्नी का देहांत हो जाने के कारण अच्छे अकेले रहकर खुद खाना पकाते थे|

बताया गया कि पड़ोसी जिला शाहजहांपुर अल्लागंज का आदित्य शुक्ला अच्छे की दुकान पर शस्त्रों की मरम्मत करता था| अच्छे के उस पर काफी रुपये बकाया थे| आदित्य ने अच्छे के मोहल्ले की ही अल्पसंख्यक समाज की युवती से प्रेम विवाह कर लिया था| जिसके कारण अच्छे टेंशन में रहते थे| उन्होंने आत्म ह्त्या करने के लिए ही सुबह ९ बजे ही दुकान खोली और नौशाद को दुकान से हटा दिया था|

शस्त्रों की मरम्मत करने के कारण अच्छे यदा कदा ही दुकान खोलते थे|

मंत्रिसमूह खोजेंगे महंगाई रोकने के उपाय

नई दिल्ली|| बढ़ती महंगाई को काबू करने के लिए आज केंद्र सरकार के मंत्री समूह की बैठक होगी। बैठक में इससे निपटने के उपायों पर विचार होगा।


बैठक में जरूरी चीजों के बढ़ते दामों को काबू करने और चीनी पर आयात डयूटी लगाने संबंधी मुद्दों पर बात होगी। वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी की अध्यक्षता वाला समूह राशन दुकानों पर बिकने वाली चीनी का केंद्रीय निर्गम मूल्य (सीआईपी) बढ़ाने तथा चीनी पर आयात शुल्क लगाने पर विचार कर सकता है।
खाद्य मंत्रालय ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत बिकने वाली चीन का सीआईपी चार रूपए बढ़ाकर 17.50 रूपए प्रति किलो करने का प्रस्ताव किया है। मंत्री समूह सार्वजनिक वितरण प्रणाली तथा खुले बाजार बिक्री के लिए गेहूं तथा चावल का अतिरिक्त कोटा जारी करने पर भी विचार करेगा।
पिछले कुछ दिनों में महंगाई का असर सब्जियों पर सबसे ज्यादा प़डा है।

पिछले हफ्ते प्याज की रिटेल कीमत लगभक दोगुनी होकर 70 से 80 रूपए किलो तक पहुंच गई थी। टमाटर, अदरक और लहसुन के दाम भी बेतहाशा बढ़ गए। 11 दिसंबर को खत्म हुए हफ्ते में महंगाई दर 12.13 फीसदी पहुंच गई। सरकार पर इस समय महंगाई को काबू करने का काफी दबाव है।

दबंगों ने 3 युवकों को घायल कर 3 वाहन क्षतिग्रस्त किये

फर्रुखाबाद: दबंगों ने बीती रात थाना नवाबगंज के ग्राम मंझना में पथराव एवं लाठी-डंडों से पीटकर तीन युवकों को घायल कर दिया| पथराव करके तीन वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया|

हमले में मंझना निवासी सत्येवीर सिंह गंगवार का १८ वर्षीय पुत्र निशांत, २२ वर्षीय पुत्र प्रशांत तथा कुलवीर सिंह गंगवार का २४ वर्षीय पुत्र आलोक कुमार घायल हुए| पुलिस ने रात ११:३० बजे उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया|

हमले में नवाबगंज स्थित सरनाम सिंह ब्रजा देवी इंस्टीटियूत ऑफ़ टेक्नोलोजी MA के छात्र प्रशांत का सिर फटा, एसबीएस डिग्री कालेज BA के छात्र निशांत की बांह टूटी तथा हिंदुस्तान लीवर एजेंसी के मालिक आलोक का दांत टूटकर होंठ फट गया|

आज सुबह निशांत का अस्पताल में एक्स-रे किया गया| आलोक ने बताया कि मैंने ६ माह पूर्व बोलेरो २.८० लाख रूपए में पड़ोसी डैनी को बेंची थी| उन्होंने अही तक सवा लाख रुपये नहीं दिए| बीते दिन तगादा करने पर देख लेने की धमकी देकर चले गए थे|

आलोक ने बताया कि बीती रात ८ बजे जब वह लोग अपने घरों पर मौजूद थे तभी डैनी माली व उसके भाई भूलेश, बंटी व धर्मेन्द्र ने लाठी-डंडो से लैस होकर बोलेरो के अलावा होंडा सिटी, आल्टो क्षतिग्रस्त कर दी तथा लाठी-डंडों से हमला कर पथराव कर दिया|

पुलिस ने इतने बड़े हादसे की मामूली धारा में एनसीआर दर्ज की है|

ह्त्या करने वाले को गाँव वालों ने मार डाला

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा के ग्राम हरसिंहपुर निवासी विक्षिप्त युवक रमेश यादव ने पड़ोसी जिला काशीराम नगर में खेत की सिंचाई करने वाले युवक की फावड़े से हमला कर ह्त्या का दी| गुस्साए गाँव वालों रमेश को भी मार डाला|

श्री किशन यादव का २५ वर्षीय पुत्र रमेश बीते महीनों से ही विक्षिप्त हुआ है| परिजन रमेश को थाना राजा का रामपुर के ग्राम मोहन नगला में तांत्रिक के पास झाड़-फूंक कराने ले गए थे तभी रमेश गाँव के बाहर निकल गया| उसने वहां खेत की सिंचाई करने वाले रामवीर सिंह यादव के ३० वर्षीय पुत्र रवींद्र की फावड़े से हमला कर ह्त्या कर दी|

थाना राजा का रामपुर के एसओ शैलेश त्यागी ने रवींद्र की ह्त्या किये जाने की पुष्टि की| उन्होंने बताया कि अज्ञात युवक ने सायं ४ बजे रवींद्र की ह्त्या की है| हमला करने वाले युवक के परिजन गाँव से भाग गए| उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही है|

हरसिंहपुर गाँव के कोटेदार कश्मीर सिंह ने बताया कि घरवाले रमेश को तांत्रिक से झाड़-फूंक कराने के लिए मोहन नगला ले गए थे वहां रमेश की ह्त्या कर दी गयी|

जनगणना का अगला चरण 15 जनवरी से

फर्रुखाबाद|| जनगणना के अगले चरण का कार्य 15 जनवरी से शुरू होगा| कलक्ट्रेट सभागार में आज जनगणना कार्य प्रगति की समीक्षा के दौरान यह जानकारी अपर जिलाधिकारी सुशील चंद्र श्रीवास्तव ने दी। जिलाधिकारी एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी मिनिस्ती एस. ने समस्त उपजिलाधिकारियों, तहसीलदार, व अधिशासी अधिकारियों को क्षेत्र में जनगणना कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिये।

11 जनवरी से 15 जनवरी तक जनगणना निदेशालय से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रगणकों व सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिलाकर आवश्यक प्रपत्र उपलब्ध करा दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि जनगणना का कार्य समय से चल रहा है। एसडीएम रामबहादुर वर्मा को सहायक प्रभारी जनगणना अधिकारी बनाया गया है।

मुख्य सेविकाओं पर लटकी तवादले की तलवार

फर्रुखाबाद: जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश वर्मा ने आंगनबाड़ी  कार्यकर्ती व मुख्य सेविकाओं के माफिया राज को ध्वस्त करने के लिए कमर कस ली है| उन्होंने पुष्टाहार वितरण को सुदृढ़ बनाने के लिए अब औचक निरीक्षण तथा मुख्य सेविकाओं को एक स्थान पर ६ माह से अधिक न रखे जाने के रणनीति बनाई है|  नये वर्ष में मुख्य सेविकाओं के क्षेत्र बदले जायेंगे।

जिले में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित संचालन न होने तथा पुष्टाहार का वितरण न होने की मिल रही शिकायतों से परेशान जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने बाल विकास परियोजना अधिकारी को नये वर्ष में मुख्य सेविकाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने मुख्य सेविकाओं का प्रत्येक छह माह में कार्यक्षेत्र बदलने तथा केंद्रों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया| मुख्य सेविकाओं को भी आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर केंद्रों का संचालन व पुष्टाहार वितरण नियमित कराने को निर्देशित किया गया|

नियुक्ति को चयन समिति बनी

जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश वर्मा ने बाल विकास परियोजना में आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका के चयन के लिए चयन समिति बना दी है| जिले के ७  ब्लाक एवं नगर फर्रुखाबाद क्षेत्र के लिए होने वाली चयन प्रक्रिया में सात मुख्य सेविकाएं समिति में शामिल की गयी हैं। कमालगंज, कायमगंज व शहर क्षेत्र के लिए 28 दिसंबर, शहर, शमसाबाद, मोहम्मदाबाद के लिए 29 दिसंबर तथा राजेपुर व बढ़पुर क्षेत्रों के लिए 30 दिसंबर को साक्षात्कार होगा।

मुन्नी बदनाम हुई, शीला की जवानी… पर लगे ठुमके

फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद महोत्सव में आज अचानक डांस कार्यक्रम का आयोजन किया गया| किशोरियों ने मुन्नी बदनाम हुई…व शीला की जवानी… फ़िल्मी संगीत पर जमकर ठुमके लगाए| मनचलों ने सीटी बजाकर डांस का जमकर लुत्फ़ उठाया|

जूनियर वर्ग की अपर्णा दत्ता व तनु भदौरिया ने मुन्नी बदनाम हुई…, रश्मि मिश्रा ने शीला की जवानी…, द्रष्टि शर्मा ने सोना ले जा रे…, संध्या गुप्ता ने बोले चूडिया…, सुवि वर्मा ने लाल दुपट्टा…, अदिति वर्मा ने रांझा-रांझा…., कोमल राजपूत ने श्याम चूड़ी बेंचने आया…, विदुषी मिश्रा ने लौंग मारे लश्कारे…, काजल मिश्रा ने पैसा,पैसा…, कीर्तिका पुरवार ने जो है अलवेला…, दीप्ति मिश्रा ने दुल्हन चली…., काजल गुप्ता ने ले जा, ले जा….आदि फ़िल्मी गीतों पर जमकर डांस किया|

निर्णायक अनिल गुप्ता व एकता राजपूत ने बेहतर डांस करने वाली द्रष्टि शर्मा को दोबारा बुलाकर डांस करवाया|

डांस के शुरू होते ही पांडाल की सभी कुर्सियां भर गयीं|

अनेकों बच्चे मंच के आगे जमीन पर ही बैठ गए, गैलरी भी भर गयी| अव्यवस्था होने पर पल्ला चौकी इंचार्ज को बुलाया गया| पुलिस ने व्यवस्था संभाली|

पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने घोषणा की कि कल होने वाले महिला सम्मलेन में पुरुषों के प्रवेश पर प्रतिवंध लगाया गया है| उन्होंने बतया कि बीते वर्ष के सम्मलेन में पुरुषों के अधिक आ जाने से महिलाओं को बैठने तक की जगह नहीं मिली|

हुनर दिखाने से रोका गया अनाथ छात्रों को

महोत्सव में आज सबसे पहले बाईपास स्थित श्री छाक्कू लाल बालग्रह के १६ अनाथ छात्रों ने योग के करतब दिखाए| समय का अभाव बताकर उनको योगा करने से रोक दिया गया| बालग्रह के पर्यवेक्षक देवेन्द्र कुमार एवं योग शिक्षक सुरेश राज ने आरोप लगाया कि उनके छात्रों को योगा के हुनर दिखाने का पूरा मौक़ा नहीं दिया गया|

गंगा स्वच्छता के लिये जगाई गई अलख

फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद महोत्सव में आज गंगा स्वच्छता हेतु जन-जन को जाग्रति करने की प्रेरणा दी गयी| ग्रंथी गुरुवचन सिंह ज्ञानी ने कहा कि राष्ट्रीय नदी गंगा को स्वच्छ बनाने की सभी की जिम्मेदारी है| प्रो० श्री क्रष्ण गुप्ता ने अनुपयोगी सामान के भू-विसर्जन की अपील की|

कवि चेतराम शाक्य चन्दन ने कविता के माध्यम से गंगा स्वच्छता का सन्देश दिया| राधेश्याम तूफ़ान, जादूगर शिवेंद्र विजय एवं करुणा शंकर, डॉ संतोष प्रजापति ने लोगों को गंगा को स्वच्छ बनाए रखने के तरीके बताये| महोत्सव समिति के अध्यक्ष डॉ राम क्रष्ण राजपूत ने वक्ताओं का हौंसला बढाया|

डॉ संतोष प्रजापति, कन्हैयालाल पांडे आदि ने ज्योतिष सम्मलेन में ज्योतिष के अनेकों मापदंडों व सूत्रों के बारे में जानकारी दी| दिलचस्पी न होने के कारण इन कार्यक्रमों में मुट्ठी भर लोगों ने भाग लिया|

फायलेरिया दिवस पर की गयी खानापूरी

फर्रुखाबाद: फायलेरिया दिवस पर आज खानापूरी की गयी| वैसे तो जिलाधिकारी मिनिस्ती एस से हैबतपुर गढ़िया स्थित मान्यवर काशीराम कालोनी में सुबह ११ बजे फायलेरिया दिवस का शुभारम्भ कराया गया|

आज सैकड़ों लोगों से पूंछा गया कि उनके घर पर कोई फायलेरिया की दवा देने आया था तो किसी ने भी दवा मिलने की पुष्टि नहीं की| इससे साफ़ जाहिर है कि बहुत सी योजनाओं की तरह घटक बीमारी की कागजों में ही दवाईयां बांटी गयीं|

परिवार कल्याण के डीपीओ डॉ लल्लन प्रसाद ने लोगों का भ्रम दूर करने के लिए स्वयं फायलेरिया की गोलिया खाईं|

बाद में जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट हरिशंकर आदि ने भी गोलियों का सेवन किया| डॉ प्रसाद यह नहीं बता सके कि कितने अधिक उम्र के लोगों को इस दवा का सेवन नहीं करना चाहिए| मजे की बात तो यह है कि वह फायलेरिया के प्रभारी चिकित्साधिकारी का भी नाम नहीं बता पाये|

डॉ प्रसाद ने बताया कि आज से शुरू हुआ फायलेरिया दिवस २९ दिसम्बर तक चलेगा| दबा खिलाने के लिए २०० टीमों का गठन किया गया है जो जिले के प्रत्येक मोहल्ले व गाँव के घर-घर जाकर दवाईयां बाटेंगे| दो वर्ष से कम एवं गर्भवती महिलाओं को दवाईयां न खाने की जानकारी दी जायेगी| २ से ५ वर्ष तक को १ गोली, ६ से १४ वर्ष तक को २ गोली तथा १५ से अधिक आयु वाले लोगों को ३ गोलियां खानी चाहिए|

डीएम व एसपी ने हड़ताली बंदियों के आंसू पोंछे

फर्रुखाबाद|| जिलाधिकारी मिनिस्ती एस एवं पुलिस अधीक्षक डॉ के एजिलरशन ने जिला कारागार में भूख हड़ताल करने वाले बंदियों की समस्यायें सुनकर दूर किये जाने का आश्वाशन दिया|  तथा महिला व पुरुष कैदियों को कंबल व ऊनी वस्त्र वितरित किये।

जिलाधिकारी मिनिस्ती एस., पुलिस अधीक्षक डा.के.एजिलरसन, नगर मजिस्ट्रेट हरिशंकर आज अचानक जिला कारागार पहुंचे| अधिकारियों ने जेल में हड़ताल करने वाले बंदियों के बारे में जेल अधिकारियों से जानकारी की बाद में हड़ताली बंदियों की समस्यायें सूनी तथा जेल अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया| पुलिस अधीक्षक ने मुलाकात के लिए आये लोगों के सामान की जांच पड़ताल करवाई| जिलाधिकारी ने 50 महिला तथा 50 पुरुष बंदियों को कंबल तथा ऊनी वस्त्र वितरित किये।

मालूम हो कि जिला जेल में शुक्रवार शाम तीन बैरिकों के बंदी खराब खाना व अभद्रता के विरोध में भूख हड़ताल पर चले गये थे। दूसरे दिन नगर मजिस्ट्रेट हरीशंकर ने जेल पहुंचकर बंदियों से वार्ता के बाद जांच रिपोर्ट में मनमानी करने के आदी चार बंदियों को भड़काने का दोषी पाया तथा उन्हें दूसरी जेलों में स्थानांतरित करने की सिफारिश की थी।