पुलिया से नीचे खंती में गिरी बाइक, युवक की मौके

0
31

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के नियामतपुर सरैया पुलिया के पास शनिवार सुबह बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे खंती में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव को कब्जे में लिया।मृतक की पहचान 33 वर्षीय रिशम शाक्य पुत्र लक्ष्मीनारायण साकेत निवासी ग्राम गुतासी, थाना मऊदरवाजा के रूप में हुई। बताया गया कि वह शनिवार सुबह अपनी जावा मोटरसाइकिल से गांव से फर्रुखाबाद आ रहा था। नियामतपुर सरैया पुलिया के पास अज्ञात कारणों से बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे खंती में गिर गई। हादसे में रिशम की मौके पर ही मौत हो गई।सुबह करीब आठ बजे सूचना मिलने पर मऊदरवाजा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]