नमाजियों ने देश में अमन चैन और भाईचारे की मांगी दुआ,सकुशल सपन्न हुई ईद उल अजहा की नवाज

0
893

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिले में ईद उल अजहा की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गई। नवाजियो ने ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा की।कहीं भी सड़कों पर नमाज नहीं हुई। ईदगाह में खुदा की इबादत के बाद लाखों हाथ देश में शांति और अमन चैन के दुआ के लिए उठे। ईदगाह में नमाज के दौरान पुलिस प्रशासन के बेहतर व्यवस्था रही।शनिवार सुबह से ही लोग ईद की तैयारियों में जुट गए।सुबह सात बजे शहर की ईदगाह में नमाज के लिए लोग एक घंटा पहले से ही पहुंचने लगे। सात बजे तक ईदगाह नमाजियों से भर गई।Kashvi Aesthetics Farrukhabad
जिले की सभी ईदगाहों और मस्जिदों में शांतिपूर्वक नमाज अदा की गई।जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी,पुलिस अधीक्षक आरती सिंह,एडीएम अरुण कुमार,अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय सिंह आई अधिकारियो में मौके पर मौजूद रहे|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]