चार नकलचियों के साथ धरे गये गुरूजी भी

0
99

…………….फर्रुखाबाद, शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक आरपी शर्मा के साथ गये सचल दल ने सोमवार को छापों के दौरान चार नकलची ‘बुक’ किया। नगला घुरुआ केंद्र पर एक गुरुजी व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पास से भी नकल बरामद हुई।

[adrotate banner="3"]

……………शनिवार को यूपी बोर्ड की कृषि विज्ञान की परीक्षा में जिला विद्यालय निरीक्षक के सचल दल ने पहले आदर्श भारतीय इंटर कालेज नगला घुरुआ में छापा मारा। यहां पर अजय कुमार पुत्र अवनेश सिंह, अल्केश कुमार पुत्र महावीर व चंद्रपाल सिंह पुत्र रविंद्र सिंह को नकल करते पकड़ा गया। यहीं पर छापने के दौरान शिक्षक नरेश चंद्र पुत्र बलवीर सिंह व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राहुल कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह के पास से भी नकल बरामद हुई। नगर क्षेत्र के म्यनिस्पल इंटर कालेज से भी एक नकलची केशवभान पाल पुत्र आदेश पाल को पकड़ा गया है।

…………..जिला विद्यालय निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि शिक्षक व चतुर्थ श्रेणी कर्मी में पहचान पत्र जमा करा लिये गये हैं। इनको परीक्षा ड्यूटी से हटा दिया गया है। जिलाधिकारी रिपोर्ट भेजी जायेगी। अग्रिम कार्रवाई डीएम के आदेशानुसार की जायेगी।

[adrotate banner="2"]