खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर निकली भव्य निशान यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

0
23

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) देवउठनी एकादशी के अवसर पर शुक्रवार को खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर शहर में तृतीय श्री श्याम निशान यात्रा निकाली गई। वहीं मंदिर में केक काटकर बाबा का जन्मदिन मनाया गया और पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।शुक्रवार सुबह 10 बजे नया कोठा पारचा स्थित मंदिर से निशान यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा लालगेट, आईटीआई चौराहा, ठंडी सड़क, रेलवे स्टेशन, पांडा बाग, पल्ला मठिया और चौक सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इसके अलावा फतेहगढ़ से भी श्याम बाबा की निशान शोभायात्रा निकाली गई, जो नया कोठा पारचा स्थित जय श्री श्याम बाबा रामजानकी महालक्ष्मी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।जन्मोत्सव के चलते सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। भक्तों ने बाबा के दर्शन कर केक काटा और जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं। मंदिर को फूलों और आकर्षक विद्युत सजावट से सजाया गया था। बाबा को भोग अर्पित कर आरती की गई। इसके बाद प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन हुआ।इस दौरान रक्षित गुप्ता, गणेश मिश्रा, अरविंद गुप्ता सहित कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे। पूरा मंदिर परिसर बाबा श्याम के जयकारों से गूंजता रहा।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]