भैरव बाबा की भव्य शोभायात्रा में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

0
7

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)श्री भैरव जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार को नगर में दसवीं विशाल शोभायात्रा धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में निकाली गई। पांडाबाग मंदिर पांडेश्वर नाथ, रेलवे रोड से शुरू हुई शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। सबसे आगे भगवान गणेश का रथ चल रहा था। इसके पीछे श्रद्धालु हवन करते हुए भक्ति भाव से आगे बढ़ रहे थे। शोभायात्रा रेलवे रोड से चौक होते हुए बाल भैरव मंदिर पहुंची। यहां से लोहाई रोड और अंगूरीबाग होते हुए अमेठी कोहना स्थित भैरव बाबा के सिद्धपीठ धाम मंदिर भैरव घाट पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। डीजे पर गूंज रहे भक्ति गीतों पर श्रद्धालु नाचते-झूमते नजर आए। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। कई स्थानों पर आरती उतारकर श्रद्धालुओं ने बाबा का आशीर्वाद लिया।इस दौरान मंदिर के महंत पंकज शुक्ला, संरक्षक मंडल के रूपचंद शिवानी, डॉ. शेखर वाजपेयी, राजीव अग्रवाल, बीनू गुप्ता, श्याम मनोहर गुप्ता, राजेश शिवानी, अध्यक्ष चैतन्य रस्तोगी, उपाध्यक्ष कृष्णानंद गुप्ता, पुजारी रमाशंकर चित्रांश और दीपक मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।आयोजकों ने बताया कि एक दिसंबर को सुबह 11 बजे श्री भैरव जन्मोत्सव का आयोजन होगा। दोपहर 12 बजे महाआरती और भंडारा होगा, जबकि एक बजे से विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रात्रि नौ बजे महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]