बाल विवाह के खिलाफ छात्राओं ने ली शपथ, जागरूकता कार्यक्रम में बताए गए दुष्परिणाम

0
4

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) गंगा पार क्षेत्र स्थित महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए इसके खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया। छात्राओं ने बाल विवाह रोकने और किसी भी परिस्थिति में इसका समर्थन न करने की शपथ ली।कार्यक्रम का आयोजन 27 नवंबर को बाल विवाह, कम उम्र में विवाह एवं जबरन विवाह के उन्मूलन के लिए घोषित अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर किया गया। इस दौरान सुलोचना ने कहा कि बाल विवाह बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और उनके भविष्य को प्रभावित करता है। इस सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।उन्होंने छात्राओं से अपील की कि कहीं भी बाल विवाह की जानकारी मिलने पर उसका विरोध करें और संबंधित लोगों को जागरूक करें। भारत सरकार के बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य बच्चों को बाल विवाह से बचाकर उन्हें शिक्षा, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य के अवसर उपलब्ध कराना है।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, कमल किशोर अग्निहोत्री, भूपेंद्र सिंह, रामानंद सिंह, नेहा मैडम सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]