फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी सोमवार को एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गईं।फर्रुखाबाद जिले के नीम करौली से करीब 2 किलोमीटर पहले उनकी कार नीलगाय से टकरा गई, जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए। यह हादसा उस समय हुआ जब मंत्री बाबा नीम करौली के दर्शन के लिए जा रही थीं गनीमत रही कि कार में सवार मंत्री और अन्य सभी लोग सुरक्षित हैं हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। महिला मंत्री की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है। वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं और उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है।
शिव शक्ति महाकाल मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ
नगर संवाददाता:फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम बिजाधारपुर स्थिति शक्ति महाकाल मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ आज से ही गया है जिसमें सर्वप्रथम गणेश पूजन के साथ शोभा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ी।भक्तगण निकटतम सभी मंदिरों में ढोल शंखनाद के साथ पूजन अर्चन हेतु गए। उसके उपरांत जलाधिवास, दुग्धाधिवास,अन्नाधिवास का आयोजन किया गया।कल भी शिव शक्ति मंदिर में पुष्पाधिवास, फ़लाधिवास,औषधियाधिवास का भव्य आयोजन सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगाऔर शैय्याधिवास का आयोजन कल सायं पांच बजे होगा। 9 जून दिन सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा पूर्ण आहुति का कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी शिरकत करेगी।कार्यक्रम की अध्यक्षता ईश्वर दास जी महाराज दुर्वासा ऋषि आश्रम पांचालघाट द्वारा की जाएगी।कार्यक्रम का संचालन आचार्य सर्वेश कुमार शुक्ला,आचार्य आनंद शुक्ला के द्वारा किया गया। इस दौरान दीपक शुक्ला,सोनी शुक्ला,गोपाल मिश्रा,शिवम दुबे,राहुल उपाध्याय,अरुण सक्सेना,आशाराम पाल,रामजी शुक्ला,राजन मिश्रा,अतुल मिश्रा,चेतन शुक्ला,रंजीत पाल आदि रहे।
शहर कांग्रेस कमेटी ने पुरानी ईदगाह पहुँच ईद की दी मुबारकबाद
नगर संबाददाता:आज ईद उल अजहा के मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी अंकुर मिश्रा के नेतृत्व पुरानी ईदगाह पहुंची| पुरानी ईदगाह पहुँचकर मुस्लिम भाइयों के साथ गले मिलकर पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद जी एवं पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद एवं पूरी कमेटी की तरफ से ओर से ईद की मुबारकबाद दी| इस मौके पर इलियास खान,शब्बू भाई, यासीन खान,सलीम भाई,शानू भाई,रफाकत भाई,अफसान खान,ऋतिक,नईम खान,ऋषभ मिश्रा,वात्सल्य मिश्रा, राजकुमार, रोहित वर्मा आदि रहे|

प्रदेश में लू का अलर्ट जारी,तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना!
लखनऊ: प्रदेश में कुछ दिन धूप और लू से राहत के बाद मौसम ने फिर पलटी मारी है, शनिवार को सुबह से तेज धूप निकलने के कारण तापमान 40 डिग्री के आसपास रहा,मौसम विभाग ने नौ जून से लू चलने के लिए अलर्ट जारी किया है।साथ ही मौसम का तापमान बढने की भी सम्भावना व्यक्त की है| 


मौसम विभाग का पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार से तापमान में बढोत्तरी देखने को मिल सकती है| नौ जून से लू चलने के साथ ही दिन का अधिकतम तापमानलगभग 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 10 जून को भी तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुचने की सम्भावना है अभी 12 जून तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी, इसके बाद तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है|
नमाजियों ने देश में अमन चैन और भाईचारे की मांगी दुआ,सकुशल सपन्न हुई ईद उल अजहा की नवाज
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिले में ईद उल अजहा की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गई। नवाजियो ने ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा की।कहीं भी सड़कों पर नमाज नहीं हुई। ईदगाह में खुदा की इबादत के बाद लाखों हाथ देश में शांति और अमन चैन के दुआ के लिए उठे। ईदगाह में नमाज के दौरान पुलिस प्रशासन के बेहतर व्यवस्था रही।शनिवार सुबह से ही लोग ईद की तैयारियों में जुट गए।सुबह सात बजे शहर की ईदगाह में नमाज के लिए लोग एक घंटा पहले से ही पहुंचने लगे। सात बजे तक ईदगाह नमाजियों से भर गई।


जिले की सभी ईदगाहों और मस्जिदों में शांतिपूर्वक नमाज अदा की गई।जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी,पुलिस अधीक्षक आरती सिंह,एडीएम अरुण कुमार,अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय सिंह आई अधिकारियो में मौके पर मौजूद रहे|
शहर में जाम का नहीं कोई विकल्प,जिम्मेदारों ने मिनटों का सफर घंटों में किया तय!
फर्रुखाबाद(नगर संवाददाता) प्रदेश की प्राचीन विरासत रही फर्रुखाबाद की पावन धरा पर रहने वाले फर्रुखाबाद के नगरवासियों को शहर में अब तक जाम से राहत का कोई विकल्प नहीं मिल पाया।कई प्रशासनिक अधिकारी आए और चले गए,कई जनप्रतिनिधि आए और चले गए,मगर शहर को कोई जाम का ठोस विकल्प अब तक नहीं मिला मिली तो दिन प्रतिदिन बदहाली ही बदहाली।
शहर की हालत दिन प्रतिदिन बत से बत्तर होती चली जा रही है।आलम ये है कि शहरवासी अंदर शहर में जाने को सौ बार सोचता है।आज शाम को आगामी त्योहार के निरीक्षण करने आए प्राशासनिक अधिकारी वापस आते वक्त घंटों जाम में फंसे नजर आए उनके हमराह सिपाहियों ने खुद गाड़ी से उतरकर बमुश्किल जाम खुलवाने का प्रयास किया।वाहनों के हूटर बजाए तब कही जाकर अधिकारियों ने चंद कुछ मिनटों का सफर जाम में रेंग रेगकर पार किया।जो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।आम जनमानस सरकारी अमले को फंसा देखकर मन ही मन अपने शहर की बदहाली पर हंस रहा है।
सपा नेता की इंस्पेक्टर पत्नी निकली अकूत संपत्ति की मालकिन
मेरठ:1989 बैच की महिला दारोगा नर्गिस खान करोड़ों की मालकिन कैसे बन गई यह सबाल उठना लाजमी है, प्रमोशन के बाद इंस्पेक्टर बनी और वर्तमान में बरेली में तैनात है। नर्गिस और उसके पति सुरेश यादव के पास 80 करोड़ की संपत्ति है।

ढाई करोड़ कीमत की लैंड रोवर रेंज रोवर,72 लाख की जगुआर और 28 लाख की पजेरो कार इनके पास हैं। आय से अधिक संपत्ति मिलने पर नर्गिस के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज हुआ तो छुट्टी लेकर बरेली से रवाना हो गई।नरगिस खान सपा नेता सुरेश उर्फ शेखर की पत्नी हैं सपा शासनकाल के दौरान कई मलाईदार पदों पर तैनात रहीं इस दौरान उन्होंने मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में प्रभावशाली पदों पर रहते हुए अपनी पहुंच और रसूख का इस्तेमाल किया|
एंटी करप्शन विभाग की जांच में सामने आया कि नरगिस खान ने अपनी आय से कई गुना अधिक संपत्ति अर्जित की है,उनकी कुल वैध आय 5.36 करोड़ रुपये थी,जबकि उन्होंने 14 सालों में 10.59 करोड़ रुपये की संपत्ति खरीदी| इस संपत्ति में मेरठ के शास्त्रीनगर में एक आवास और गढ़ रोड पर नौचंदी थाना क्षेत्र में नंदिनी बार, शामिल है|इसके अलावा, उनके पास कई अन्य चल-अचल संपत्तियां भी हैं, जिनकी जांच अभी जारी है|
सीपी इन्टरनेशनल स्कूल में बारह दिवसीय खेल शिविर का हुआ भव्य समापन
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विगत 24 मई से सीपी इंटरनेशनल स्कूल फर्रुखाबाद में चल रहे ग्रीष्मकालीन खेल शिविर का आज भव्य समापन समारोह संपन्न हो गया|इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सत्यप्रकाश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समापन कार्यक्रम में प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया|
विद्यालय के प्रबंधक सत्यप्रकाश अग्रवाल के कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। यह अनुशासन,आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को विकसित करते हैं। इसके साथ ही 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर की महत्ता को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सभी विद्यार्थियों को कम से कम एक पेड़ लगाने तथा वृक्षों की सुरक्षा करने का संकल्प दिलाया। 
विद्यालय की निदेशक मिथिलेश अग्रवाल ने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न हिस्सा हैं। इससे न केवल विद्यार्थियों का शारीरिक विकास होता है, बल्कि उनमें समर्पण, अनुशासन और सामूहिकता की भावना भी उत्पन्न होती है।
विद्यालय की उपनिदेशक श्रीमती अंजू राजे,प्रधानाचार्य श्री संजय बिष्ट आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किए|
खेल प्रशिक्षक संजीव कुमार द्विवेदी, श्री धर्मेश दीक्षित,अंजनी कुमार एवं के.के. बाजपेई ने पूर्ण समर्पण के साथ विद्यार्थियों को विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण प्रदान किया और उनके अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने में अहम भूमिका निभाई।
पांचालघाट पर भीषण जाम से तड़प उठे यात्री,रेंग कर निकले वाहन,पैदल चलना भी मुश्किल
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर के इटावा बरेली हाईवे पर पांचालघाट पुल पर विगत कई दिनों से छुटपुट जाम के हालात बने हुए थे जिसने आज सुबह विकराल रूप धारण कर लिया|देखते ही देखते कई किलोमीटर तक लम्बा जाम लगता चला गया|जिससे तमाम यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा|
जाम में फंसे लोग गर्मी से बिलबिला उठे|घंटो लगे जाम में मजे की बात यह है कि पांचालघाट चौराहे पर जहाँ जाम लग रहा था वही चंद कदमो की दूरी पर पांचालघाट चौकी और चौकी में तैनात उत्तर प्रदेश पुलिस जो जनता की सेवा में निरन्तर तत्पर रहती है नदारद दिखी| कई यात्रियों में छुटपुट झगडा और आपस में मारपीट भी हुई|ऐसा जाम जिससे आम जनमानस को आवागमन करने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है|जाम के झाम से जूझने वाले लोग प्रशासन और पुलिस को कोसते हुए अपने व्यर्थ हुए समय की भरपाई करते नज़र आये|
विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पालिका समेत साहस इंडिया ग्रुप ने किया वृक्षारोपण
फर्रुखाबाद(नगर संबाददाता):आज 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिका फर्रुखाबाद व समाजसेवी संस्था साहस इंडिया ग्रुप के तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम पटेल पार्क में किया गया जिसमें 200 से अधिक पौधे रोपित कर आम जनमानस की सहभागिता सुनिश्चित कर पर्यावरण को संजोने की शपथ भी ली गई|

अधिशासी अधिकारी नगरपालिका विनोद कुमार ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने विचार व्यक्त किये|साहस इंडिया ग्रुप के सदस्य अमन अवस्थी ने वृक्षारोपण के महत्व के साथ ही जल है तो कल है पर अपने विचारव्यक्त किये उन्होंने कहा कि हम अपनी आने वाली पीढ़ी को क्या देकर जाने वाले हैं जल का स्तर दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है,यह हम सबके लिए चिंता का विषय है। पीने योग्य पानी संसार में बहुत कम मात्रा में है कई देशों में पानी संकट गहराता जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र पाण्डेय ने किया|कार्यक्रम में लालू सक्सेना,शेखर शर्मा, सन्तोष गुप्ता,गोविंद अवस्थी,आदेश अवस्थी,ज्ञानेश अरोरा, राकेश द्विवेदी,नवीन मिश्र आदि मौजूद रहे|



