फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में किसानों को समय पर और निर्धारित दर पर खाद (उर्वरक) उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। जिलाधिकारी के निर्देश और मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के आदेश पर कृषि विभाग की टीमों द्वारा जिले भर के उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर लगातार सघन छापेमारी की जा रही है। शुक्रवार को नवाबगंज विकास खंड के अंतर्गत उर्वरक की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। प्रशासनिक टीम की छापेमारी की भनक लगते ही कई उर्वरक विक्रेता अपनी दुकानें बंद कर मौके से फरार (पलायित) हो गए। विभाग ने ऐसे संदिग्ध विक्रेताओं को चिन्हित कर लिया है और उनके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।रोजाना हो रही समीक्षा, निगरानी तेजमुख्य विकास अधिकारी प्रतिदिन जिला कृषि अधिकारी और संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद में खाद की आपूर्ति, उपलब्धता और वितरण की समीक्षा कर रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों व क्षेत्रीय कर्मचारियों की टीमें लगातार फील्ड में रहकर वितरण व्यवस्था पर पैनी नजर रख रही हैं। प्रशासन का दावा है कि जनपद के सभी बिक्री केंद्रों से किसानों को सुगमतापूर्वक उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है। कालाबाजारी करने वालों को चेतावनीकृषि विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि किसानों के हितों से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जाँच के दौरान दुकान बंद कर भागने वाले और अनियमितता बरतने वाले विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित करने के साथ ही कठोर कार्रवाई की जाएगी।
खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त: नवाबगंज में छापेमारी, दुकान बंद कर भागे विक्रेता
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



