बजरंग बली की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ भव्य आयोजन

फर्रुखाबाद(नगर संवाददाता) तीन दिन तक चले धार्मिक अनुष्ठानों के बाद आखिर बजरंग बली की भव्य प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सकुशल संपन्न हो गया।भंडारा और प्रसाद वितरण शाम तक चलता रहा।


कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के पाल नगला बिजाधारपुर रखा रोड सेंट्रल जेल पर स्थिति श्री शिव शक्ति महाकाल मंदिर में बजरंग बली की मूर्ति स्थापना का आयोजन सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी,दुर्वासा ऋषि आश्रम पांचालघाट के महंत ने भगवान हनुमान व शिव जी की आरती की।मुख्य अतिथि रजनी तिवारी ने कहा जिस तरफ से शिव शक्ति महाकाल मंदिर को जीर्णोधार कर नया रूप दिया गया है इससे सभी को सीख लेने की आवश्यकता है।सभी को चाहिए कि पुराने मंदिरों को इसी तरह नया रूप दे।महंत ईश्वरदास महाराज जी ने कहा कि कार्यक्रम के भव्य आयोजन से लोगों में आस्था बड़ी है।आचार्य सर्वेश कुमार शुक्ल व आनंद शुक्ला ने पूजन कराया व सुन्दरकाण्ड आयोजन भी किया। इस मौके पर कार्यक्रम की आयोजक मधुराम शरण जी महाराज,दीपक शुक्ला,सोनी शुक्ला के साथ ही भाजपा जिलाअध्यक्ष फतेहचंद वर्मा,पाल सेना जिलाअध्यक्ष पंकज पाल,जिलाउपाध्यक्ष आशाराम पाल,सरदार तोषित प्रीत,पंकज दीक्षित, शिवम दुबे,प्रमोद द्विवेदी,गोविंद त्रिवेदी,राजन मिश्रा,पवनेश राजपूत पिंकू भइया,रामजी शुक्ला,राहुल उपाध्याय,आकाश तिवारी, कृष्णा गुप्ता,अंकित दुबे,विमलेश मिश्रा,मनीष मिश्रा,संजीव त्रिपाठी,मनु मिश्रा,देवांक मिश्रा,प्रशांत कटियार,योगेश गुप्ता, प्रवेंद्र उपाध्याय,किशन शर्मा,आशीष कुमार सहित आदि हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।