Home Blog Page 5633

गैस ऐजेंसी मालिक डाल रहे उपभोक्तओं की जेब पर डाका

एसडीएम की जांच में कालाबाजारी की पुष्टि

एजेंसी मालिकों की मनमानी उजागर

फर्रुखाबाद,गैस एजेंसी मालिकों के विरुद्ध मिल रही शिकायतों के आधार पर जिलाधिकारी रिग्जन सैम्फेल ने इसकी जांच के लिये उपजिलाधिकारी रविंद्र कुमार को लगाया था। एसडीएम की जांच में गैस की कालाबाजारी और मनमानी दोनों की पुष्टि होने की सूचना मिली है।

विदित है कि होली से पूर्व गैस की किल्लत की अनेक शिकायतें आ रही थीं। अधिकवक्ता और स्वयं सेवी संगठन तक इसके विरोध में  प्रदर्शन कर चुके हैं। जिलाधिकारी रिग्जन सैम्फेल ने कुकिंग गैस वितरण प्रणाली की जांच के लिये उपजिलाधिकारी रविंद्र कुमार को निर्देश दिये थे। शुक्रवार को एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक मन्ना सिंह के साथ जाकर पल्ला बाजार स्थित जै भैरव गैस ऐजेंसी पर जांच शुरु की तो मामला सामने आ गया। उपभोक्ताओं ने एसडीएम के सामने ही सिलिंडर के दाम 345 के स्थान पर 360 रुपये वसूले जाने का आरोप लगाया। कई उपभोक्तओं ने निर्धारित तीन दिन के भीतर गैस डिलिवरी के स्थान पर बुकिंग के 15-20 दिन बाद तक गैस न पहुंचाने की शिकायतें की। उपभोक्ताओं ने बताया कि मजबूरन उनको लाइन में लगकर गैस सिलिंडर लेना पड़ता है, और डिलिवरी चार्जेज फोकट में  देने पड़ते हैं। जांच के दौरान रामचंद्र, दिलीप कुमार, भगवान दास, सुशील, संजीव, घनश्याम, अशोक, विद्यानंद, उमेशचंद्र आदि उपभोक्ताओं ने बयान दर्ज कराये। एसडीएम् रविन्द्र कुमार ने बताया कि जांच जारी रहेगी. उपभोक्ता अपने बयान दर्ज करा सकते हैं.|

**सम्बंधित समाचार
1 -गैस एजेंसी गोदामः मासूमों की जान पर मंडराता मौत का साया
2 -गुलाबी गैंग ने गैस निकालने वाले हाकर को दबोचा, 23 सिलेंडर मिले

गेंहू खरीद का लक्ष्य पाना इस बार भी मुश्किल

फर्रुखाबाद, एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद होनी है। खरीद का लक्ष्य रखा गया है 58 हजार 500 मीट्रिक टन। यह लक्ष्य हासिल करना फिलहाल आसान नजर नहीं आ रहा है। यद्यपि विगत वर्ष की तुलना में यह लक्ष्य कुछ कम है।
विगत वर्ष जनपद को कुल 60 हजार मीट्रिक टन गेंहू खरीद का लक्षय मिला था। जिसके सापेक्ष खरीद मात्र 20 प्रतिशत ही हुई थी। इस बार केंद्र सरकार की ओर से मंहगाई को देखते हुए समर्थन मूल्य भी मात्र 20 रुपये प्रति कुंटल बढ़ाया गया है, जबकि अन्य चीजों के मूल्यों में कई गुना की वृद्धि हुई है। ऐसे में इस बार भी गेंहू खरीद का लक्ष्य पूरा हो पाने के आसार कम ही हैं। अपर जिलाधिकारी

सुशील कुमार ने बताया कि गेंहू खरीद के लिये फिलहाल पांच क्रय एजेंसियों के माध्यम से 76 केंद्र खोले जाने हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से गेंहू का समर्थन मूल्य 1120 रुपये प्रति कुंटल तय किया गया है। फिलहाल यूपीएसएस, पीसीएफ, विपणन विभाग, यूपी एग्रो व कर्मचारी कल्याण निगम को गेंहू खरीद के लिये अधिकृत किया गया है। नेफेड द्वारा भी गेंहू खरीद के लिये आवेदन किया गया है परंतु उसे अभी अनुमति नहीं मिली है।

सूचना अधिकार अधिनियम: आयोग से भी नहीं मिली सूचना

फर्रुखाबाद, सूचना अधिकार अधिनियम की सार्थकता के विषय पर बहस के लिये एक नया मुद्दा खड़ा हो गया है। सूचना मांगने वाले एक आवेदक ने अब रा्ज्य सूचना आयोग के खिलाफ ही अपील कर दी है।

अभी तक तो राज्य सरकार के अधीन विभाग और उसके नाकारे अफसर ही केंद्रीय सरकार के इस अहम् अधिनियम की धज्जिया उड़ा रहे थे लेकिन अब तो मामला राज्यसूचना आयोग का ही फंय गया है। हुआ यूं कि एक आरटीआई एक्टिविस्ट धीरेन्द्र ने खाद्य विभाग उत्तर प्रदेश सरकार से कुछ सूचनाएं मांगी थी लेकिन सम्बंधित विभाग ने ये कहकर सूचना नहीं दी की ये सुचना अधिकार अधिनियम के दायरे में नहीं आता। तब धीरेन्द्र ने राज्य सूचना आयोग लखनऊ से सूचना मांगी की कौन कौन सी सूचनाएँ अधिनियम के दायरे में नहीं आतीं इसके अलावा धीरेन्द्र ने आयोग से ये भी पुछा की आयोग ने 2009-10 व 2010-11 में कितने IAS, IPS, व PCS पर कितना अर्थ दंड लगाया गया है। लेकिन 1 माह गुजर जाने के बाद जब इसकी सुचना धीरेन्द्र को प्राप्त नहीं हुई तो धीरेन्द्र ने इसकी अपील अपीलीय अधिकारी को की लेकिन वहा भी नतीजा सिफर ही रहा यानि  की सूचना दी ही नहीं गई..

आब सबसे बड़ा सवाल यहाँ पर यह खड़ा होता है कि ऐसे में आम आदमी के पास अपना माथा पीटने के अलावा और क्या चारा हो सकता है..

गोट में लगा तमंचा चलने से युवक की जान को खतरा

फर्रुखाबाद: गोट में तमंचा लगाना युवक शकील को काफी महँगा पड़ा| गोली चल जाने से उसकी जान को ख़तरा उत्पन्न हो गया है|

कोतवाली कायमगंज के ग्राम कुआं खेड़ा निवासी चऊँन खां का युवा पुत्र शकील गोट में तमंचा लेकर घूम रहा था| रास्ते में नाली में पानी चल रहा था जिसमे पैर पड़ने पर वह फिसलकर वह गिर पड़ा और अचानक तमंचे की गोली चलने से उसके गुप्तांग क्षतिग्रस्त हो गया|

शकील गंभीर घायल हो जाने पर बुरी तरह तड़प रहा था| राहगीरों ने उसे पड़ा देखा परिजनों ने शकील को कायमगंज के अस्पताल में भर्ती कराया| हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल भेजा गया|

इंस्पेक्टर बीके मिश्र ने बताया कि सायन करीब ६ बजे गोट में घुरसा तमंचा चलने से शकील को गोली लगी है|

बेटे ने की लाईसेंसी बन्दूक से खुदखुशी, अब बाप जाएगा जेल

फर्रुखाबाद: विक्षिप्त युवक ने पिता की लाईसेंसी बन्दूक से गोली मारकर आत्म ह्त्या कर ली| लाईसेंसी शस्त्र को सुरक्षित न रख पाने के कारण अब बाप को जेल जाना पड़ेगा|

थाना जहानगंज के ग्राम राजेपुर भूढ़ निवासी योगेश चतुर्वेदी के २६ वर्षीय पुत्र मनमोहन ने घर में ही पिता की बन्दूक से गोली मार ली| मनमोहन के मार जाने पर घर में कोहराम मच गया| पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया|

एसओ जहानगंज डीके द्विवेदी ने बताया की अविवाहित मनमोहन मानसिक रूप से विक्षिप्त था| उसका डॉ मांगलिक के यहाँ से इलाज चल रहा था| उन्होंने बताया कि लाईसेंसी बन्दूक का दुरपयोग होने के कारण योगेश के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी|

ट्रक की टक्कर से परीक्षा देने गई महिला की मौत, पति घायल

परिजन  बिना पोस्टमार्टम कराये ही शव ले गये

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला अपर दुर्गा कालोनी निवासी अशोक मिश्रा की २८ वर्षीय पत्नी शिखा की आज परीक्षा देने में जान चली गई|

शिखा पति अशोक मिश्रा के साथ बाइक से जाकर मुरहास स्थित गौतम बुद्ध महिला महाविद्यालय में परीक्षा दी| दंपत्ति बाइक से वापस लौट रहे थे पीछे से जा रहे ट्रक (ट्राला) की टक्कर लगने से शिखा गंभीर रूप से घायल हो गई| शिखा को सिटी अस्पताल के बाद लोहिया अस्पताल ले जाया गया वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया|

दुर्घटना में अशोक मिश्रा को मामूली चोट लगी उन्होंने भी अस्पताल में अपना डाक्टरी परीक्षण कराया| शिखा शहर कोतवाली के मोहल्ला हाता मंगल खां निवासी श्याम मोहन दीक्षित की पुत्री थी| उसका बीते १० माह पूर्व ही भारतीय कालेज के लिपिक अशोक से विवाह हुआ था| श्याम मोहन की सवायजपुर में सर्राफ की दुकान है|

शिखा के शव को देखकर परिजन बुरी तरह बिलखते रहे| बेटी की मौत से दुखी श्याम मोहन ने शव का पंचनामा कराये जाने का अस्पताल में ही हंगामा मचाकर विरोध किया और शव को बिना बताये ही ले गये| पहले कोतवाली पुलिस को शव का पोस्टमार्टम कराये जाने की सूचना भेजी गयी बाद में पुलिस को शव उठा ले जाने की जानकारी दी गयी|

माँ-बेटी की ह्त्या के केस में फंस गए लालची बाप-बेटे

फर्रुखाबाद: माँ-बेटी की ह्त्या के मामले में लालची बाप-बेटे फंस गए हैं| पुलिस ने बाप को गिरफ्तार कर लिया|

थाना मऊदरवाजा के ग्राम जसमई में बीते दिन ही प्रशांत दीक्षित उर्फ़ शीलू की पत्नी शिल्पी व शिल्पी की माँ श्रीमती ऊषा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी| थाना नवावगंज के ग्राम फतनपुर निवासी सुशील चन्द्र ने अपनी पत्नी ऊषा व बेटी शिल्पी की दहेज़ ह्त्या व ह्त्या के मामले में दामाद प्रशांत व समधी अवधेश के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई|

शिल्पी का ४ वर्ष पूर्व विवाह हुआ था| शादी के बाद उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया| २२ मार्च को शिल्पी ने मोबाइल से पिता को सूचना दी थी कि पति व ससुर १ लाख रुपये मांग रहे हैं| रुपये न मिलने पर वह लोग मेरी ह्त्या कर देंगें| सुशील ने बेटी का हाल-चाल लेने के लिए वहां पत्नी को भेज दिया था|

पुलिस रोडवेज के संविदा चालक प्रशांत को तलाश कर रही है जो पत्नी व सास की मौत के बाद फरार हो गया|

नगर परिक्रमा 4: बार्ड संख्या 19

0

बार्ड सभासद: आशू |

मोहल्ले: नाला फिदाई खां, खैराती खां, दिल्ली ख्याली कूंचा, गुदड़ी, छोटे-बड़े साहब की दरगाह, बंगशपुरा कोहना|

फर्रुखाबाद: बिजली की जर्जर तारों से बंधी केबिलें जो मोहल्लों में दूर मकानों तक जाती हैं| सडकों पर कचरे के ढेर व नाले से उठती ऐसी दुर्गन्ध जो आपका जीना मुहाल कर दे| तो आप समझ जाईये कि आप नगर के बार्ड नंबर १९ में पहुँच गए हैं|

कही धोखे से आपने वहां रहने वाले लोगों से उनकी दिक्कत परेशानियों के बारे में पूंछ लिया तो आप सुनते हुए थक जायेंगें लेकिन बताते हुए नहीं थकते हैं| कुछ लोग तो ऐसे मिलेंगें जिनका गला अपनी बात बताते हुए रुँधने लगता है|
JNI की टीम ने आज इसी बार्ड की समस्याओं के बारे में लोगों से बातचीत की|

बिजली के तारों से हो सकता है हादसा-

* नाला फिदाई खां मोहल्ले के अन्दर बिजली की लाइन पडी ही नहीं है| लोग अपने घरों में प्रकाश करने के लिए बाहर से निकली बिजली की लाइन से अपनी केबिल जोड़कर घर तक ले गए हैं| एक ही स्थान पर सैकड़ों केबिल बंधी होने की बजह से इनमे अक्सर स्पार्किंग होती रहती है जिससे वह कभी-कभी टूट कर गिर जाती हैं| इस तरह का वाक्या बरसात के मौसम में आयेदिन होता रहता है|

यहाँ के निवासी मो० सानू, सफी, राशिद, नूर जहां बेगम आदि लोगों ने बताया कि स्पार्किंग की बजह से तार टूटने से कई बार मोहल्ले के बच्चों को करेंट लग चुका है| जिसके बारे में मोहल्ले वालों ने मिलकर बार्ड सभासद से शिकायत की और मांग की कि मोहल्ले के अन्दर खम्भे लगवाकर बिजली की आपूर्ति की जाए| लेकिन हम लोगों की शिकायत पर अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है| हम लोग जब भी इस बारे में सभासद से बात करते है तो वह यह कहते हैं कि कुछ समय रुक जाओ आप के यहाँ की बिजली की समस्या जल्दी ही ठीक करवा दी जायेगी|

लोगों ने बताया कि बिजली का लोड अधिक रहने की बजह से ट्रांसफार्मर की फ्यूज अक्सर उड़े रहते हैं| जिससे मोहल्ला ज्यादातर समय अँधेरे में डूबा रहता है|

राशन कार्ड के नाम पर लूट-

नाला फिदाई खां मोहल्ले में लोगों के पास राशन कार्ड ही नहीं है और कुछ लोगों के पास थे उनके राशन कार्ड राशन कोटेदार अजीत पाण्डेय ने तीन वर्ष पूर्व अपने पास जमा कर लिए हैं जो आज दिन तक वापस नहीं दिए गए हैं| जब लोगों ने अपने राशन कार्ड मांगे तो उन्होंने कह दिया कि वह खो गए हैं और दोबारा बनवाने पड़ेंगें|

रईसा, इसरार, नौसाद, गुड्डू, रहीश, मो० हनीफ, रिहाना, नन्हीं, रफीका बानों, कमरुल निशाँ, नशीर अली आदि लोगों ने बताया कि हम लोगों के राशन कार्ड अजीत पाण्डेय ने अपने पास तीन वर्ष पूर्व जमा कर लिए थे जिनमे कुछ लोगों के वापस कर दिए लेकिन ज्यादातर लोगों से कह दिया कि राशन कार्ड गम हो गए हैं जिन्हें आपको दोबारा बनवाना पडेगा|

इन लोगों ने बताया कि पिछले वर्ष दो लोग ( लड़का, लड़की ) आये थे| जिन्होंने बताया कि नगर पालिका से हम लोग आपके राशन कार्ड बनाने के लिए आये हैं| जिन लोगों को अपने बीपीएल कार्ड बनवाने हैं उनको १०० रुपये व एपीएल कार्ड के लिए १० रुपये जमा करके फॉर्म भरना होगा| इस पर हम सभी मोहल्ले वालों ने रुपये देकर फॉर्म भर दिया लेकिन एक साल गुजर जाने के बाद आज भी हमें राशन कार्ड प्राप्त नहीं हुआ है|

झुलसने के बावजूद भी नहीं बचा सके महिला को बाप-बेटे

फर्रुखाबाद: पति व ससुर ने आग से झुलसने वाली महिला माधुरी को बचाने का काफी प्रयास किया| इसके बावजूद भी महिला को नहीं बचाया जा सका|

माधुरी पड़ोसी जिला कन्नौज कोतवाली गुरसहायगंज के ग्राम बिबिया जलालपुर निवासी आदित्य कुमार यादव की २७ वर्षीय पत्नी थी| ससुर सतेन्द्र ने उसे जली अवस्था में १२:५५ बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| शत-प्रतिशत जली होने के कारण २ बजे उसने दम तोड़ दिया|

आदित्य ने बताया कि माधुरी ने जब गैस जलाई तभी लीकेज गैस में वह बुरी तरह जल गई| उसे बचाने में मेरे व पिता के हाँथ झुलस गए| थाना रसूलाबाद के ग्राम कटका निवासी फूलसिंह की पुत्री माधुरी का वर्ष २००२ में विवाह हुआ था उसके २ पुत्र हैं|

बताया गया कि घरेलू कलह के कारण माधुरी ने मिट्टी तेल से आग लगाई| इलाज करने वाले डाक्टर का भी कहना है कि महिला के शरीर से केरोसीन की बदबू आ रही थी|

बुद्ध बंदना के बाद होली मिलन समारोह में सामाजिक एकता पर जोर

फर्रुखाबाद: ठंडी सड़क स्थित श्रीमती श्यामा देवी सभागार एवं बुद्ध बिहार में भगवान् बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर व बुद्ध बंदना के बाद होली मिलन समारोह संपन्न हुआ|

शाक्य उत्थान समित के द्वारा आयोजित समारोह में समित के अध्यक्ष सेठ परषोत्तम शाक्य, सचिव राम रतन लाल शाक्य, विजय सिंह शाक्य, महेश चन्द्र शाक्य, राम औतार शाक्य, बनवारी लाल, जगदीश प्रसाद आदि एक-दूसरे से गले मिले|

लोगों ने सामाजिक एकता पर जोर देते हुए कहा की हम लोगों को निरंतर इसी तरह हंसी-खुशी से मिलकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाना चाहिए| होली की खुशी में आगंतुकों को जलपान कराया गया|

लोधी महा सभा की ओर से नगर के अनंत होटल में बड़े हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह मनाया गया| महासभा के जिलाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा, महामंत्री ईश्वर दयाल वर्मा, जनक्रांति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश राजपूत, जिला पंचायत सदस्य राम विलास राजपूत, नावाव सिंह वर्मा, सभासद राजन राय उर्फ़ जौली राजपूत, रमेश राजपूत, गया प्रसाद वर्मा, वीरेंद्र वर्मा, दीना राजपूत आदि लोग आपस में गले मिले|