फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी की
अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में शराब दुकानों के आवंटन को लाटरी निकाली गई। देशी शराब की चार दुकानों का आवंटन नहीं हुआ। देशी की बीस सहित कुल 29 दुकानों का आवंटन हुआ।
[adrotate banner="3"]
नवीनीकरण से बची दुकानों के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसे लिए कुल 431 आवेदन आए थे। शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे कलक्ट्रेट सभागार में लाटरी निकाली गई। जनपद में देशी की कुल 157 दुकानें हैं। उनमें 24 का, अंग्रेजी की चार व बियर की पांच दुकानों नवीनीकरण नहीं हुआ था। देशी बीस दुकानों का ही लाटरी से आवंटन हो सका। जबकि अंग्रेजी व बियर की सभी दुकानों का आवंटन हो गया। लाटरी के दौरान असिस्टेंट आबाकारी कमिश्नर देवेंद्र प्रताप सिंह, एसपी ओपी सागर व आबकारी अधिकारी एके शुक्ला आदि अधिकारी व आवेदनकर्ता उपस्थित रहे।
[adrotate banner="2"]


