Home Blog Page 5632

ऊगरपुर परीक्षा केंद्र पर तैनात होगी पीएसी

फर्रुखाबाद, चार-चार अतिरिक्त अधिकारी लगाने के बाद भी उग्रपुर केंद्र पर स्थति संबेदनशीन बनी हुई है। सोमवार से यहां पीएसी तैनात किये जाने के आदेश कर दिये गये हैं।

विदित है कि जिलाधिकारी रिग्जन सैम्फेल ने स्वामी आत्मदेव गोपालानंद इंटर कालेज ऊगरपुर केंद्र पर बेसिक शिक्षा विभाग के चार अधिकारी तैनात कर दिये थे। ऊगरपुर परीक्षा केंद्र पर जिला समन्वयक सुनील कटियार व अनिल शर्मा तथा एबीएसए पुष्पराज व जेपी पाल को तैनात कर दिया गया था। स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी बदल दिये गये थे। उपजिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि केंद्र पर तैनात एबीएसए पुष्पराज ने स्थित संवेदनशीन होने की सूचना दी है। सोमवार से यहां पर पीएसी तैनात किये जाने के आदेश कर दिये गये हैं।

देशी शराब की चार दुकानों का आबंटन नहीं हो सका

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में शराब दुकानों के आवंटन को लाटरी निकाली गई। देशी शराब की चार दुकानों का आवंटन नहीं हुआ। देशी की बीस सहित कुल 29 दुकानों का आवंटन हुआ।

नवीनीकरण से बची दुकानों के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसे लिए कुल 431 आवेदन आए थे। शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे कलक्ट्रेट सभागार में लाटरी निकाली गई। जनपद में देशी की कुल 157 दुकानें हैं। उनमें 24 का, अंग्रेजी की चार व बियर की पांच दुकानों नवीनीकरण नहीं हुआ था। देशी बीस दुकानों का ही लाटरी से आवंटन हो सका। जबकि अंग्रेजी व बियर की सभी दुकानों का आवंटन हो गया। लाटरी के दौरान असिस्टेंट आबाकारी कमिश्नर देवेंद्र प्रताप सिंह, एसपी ओपी सागर व आबकारी अधिकारी एके शुक्ला आदि अधिकारी व आवेदनकर्ता उपस्थित रहे।

नकल गुरु के विरुद्ध एफआईआर के आदेश

फर्रुखाबाद, जिला विद्यालय निरक्षक ने नकल कराने के आरोप में शिक्षक व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश संबंधिकत केंद्र व्यवस्थापक को दिये हैं।

जिला विद्यालय निरक्षक ने शनिवार को आदर्श भारतीय इंटर कालेज नगला घुरुआ में छापा मारा था। यहां पर शिक्षक नरेश चंद्र पुत्र बलवीर सिंह व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राहुल कुमार के पास से नकल सामग्री बरामद हुई थी। श्री शर्मा ने दोनों कर्मचारियों को परीक्षा ड्यूटी से तत्काल हटा दिया था। देर शाम श्री शर्मा ने बताया कि इस सम्बंध में विद्यालय के परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक को आरोपी शिक्षक व चुतुर्थ श्रेणर कर्मचारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दे दिये है।

बसपा सांसद ने कहा रासुका लगाओ, पुलिस ने लगाया गुंडा एक्ट

फर्रुखाबाद: बसपा के राज्य सभा सदस्य नरेन्द्र कुमार कश्यप की सिफारिश बेकार गयी है| पुलिस युवतियों को गोली मारने वाले आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी बल्कि उनपर गुंडा एक्ट लगाकर खानापूरी कर दी है|

कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने भोलेपुर की युवती प्रिया व डाली को गोली मारकर घायल करने वाले आरोपी लालू व भानू कटियार के विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है|

बसपा सांसद नरेन्द्र कश्यप २२ मार्च को सूबे के राज्यमंत्री हीरालाल कश्यप के साथ लोहिया अस्पताल पहुंचे थे| उन्होंने इमरजेंसी बार्ड में गोली से घायल डोली व प्रिया बाथम के हालचाल पूंछे तथा उनके भाई सोनू से घटना की जानकारी कर FIR देखी|

बसपा नेता जंगाली लाल बाथम ने अवगत कराया था कि ६ दिन बीत जाने के बावजूद भी पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया है| सांसद श्री कश्यप ने मोबाइल फोन पर सीएमओ डॉ पोरवाल से कहा कि वह घायलों का बेहतर ढंग से इलाज कराएं| मोबाइल फोन से ही पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सागर से कहा कि शीघ्र ही विशेष टीम गठित कर हमलावरों को गिरफ्तार कर उनके दिमाग ठीक कराओ और उनपर गैंगेस्टर व रासुका लगाओ |

पढ़ाना तो दूर मासूमों के निवाले पर शिक्षकों व एनजीओ का डाका

*काल्पनिक छा़त्रों की फर्जी उपस्थिति के नाम पर नगर में मध्याह्न भोजन का बंदरबांट

फर्रुखाबाद,नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में काल्पनिक छा़त्रों की फर्जी उपस्थिति के गोरखधंधे के चलते एनजीओ शिक्षकों की मिली भगत से मासूमों के निवाले के नाम पर करोड़ों का खेल कर रहे हैं। काल्पनिक छा़त्रों के नामांकन से उनकी नौकरी का कारण बचा रहता है व उनके नाम पर आने वाली छात्रवृत्ति हड़प हो जाती है, वहीं और फर्जी उपस्थिति के गोरखधंधे से मध्याह्नभोजन वितरण के लिये अनुबंधित एनजीओ खाद्यान्न व कनवर्जन कास्ट के नाम पर सरकारी खजाने को दोनों हाथों से लूटते हैं, बदले में अध्यापकों को भी थोड़ा बहुत टुकड़ा डाल देते हैं। एनजीओ संचालकों की ओर से शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दी जाने वाली मोटी चौथ के चलते उनका मुंह भी बंद रहता है, और गोरखधंधा निर्बाध गति से चलता रहता है। हद तो यह है कि मध्याह्न भोजन प्राधिकारण के अपर निदेशक संतोष कुमार के निरीक्षण में एनजीओ द्वारा किये जा रहे घोटाले का पर्दाफाश होने के बाद भी आज तक इनके विरुद्ध कार्रवाई तो दूर इनको हटाया तक नहीं गया है।

——–शहर की मध्याह्न भोजन व्यवस्था विगत कई वर्षों से एनजीओ के हवाले है। नगर क्षेत्र के कुल 121 परिषदीय विद्यालयों के कुल 16 हजार 128 छात्रों को भोजन देने की जिम्मेदारी इन एनजीओ को सौंपी गयी है। सर्वाधिक 55 स्कूल शांती समाज सेवा समिति फर्रुखाबाद के पास हैं। सिद्धार्थ जनकल्याण शिक्षा प्रसार संस्थान के पास 36, डा. अंबेडकर पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी के पास 26 और प्रियम आनंद शिक्षा प्रसार समिति के पास 4 विद्यालय हैं।

——–
मध्याह्न भोजन प्राधिकरण को भेजी सूची के अनुसार नगर के प्राथमिक विद्यालय लिंजीगंज में कुल 282 छात्र पंजीकृत दिखाये गये हैं। इसी विद्यालय परिसर में प्राथमिक विद्यालय सुतहट्टी भी संचालित है। सूची के अनुसार इस वि़द्यालय में 146 छात्र पंजीकृत हैं। शनिवार को दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे खाना बंटने से पूर्व जाकर देखा तो दोनो विद्यालयों के कुल जमा 36 छात्र एक ही बरामदे में बैठे खेलते और बतियाते नजर आये। लिंजीगंज स्कूल के प्रधानाचार्य दया शंकर मिश्रा से आज की छात्र उपस्थिति के विषय में पूछा तो उन्होंने रजिसटर से गिनकर कुल 68 छात्रों के उपस्थित होने की बात बतायी। दूसरे विद्यालय के प्रधानाचार्य सरदारमीर खां ने बताया कि मात्र 20 बच्चे ही आये हैं। कुल जमा 88 छात्रों के सापेक्ष भी मात्र 36 की उपस्थिति के विषय में पुछने पर श्री मिश्रा ने बताया कि बच्चे आस पास के हैं कभी आते हैं कभी नहीं आते हैं और कभी कभी आने के बाद भाग जाते हैं। परंतु मध्याह्न भोजन वितरण से पूर्व बच्चों के चले जाने का कारण वह भी नही बता सके। मजा तो तब आया जब विद्यालय का मध्याह्न भोजन रजिस्टर मांग लिया। रजिस्टर पर दोनों स्कूलों के मध्याह्न भोजन खाने वालों बच्चों की संख्या औसतन 150 से 175 के बीच दर्ज है। जाहिर है कि मात्र 36 की उपस्थिति के सापेक्ष चार से पांच गुना छात्र संख्या के आधार पर एनजीओ भुगतान निकाल रहे हैं।

——–मामला फंसते देख किसी ने एनजीओ के प्रभारी को फोन कर दिया, शिक्षा विभाग के भी एक कनिष्ठ अधिकारी ने इसी दौरान वस्तुस्तिथि जानने के लिये फोन घुमा डाला। जाहिर है कि शिक्षक, एनजीओ और शिक्षा विभाग के अधिकारी सबकी मिलीभगत से यह कालाधंधा या यूं कहें की मासमो के निवाले पर डाका चल रहा है।

Name No. of Schools

नियम विरुद्ध चयनित एनजीओ के आगे बौना प्रशासन

अपर निदेशक के आदेश के बाद भी नहीं बदले एनजीओ

——–फर्रुखाबाद, मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के अपर निदेशक संतोष कुमार के विगत 12 अक्टूबर को हुए जनपद के निरीक्षण दौरे में ही जनपद में एनजीओ के नियम विरुद्ध चयन और उनके द्वारा की जा रही अनियमित्ताओं का भंडा फोड़ हो गया था। अपर निदेशक के मौखिक आदेशों का जब कोई असर नहीं हुआ तो उन्होंने 12 नवंबर को पत्र लिखकर बिंदुवार निरीक्षण रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी। तत्कालीन जिलाधिकारी मिनिस्ती एस ने एनजीओ को हटा कर नये सिरे चयन के आदेश कर दिये। बाकायदा विज्ञापन प्रकाशित हुआ, आवेदन आये, जेबे और फाइले मोटी हुईं परंतु वर्तमान में कार्यरत एनजीओ का सिडीकेट व्यवस्था पर हावी आ गया या कारण कुछ और रहा परंतु नये एनजीओ का चयन नहीं हो सका और वही नियम विरुद्ध चयनित एनजीओ धड़ल्ले से काम कर रहे हैं।

NGO-REPORT Addl Dir NDM Sa ntosh Kumar

चार नकलचियों के साथ धरे गये गुरूजी भी

…………….फर्रुखाबाद, शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक आरपी शर्मा के साथ गये सचल दल ने सोमवार को छापों के दौरान चार नकलची ‘बुक’ किया। नगला घुरुआ केंद्र पर एक गुरुजी व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पास से भी नकल बरामद हुई।

……………शनिवार को यूपी बोर्ड की कृषि विज्ञान की परीक्षा में जिला विद्यालय निरीक्षक के सचल दल ने पहले आदर्श भारतीय इंटर कालेज नगला घुरुआ में छापा मारा। यहां पर अजय कुमार पुत्र अवनेश सिंह, अल्केश कुमार पुत्र महावीर व चंद्रपाल सिंह पुत्र रविंद्र सिंह को नकल करते पकड़ा गया। यहीं पर छापने के दौरान शिक्षक नरेश चंद्र पुत्र बलवीर सिंह व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राहुल कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह के पास से भी नकल बरामद हुई। नगर क्षेत्र के म्यनिस्पल इंटर कालेज से भी एक नकलची केशवभान पाल पुत्र आदेश पाल को पकड़ा गया है।

…………..जिला विद्यालय निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि शिक्षक व चतुर्थ श्रेणी कर्मी में पहचान पत्र जमा करा लिये गये हैं। इनको परीक्षा ड्यूटी से हटा दिया गया है। जिलाधिकारी रिपोर्ट भेजी जायेगी। अग्रिम कार्रवाई डीएम के आदेशानुसार की जायेगी।

नगरपालिका की टूटी सड़क ने ले ली अब्बू की जान

फर्रुखाबाद: पिछले तीन वर्षों से वंगशपुरा कोहना के निवासी अपनी ही गली बनबाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं| इन तीन वर्षों में यहाँ के निवासियों ने नगर पालिका व बार्ड सभासद के घर के सैकड़ों चक्कर सड़क बनबाने के लिए लगा डाले लेकिन सड़क निर्माण अभी तक नहीं हो सका है| गली के अन्दर बरसात में नाले का गंदा पानी भर जाता है, जिसमे पिछले वर्ष फिसलकर गिरे असलम के अब्बू की जान ही चली गई|

वंगशपुरा कोहना बार्ड नंबर १९ का मोहल्ला है| यहाँ के निवासी अविद हुसैन, सुरैया बेगम, फरहाना, नियाजुद्दीन, कमालुद्दीन, मो० अंसार, शाहीन, असलम आदि ने २८ फरवरी २००९ को नगर पालिका अध्यक्ष को गली निर्माण के लिए प्रार्थना पत्र दिया था| जिसमे लिखा गया था कि मोहल्ले की गली नीची होने के कारण बरसात के मौसम में पूरी गली में नाले का गंदा पानी भर जाता है, जो धीरे-धीरे उनके घरों में भी घुस जाता है| जिससे उन्हें बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है|

इस प्रार्थना पत्र पर नगर पालिका अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने ईओ/जेई को इस्टीमेट बनाकर उनके सामने प्रस्तुत करने के लिए दिया था| लेकिन इस घटना को एक वर्ष बीत जाने के बाद इन लोगों सड़क न बनने पर वही प्रार्थना पत्र ८ मार्च २०१० को नगर पालिका व बार्ड सभासद को दिया| जिस  पर उन्हें भरोसा दिलाया गया कि उनकी सडक का निर्माण जल्द ही पूरा करवा दिया जाएगा| लेकिन तब से आज दिन तक सड़क के नाम पर एक ईंट तक नहीं लगी है और लोग आयेदिन नगरपालिका व सभासद के घर चक्कर काट रहे हैं|

मो० असलम ने बताया कि पिछली बरसात में गली में नाले का पानी भरा था जिसमे से होकर मेरे अब्बू निकल रहे थे| जिनका पैर फिसल जाने के कारण वह उसमे गिर गए और उनकी कमर टूट गयी और वह फिर कभी नहीं उठ पाए| असलम ने बताया कि इस सड़क का निर्माण न होने से बरसात में स्थानीय निवासियों एवं उनके बच्चों के ऊपर हर समय खतरा मंडराता रहता है|

बार्ड सभासद आशू खान ने बताया कि सड़क का इस्टीमेट तैयार करके चेयरमैन को दे दिया गया है और आने वाले एक दो महीने में इसका निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा|

होली मिलन के बहाने मुकेश ने ताकत दिखाई

फर्रुखाबाद: जनक्रांति पार्टी के होली मिलन समारोह के बहाने पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश राजपूत ने अपनी ताकत दिखाई| आम समारोह की तरह सभा भवन खचाखच भरा था बाहर भी कार्यकर्ताओं की काफी भीड़ मौजूद रही|

जनक्रांति पार्टी का होली मिलन कार्यक्रम ठंडी सडक स्थित नवभारत सभा भवन में आयोजित किया गया | होली मिलन कार्यक्रम में पधारे राष्ट्रीय एवं प्रांतीय नेताओं के स्वागत के लिए उलियापुर चौराहे से लेकर नवभारत सभा भवन तक जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए थे जहां कार्यकर्ताओं ने नेताओं का माल्यार्पण कर जोरदारी से स्वागत किया|

जनक्रांति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश राजपूत ने कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्यारे लाल लोधी को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाये दी| इसके उपरान्त स्थानीय सभी नेताओं ने आगंतुक अतिथियों को गुलाल लगाकर माल्यार्पण किया|

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्यारेलाल लोधी ने कहा कि आज किसी भी पार्टी एवं पार्टी नेत्रत्व का दामन पाक साफ़ नहीं है सभी भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुए हैं| वर्तमान समय में जन क्रांति पार्टी एवं पार्टी के मुखिया बाबू कल्याण सिंह का एक ऐसा व्यक्तित्व है जिसपर कोई उंगली नहीं उठा सकता| उन्होंने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस और भाजपा सभी एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं| जनता आखिर किस पर विश्वास करे ? ऐसे में जनक्रांति पार्टी ही एक ऐसा विकल्प है जिस ओर जनता निहार रही है क्योंकि बाबू कल्याण सिंह ने अपने अल्पतम कार्यकाल में वह कर दिखाया जो पिछले ६०,७० साल में एक भी सरकार नहीं कर सकी|

उन्होंने कहा कि जनता बाबू जी पर विश्वास करती है लेकिन बाबू जी के हाँथ मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को अपनी कमर कसनी होगी और बाबू जी की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना होगा|

होली मिलन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष बीएल वर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री शंभू सिंह, जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कटियार, सदर विधान सभा प्रभारी मोहन अग्रवाल, कायमगंज विधान सभा प्रभारी पवन गौतम आदि ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने का आवाहन किया| नेताओं को मुकुट पहनाकर एवं तलवार भेंटकर सम्मानित किया गया|

समारोह में डॉ ज्ञानेंद्र सिंह शाक्य, डॉ एसपी बघेल, डॉ देवदत्त राजपूत आदि सैकड़ों स्त्री-पुरुष मौजूद रहे|

नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला रोडवेज चालक गिरफ्तार

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली पुलिस ने नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले रोडवेज के दलित चालक महावीर को गिरफ्तार कर लिया| पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सागर के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने चालक के विरुद्ध ठगी का केस दर्ज किया था|

शहर कोतवाली के ग्राम दीन दयाल बाग़ निवासी राजाराम लोधी ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसपी को शिकायती पत्र दिया था| शिकायत के मुताबिक़ बीते दिनों गाँव के दलित महावीर ने राजाराम को बताया कि राज्य परिवहन निगम में चालक पद पर कार्यरत हूँ | २ लाख रुपये का इंतजाम करो तो खाली परिचालक की जगह तुम्हारी नौकरी लगवा दूंगा|

राजाराम ने इधर-उधर से कर्ज लेकर महावीर को १.७५ लाख रुपये दिए| तब महावीर ने ५ जनवरी की तिथि में सचिव उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम सचिवालय लखनऊ के द्वारा आरएम बुलंदशहर के नाम राजाराम का नियुक्ति पत्र तथा १ जनवरी परिक्षेत्र इटावा कार्यालय से जारी पत्र में राजाराम को अवगत कराया गया कि वह ६ जनवरी को लखनऊ स्थित निगम कार्यालय में साक्षात्कार के लिए उपस्थित हों|

जब राजाराम निर्धारित तिथि पर साक्षात्कार देने लखनऊ पहुचे तो उन्हें धोखाधड़ी के वारे में पता चला| जब राजाराम ने महावीर से रुपये वापस करने को कहा तो उसने रुपये देने से साफ़ मना कर दिया और उलटा हरिजन एक्ट के मुक़दमे में जेल भिजवाने के लिए धमकाया|

सर्वोदय मंडल के मंत्री लक्षमण सिंह ने राजाराम को पुलिस अधीक्षक से मिलवाकर शिकायती पत्र दिलवाया था|

भाकियू ने स्टेशन पर धरना दे जेल में बंद साथियों को छुड़वाया

फर्रुखाबाद: भारतीय किसान यूनियन( भानु प्रताप गुट ) के आन्दोलन से घबराकर रेलवे एवं जिला प्रशासन को झुकना पड़ा| प्रशासन ने यूनियन के बिना टिकट पकडे गए तीन नेताओं को जिला जेल से रिहा करा दिया|

भाकियू के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज प्रातः ११ बजे फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर महिला यूनियन की जिलाध्यक्ष बेबी यादव के नेत्रत्व में धरना दे दिया| जिनमे अधिकांस डंडा धारी महिलाओं के उग्र तेवर देखकर रेलवे व जिला प्रशासन में हडकंप मच गया| यूनियन के मंडल प्रभारी धुर्व नारायण मिश्रा, जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण शुक्ला, जिला प्रभारी दुर्गा नारायण मिश्रा काफी देर बाद पहुंचे|

अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट हरिशंकर, सीओ सिटी डीके सिसोदिया, स्टेशन अधीक्षक बीएम सिंह, जीआरपी के एसो रघुराज सिंह, आरपीएफ चौकी प्रभारी एसके मीना आदि अधिकारी भाकियू नेताओं को मनाते रहे| यूनियन नेता इस बात पर अड़े रहे कि उनके तीनों साथियों को जेल से रिहा कराया जाए नहीं तो आन्दोलन करने वाले सभी साथियों को भी गिरफ्तार किया जाए|

कोई निष्कर्ष न निकलने पर जिलाधिकारी रिगजिन सेम्फेल व पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सागर स्टेशन पहुंचे| उन्होंने एकांत में यूनियन के नेताओं से वार्ता की| जिलाधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि एक घंटे में समस्या का समाधान हो जाएगा| करीब एक घंटे बाद किसान यूनियन के नेता राजाबाबू यादव, राजू पाठक व बालिस्टर सिंह को जिला जेल से रिहा कर रेलवे स्टेशन ले जाया गया|

साथियों को देखकर किसान यूनियन के कार्यकर्ता खुशी से उछल पड़े| उन्होंने किसान यूनियन जिंदाबाद की नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन खत्म कर दिया| बीते दिन रेलवे मजिस्ट्रेट की चेकिंग में फतेहगढ़, कमालगंज के बीच किसान यूनियन के तीनों नेता ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करते हुए पकडे गए थे|