Home Blog Page 5631

बाईकों की भिडंत में सिपाही होमगार्ड व परीक्षार्थी घायल

फर्रुखाबाद: बाईकों की भिडंत में सिपाही होमगार्ड व परीक्षार्थी घायल हो गए| घायल होमगार्ड व परीक्षार्थी को पुलिस ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया|

थाना जहानगंज का सिपाही ओमवीर, थाना कमालगंज के ग्राम महमदपुर अचला निवासी होमगार्ड अवधेश को बाइक पर बिठाकर दान मंडी से गुजर रहा था| उधर सामने से आ रहे बाइक सवार अजीत कुमार से सीधी भिडंत हो गयी|

नगर के मोहल्ला गढ़ी असरफ अली निवासी विशुनदयाल लोधी का पुत्र अजीत कुमार चौधरी गजराज सिंह खिरिया इंटर कालेज में कल इंटर की होने की परीक्षा देने के लिए थाना जहानगंज के ग्राम कन्हई नगला मामा जितेन्द्र के यहाँ जा रहा था|

एसओ डीके द्विवेदी ने लोहिया अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली|

महिला की ह्त्या में फंस गया पूरा परिवार, पति गिरफ्तार

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला अमीन खां निवासी नीरज जाटव की पत्नी रेखा देवी की ह्त्या कर दी गई| ह्त्या के केस में पूरा परिवार फंस गया है|

रेखा ग्राम महरूपुर सहजू निवासी राम बहादुर की पुत्री थी| पति उसकी आयेदिन पिटाई कर जान से मार देने की धमकी देता था| अत्यधिक प्रताड़ित करने पर रेखा ने २५ मार्च को चूहे मारने का जहर खा लिया, उसे आवास विकास कालोनी के प्राईवेट डाक्टर के यहाँ भर्ती कराया गया| दूसरे दिन घर ले जाने पर उसकी हालत बिगड़ गई| अन्य डाक्टर के पास ले जाने पर बीती शाम उसे मृत घोषित कर दिया गया|

रेखा की मौत हो जाने पर उसके मायके वालों में कोहराम मच गया| पुलिस अधीक्षक ओपी सागर ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का वायदा किया|

माँ सावित्री देवी ने रेखा के पति, ससुर राम प्रकाश, देवर संजू, सोनू ग्राम नरायनपुर निवासी ननद गीता, नंदोई राजू के खिलाफ ह्त्या की रिपोर्ट दर्ज कराई| पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया|

भट्टा के लिए मिट्टी ले जाते 4 ट्रैक्टर ट्राली सीज

फर्रुखाबाद: जिला प्रशासन ने अब बालू खनन की तरह भट्टे में ईंटें बनाने के लिए मिट्टी की खुदाई करने वालों पर भी कार्रवाई शुरू कर दी है|

नगर क्षेत्र के ग्राम पपियापुर के खेतों में बीते कई दिनों से मिट्टी की खुदाई की जा रही थी| इस मिट्टी को ट्रैक्टर ट्राली से ग्राम खानपुर स्थित भट्टे पर ले जाया जा रहा था| इस बात की जानकारी होने पर मजिस्ट्रेट सीपी उपाध्याय ने सेन्ट्रल जेल चौराहे के निकट चार ट्रैक्टरों को कब्जे में ले लिया| ट्रैक्टरों को सीज कर सेन्ट्रल जेल पुलिस चौकी के हवाले किये गए|

कार्रवाई होने की जानकारी मिलने पर ट्रैक्टर मालिकों में हडकंप मच गया|

खेत पर कब्जे के विवाद में कूदा गुलाबी गैंग

पुलिस ने मामला तहसील के सिर मढकर पल्ला झाड़ा

फर्रुखाबाद, कायमगंज के ग्रमा मई हादीदादपुर निवासी शारदा देवी पत्नी सीताराम के खेत पर कब्जे के विवाद मे पुलिस द्वारा पीड़ित पक्ष को ही परेशान किये जाने के मामले में रविवार को गुलाबी गैग न कोतवाली कायमगंज पहुंच कर प्रभारी निरीक्षक को घेर लिया। ममला उलझता देख प्रभारी निरीक्षक ने तहसील स्टाफ के सिर मसला मढ़कर अपना पल्ला झाड़ लिया।
विदित है कि शारदा देवी के खेत का मुकदमा चल रहा था। न्यायलय के आदेश के बावजूद विपक्षी कब्जा नहीं दे रहे थे। शारदा देवी का आरोप है कि पुलिस भी विपक्षियों की मदद कर रही है और परेशान भी कर रही है।

गुलाबी गैंग की कमांडर अंजली यादव ने रविवार को साथी महिला कार्यकत्रियों के साथ कायमगंज कोतवाली पहुंच कर कोतवाल वीके मिश्रा को घेर लिया। अंजली यादव ने न्यायालय के आदेश के बावजूद खेत में खड़ी फसल न काटने देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक ने प्रकरण को तहसील स्टाफ से सम्बंधित होने की बात कह कर अपना पल्ला झाड़ लिया। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस की ओर से कोई हस्तक्षेप किया जाता है तो उसे वह देख लेंगे। रविवार को तहसील बंद होने के कारण मामले का निस्तारण नही हो सका।

नगर में दलितों की बस्तियां विकास के इन्तजार में

फर्रुखाबाद: जनपद में बसपा के चार चार एम्एलए और नगर पालिका चेयरमैन सहित पांच प्रतिनिधि होने के बाबजूद गढ़ी हिम्मत बहादुर खां के दलित बाशिंदे विकास की बाट जोह रहे हैं|

वार्ड नंबर ३० के मोहल्ला गढ़ी हिम्मत बहादुर खां में अधिकतर दलित समाज के लोग निवास करते है लेकिन नगर पालिका से मिलने वाली बिजली, पानी, सड़क आदि सभी सुविधाओं से वंचित है| लोगों के घरों के सामने गन्दगी के ढेर लगे हुए है और नालियां न बनी होने के कारण कीचड में से होकर गुजरना पड़ता है|

गाढ़ी हिम्मत बहादुर खां के निवासियों रामबक्स जाटव, आशाराम जाटव, बालक राम जाटव, मशवरी, राकेश, कल्लू, हरगोबिन्द, वेदराम वाथम, अशोक वाथम, धनीराम कठेरिया, पप्पू कठेरिया, आदि ने बताया की हम लोग मजदूर है और रोज-रोज नगर पालिका चेयरमैन के घर का चक्कर नहीं काट सकते| हम लोग कई वार विजली पानी व सडक बनवाने के लिए उनसे मिलकर प्रार्थना पत्र दे चुके है लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती|

यहाँ के लोगो ने बताया कि हम लोग महामाया आर्थिक गरीब मदद योजना का कार्ड बनवाने के लिए नगर पालिकाध्यक्ष मनोज अग्रवाल से मिलने के लिए गए तो उन्होंने कह दिया कि आप लोगों की माहामाया आर्थिक गरीव मदद योजना की पासबुक वार्ड सभासद को सौप दी गई है आप लोग उन्ही से जाकर प्राप्त कर लें|

जब हम लोग सभासद पुरुषोत्तम वर्मा से मिले तो उन्होंने बताया कि हमें किसी भी प्रकार की कोई पासबुक नहीं मिली हैं| लोगो ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि नेता लोग वोट माँगने के लिए जब आते हैं तो तमाम तरह के वादे करते है लेकिन चुनाव जीतने के बाद फिर कोई सुध लेने नहीं आता|

गढ़ी हिम्मत बहादुर खां के लोगों ने बताया कि इस वार हम लोग एक बड़ा बैनर बनवायेगें जिस पर लिखेगें कि इस मोहल्ले में कोई मतदाता नहीं रहता यहाँ कोई वोट मांगने न आये और न ही हम किसी को वोट देने के लिए जायेंगे क्योकि हम लोगों को भरोसा था कि बहन मायावती की सरकार में हम लोगो का पूरा ध्यान दिया जाएगा लेकिन अब हमारा विश्वास इस राजनीति से उठ गया है| सभी एक ही थैली के चट्टे वट्टे है|

वार्ड सभासद पुरुषोत्तम वर्मा से जब लोगो की समस्याओं के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि नगर पालिकाध्यक्ष अपनी मर्जी से काम करते है और हम लोगों को इसकी कोई जानकारी नहीं है अभी कुछ दिन पहले कुछ लोग हमसे महामाया आर्थिक गरीब मदद योजना की इन्डियन बैंक की पासबुकें माँगने के लिए आये और बताया कि चेयरमैन ने कहा है कि आप लोगो की पासबुक सभासद के पास है जबकि हमें इस बारे में कोई जानकारी तक नहीं है| चेयरमैन लोगो को गुमराह कर रहे हैं|

चौकीदार अब पुलिस के गुडवर्क के लिए करेंगे मुखबरी

फर्रुखाबाद: जिले के चौकीदार अब थाना पुलिस को गुडवर्क कराने के लिए मुखबरी का कार्य करेंगे| अच्छे कार्य कारने वाले ७ चौकीदारों को आज नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया|

पुलिस अधीक्षक ओपी सागर ने आज पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी व चौकीदारों के सम्मलेन में समस्याएं सुनीं| १५ पुलिस कर्मियों ने अनेकों प्रकार की समस्याएं बताईं| आरटीसी के कर्मियों ने कोई समस्या नहीं बताई|

एसपी श्री सागर ने पुलिस कर्मियों की समस्याओं का एक सप्ताह में समाधान करने का निर्देश दिया| उन्होंने समस्त कर्मचारियों से निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य कर जनता से मधुर सम्बन्ध बनाए रखने की हिदायत दी| खासकर चौकीदार से कहा कि वह अपने क्षेत्र में रहने वाले अपराधियों, शराब की भट्टी एवं शस्त्र फैक्ट्री के संचालकों आदि आपराधिक घटनाएँ करने वालों की जानकारी देने को कहा|

एसपी ने थाना कम्पिल, कमालगंज, जहानगंज, मेरापुर, राजेपुर एवं कोतवाली कायमगंज के चौकीदारों को १०० व २०० रुपये देकर सम्मानित किया| सम्मलेन में अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र, क्षेत्राधिकारी, इंस्पेक्टर, एसओ, आरआई आदि कर्मचारी मौजूद रहे|

पत्रकार भ्रष्टतंत्र को कलम की ताकत का एहसास करायें: सत्यमोहन

फर्रुखाबाद: वरिष्ट पत्रकार सत्यामोहन पाण्डेय ने आज यहाँ कहा कि पत्रकारिता संघर्षों से भरा पेशा है| पत्रकार की कलम में समाज को नई दिशा देने की शक्ती है| भ्रष्टाचार को भी उजागर करती है, व्यवस्था परिवर्तन में भी अहम् भूमिका निभाती है|

श्री पाण्डेय ने बढपुर स्थित होटल हिन्दुस्तान में आयोजित राष्ट्रीय जर्नलिस्ट एसोसिएशन के होली मिलन समारोह में उदगार व्यक्त किये| उन्होंने कहा कि पत्रकारों का दायित्व समाज में सबसे अधिक है उन्हें अपनी ताकत का एहसास होना चाहिए|

विशिष्ट अतिथि वरिष्ट पत्रकार संतोष तिवारी ने कहा कि होली मिलन समारोह हमारी एकजुटता को प्रदर्शित करता है| पत्रकारिता के मूल बदल चुके हैं आज भी पत्रकारिता सबसे पवित्र और ईमानदारी का पेशा है हमें एकजुट होकर अपनी ताकत का एहसास करना चाहिए|

एसोसिएशन के प्रदेश सचिव विनय कुशवाह ने कहा कि एसोसिएशन का गठन पत्रकारों को मान सम्मान दिलाने के लिए किया गया है| उन्होंने पत्रकारों को सम्मानित किये जाने की योजना की जानकारी दी| संचालन करते हुए पत्रकार राजेश निराला ने कहा कि हमें विज्ञापन और खबरों में भले ही प्रतिस्पर्धा रखनी चाहिए परन्तु पत्रकारों के सम्मान की लड़ाई में एकजुट होकर संघर्ष करना होगा|

अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद भान शाक्य ने कहा कि साथियों ने जो दायित्व मुझे सौंपा है सभी के सहयोग से उसे पूरा किया जाएगा| पत्रकारों की लड़ाई कंधे से कंधा मिलाकर लड़ी जायेगी|

महामंत्री आलोक सिंह ने कहा कि जब-जब विषम परिस्थितियाँ आयीं जिले के पत्रकारों ने एकजुटता प्रदर्शन कर लड़ाई जीती और भविष्य में भी संघर्ष के लिए एकजुट रहेंगें| पत्रकारों ने एक-दूसरे के अमीर गुलाल लगाया और आपस में गले मिले| पत्रकार इन्दू अवस्थी आदि ने पत्रकारों की एकजुटता पर जोर दिया|

कार्यक्रम का शुभारम्भ वरिष्ठ पत्रकार सतमोहन पाण्डेय व संतोष तिवारी ने सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित करके किया|

एसोसिएशन के वरिष्ट उपाध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष नीतेश सक्सेना तीतू, मुख्य सचिव अजय प्रताप सिंह, सचिव आनंद मिश्रा, सयुंक्त सचिव निवेदिता सिंह, प्रशासनिक सचिव सफीउल हशन, वरिष्ठ संगठन मंत्री प्रशांत द्विवेदी, कोषाध्यक्ष मोहन लाल गौड़, मीडिया प्रभारी विजय मिश्रा, आडीटर शैलेन्द्र राजपूत, विधि सलाहकार दीपक श्रीवास्तव, रहीश अहमद, अमरेश कुमार दीक्षित, कमल वर्मा, सुमित उर्फ़ रोबिन कपूर, स्वदेश कुमार राजपूत, योगीराज दबे, विकास दुबे आदि ने व्यवस्था संभाली|

कार्यक्रम में उपकार मणि उपकार, महिपाल सिंह, डॉ संतोष प्रजापति, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, रघुवीर प्रसाद दीक्षित, आलोक शुक्ला, अलीदराज, गौरव तिवारी, योगेन्द्र सिंह, नरवीर सिंह राजपूत, राजेन्द्र श्रीवास्तव, इन्तखाब, अख्तर मंसूरी, ताहिर खां, चाँद खां, रामवीर, सुरेन्द्र सिंह सागर, देवेन्द्र श्रीवास्तव, जितेन्द्र श्रीवास्तव, राकेश अरोरा, करुणेश अवस्थी, सराफत खां, जनमेजय द्विवेदी, आदिल अमान, परम मिश्रा, संजीव गंगवार, विवेक मिश्रा बिट्टू, दिलीप कटियार, विकास अग्निहोत्री, गौरव मिश्रा, सुरेश चन्द्र गुप्ता, अरविन्द शर्मा, राजू भारती, धर्मेन्द्र पाल, संजीव सक्सेना, कमल वर्मा, रामदास सागर, अभिषेक पाण्डेय, वीके त्रिवेदी, आविद हुसैन, विपिन कुमार दीक्षित, आशुतोष मिश्रा उर्फ़ भाईजी आदि पत्रकार मौजूद रहे|

अंबेडकर मूर्ती तोड़ने में विद्यालय प्रबंधक पर मुकदमा

फर्रुखाबाद, नवावगंज में अंबेडकर मूर्ती तोड़े जाने के मामले में विद्यालय प्रबंधक व उसके अज्ञात साथियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। प्रतिमा सुरक्षा समिति की ओर से दिये गये प्रार्थना पत्र में एक स्थानीय विद्यालय प्रबंधक पर शक प्रकट किया गया है। पुलिस विद्यालय प्रबंधक के पुत्र से लड़की से बलात्कार के एक मामले मे पुरानी रंजिश की भी बात स्वीकार कर रही है।
रविवार सुबह नवाबगंज में लगी अंबेडकर प्रतिमा टूटने की खबर फैलते ही सनसनी फैल गयी। देखते ही देखते कायमगंज से लेकर फर्रूखाबाद तक से नेता जमा होने लगे। ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया।

सूचना मिलने पर बसपा जिलाध्यक्ष रामानंद प्रजापति, गंगा राम जाटव आदि नेता भी पहुंच गये। उपजिलाधिकारी व सीओ कायमगंज भी मौके पर पहुंच गये। अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझा कर जाम खुलवाने व प्रतिमा की मरम्मत कराने का प्रयास किया। परंतु ग्रामीण वामसेफ नेता आशाराम के आने तक कोई बात मानने को राजी नहीं थे। लगभग 11 बजे आशाराम, अनुसूचित जाति कल्याण संघ के प्रांतीय महामंत्री नानक चंद्र व रामद्त्त बौद्ध आदि के पहुंचने के बाद प्रतिमा मरम्मत से पूर्व दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किये जाने की मांग की गयी। ग्रामीणों ने मूर्ति की सुरक्षा के लिये पिकेट न लगाये जाने पर रोष प्रकट किया। प्रशासन ने 8-8 घंटे की ड्यूटी पर दो-दो पुलिस कर्मी लगाये जाने का आश्वासन दिया। अंबेडकर प्रतिमा सुरक्षा समिति की ओर से दिये गये प्रार्थनापत्र के आधार पर एक स्थानीय स्कूल प्रबंधक फिरोज मोहम्मद व अज्ञात लोगें के विरुद्ध शक के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

तीन बार पहले भी टूट चुकी है यह मूर्ति

नवाबगंज की इस अंबेडकर प्रतिमा के टूटने और मरम्मत किये जाने का इतिहास काफी पुराना है। इस से पूर्व भी यह प्रतिमा तीन बार और क्षति्ग्रस्त की जा चुकी है। ग्रामीणो ने बताया कि प्रतिमा सुरक्षा समिति के अध्यक्ष नरायन सिंह ने लिखित शिकायते की थीं। परंतु उनपर कोई कार्रवाई नहीं की गयी। इससे पूर्व वर्ष 1994, 1996 व 19998 में भी इसी अंबेडकर मूर्ति को क्षतिग्रस्त किये जाने की घटनाये हो चुकी हैं। इस मूर्ति की स्थापना लगभग 15 वर्ष पूर्व आशाराम ने कराई थी। उन्होंने ही प्रतिमा का अनावरण किया था। वामसेफ नेता आशाराम ने बताया कि इसके अतिरिक्त उन्होंने कायमगंज के अताईपुर व राजेपुर  के उजरामऊ में भी अंबेडकर प्रतिमायें स्थापितचकराई हैं | घटना की पृष्ठ भूमि में 3 फिट जगह के निकास का विवाद बताया जा रहा है। जिस स्कूल प्रबंधक पर घटना के लिये शक जताया जा रहा है उसके पुत्र के विरुद्ध गांव की ही एक लड़की के साथ बलात्कार किये जाने का भी मुदमा कुछ समय पूर्व हो चुका है। पुलिस प्रबंधक की नमजदगी में इस रंजिश को भी सम्मिलित कर के देख रही है।

गांवों से गायब हुआ ‘गरीबों का फ्रिज’

एक जमाना था कि गर्मी आते ही कुम्हारों की ड्योढ़ी पर ‘गरीबों का फ्रिज’ यानी घड़ा (मटका) खरीदने के लिए आम लोगों की भीड़ लग जाया करती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। गांवों से ‘गरीबों का फ्रिज’ गायब सा हो गया है।

गर्मी का मौसम आते ही गांव-देहात के लोग ठंडा पानी पीने की गरज से कुम्हारों के दरवाजे पर सुबह से एक अदद ‘घड़ा’ खरीदने के लिए जाया करते थे। पिछड़े वर्ग में आने वाली इस कौम का मिट्टी के बर्तन बनाना पुश्तैनी धंधा था। एक दशक पूर्व तक मिट्टी व गोबर के घड़े आसानी से उपलब्ध हो जाते थे।

गांवों में पहले आवारा जानवरों के अड्डे (रहूनी) हुआ करते थे, जहां के गोबर में मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कुम्हारों के अलावा अन्य किसी का अधिकार नहीं होता था। पशुपालन बंद हुआ तो ईंधन में कमी आई, साथ ही बढ़ती आबादी के बीच गांव के किनारे मिट्टी मिलना भी दूभर हो गया। परिणामस्वरूप कुम्हार बिरादरी के लोगों ने अपना पुश्तैनी व्यवसाय छोड़कर खेती-किसानी की ओर मुंह मोड़ लिया।

अमीर लोग तो घड़े के बदले फ्रिज के पानी से अपना गला तर कर लेते हैं, पर गरीबों की मुसीबत है। वे स्टील या लोहे की बाल्टी का गर्म पानी पीने को मजबूर होते हैं।

वाराणसी का महामूर्ख मेला, जहां होती है तलाक के लिए शादी!

वाराणसी: वैसे तो सारे विश्व में ‘फर्स्ट अप्रैल’ मूर्ख दिवस के रूप में मनाया जाता है लेकिन धार्मिक नगरी वाराणसी में उस दिन मनाया जाने वाला ‘महामूर्ख मेला’ अपने आप में अनोखा होता है। हजारों की भीड़ के बीच शहर के लोगों को दूल्हा दुल्हन बनाया जाता है, फिर शादी के तुरन्त बाद तलाक भी हो जाता है…।

महामूर्ख मेला गंगा के किनारे स्थित डा0 राजेन्द्र प्रसाद घाट के मुक्तागंज में रात में आयोजित होता है जहां पर बड़ी संख्या में नगर के साहित्यकारों, पत्रकारों एवं मस्तमौला लोगों का जमावड़ा होता है।

हालिया घटनाक्रमों पर महफिल सजती है। बेवकूफी भरी बातों व हरकतों से सराबोर यह मेला ठेठ बनारसी अंदाज में होता है।

कार्यक्रम के अध्यक्ष धर्मशील चतुर्वेदी के अनुसार महामूर्ख मेला के जरिये शहर के हास्य कलाकारों को जागरूक करने के साथ ही साथ कोशिश होती है कि नयी पीढ़ी भी हास्य से संस्कारित हो।

हजारों की भीड़ के बीच शहर के लोगों को दूल्हा दुल्हन बनाया जाता है। शादी के तुरन्त बाद तलाक हो जाता है। मूर्खता की शपथ लेने के बाद शुरू होने वाले इस आयोजन में जीवन की सबसे बड़ी बेवकूफी मानते हुए दूल्हा दुल्हन की बारात गाजे बाजे के साथ पहुंचती है।

अनापशनाप मंत्रों से ‘सप्तपदी’ के बाद दोनों स्टेज पर आते हैं तथा इसके तुरन्त बाद तलाक हो जाता है। इस कार्यक्रम की खासियत यह है कि जिन्हें हंसना नहीं आता और जो तनाव के शिकार हैं उनके लिए यह महामूर्ख मेला वरदान बनता है।

महामूर्ख मेला की शुरूआत 1966 में दशाश्वमेध घाट के सामने बजडे से हुई थी। बाद में स्थान बदला लेकिन 1986 से यह लगातार राजेन्द्र प्रसाद घाट पर हो रहा है।