चौकी इंचार्ज चिलसरा उप निरीक्षक अनुज कुमार का कानपुर में उपचार के दौरान निधन

0
18

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) थाना शमसाबाद की चिलसरा चौकी के प्रभारी उप निरीक्षक अनुज कुमार का शनिवार को कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।उप निरीक्षक अनुज कुमार पुत्र स्वर्गीय महिपाल सिंह मूल रूप से ग्राम बादशाहपुर, थाना नैगवा, जनपद अमरोहा के निवासी थे। वर्तमान में उनकी तैनाती थाना शमसाबाद की चिलसरा चौकी प्रभारी के पद पर थी। 22 नवंबर 2026 की शाम करीब छह बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें फर्रुखाबाद के नेहा नर्सिंग होम कार्डियोलॉजी में भर्ती कराया गया। हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसी दिन उन्हें बेहतर उपचार के लिए कानपुर के रीजेंसी अस्पताल रेफर कर दिया था। वहां उनका उपचार चल रहा था।शनिवार 28 नवंबर को दोपहर करीब 1:30 बजे उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके शव का पोस्टमार्टम कानपुर में कराया जा रहा है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]