प्रदेश में लू का अलर्ट जारी,तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना!

0
678

लखनऊ: प्रदेश में कुछ दिन धूप और लू से राहत के बाद मौसम ने फिर पलटी मारी है, शनिवार को सुबह से तेज धूप निकलने के कारण तापमान 40 डिग्री के आसपास रहा,मौसम विभाग ने नौ जून से लू चलने के लिए अलर्ट जारी किया है।साथ ही मौसम का तापमान बढने की भी सम्भावना व्यक्त की है|
मौसम विभाग का पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार से तापमान में बढोत्तरी देखने को मिल सकती है| नौ जून से लू चलने के साथ ही दिन का अधिकतम तापमानलगभग 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 10 जून को भी तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुचने की सम्भावना है अभी 12 जून तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी, इसके बाद तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]