पत्थरबंदी हटाने वालों पर दर्ज कराएं एफआईआर: डीएम

0
11

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) कमालगंज थाने में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल आठ शिकायतें प्राप्त हुईं। सभी मामले राजस्व विभाग से संबंधित थे। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।भूमि विवादों की सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि राजस्व विभाग की ओर से नियमानुसार कब्जा दिलाने के बाद कराई गई पत्थरबंदी को यदि कोई व्यक्ति हटाता है या नुकसान पहुंचाता है तो उसके खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कराई जाए। उन्होंने कहा कि पत्थरबंदी की सुरक्षा सुनिश्चित करना संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है।डीएम ने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय से भूमि विवादों का निस्तारण कराने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि शिकायतों पर केवल कागजी कार्रवाई न हो, बल्कि अधिकारी मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति की जांच करें और तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई करें। फरियादियों को बेवजह कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाए।इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पुष्कर वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट पारुल तरार, क्षेत्राधिकारी अमृतपुर राजेश कुमार, थाना प्रभारी कमालगंज सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]