सड़क हादसे में बाल-बाल बचीं राज्यमंत्री रजनी तिवारी

0
716

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी सोमवार को एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गईं।फर्रुखाबाद जिले के नीम करौली से करीब 2 किलोमीटर पहले उनकी कार नीलगाय से टकरा गई, जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए। यह हादसा उस समय हुआ जब मंत्री बाबा नीम करौली के दर्शन के लिए जा रही थीं गनीमत रही कि कार में सवार मंत्री और अन्य सभी लोग सुरक्षित हैं हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। महिला मंत्री की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है। वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं और उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]