फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) संस्कार भारती की फर्रुखाबाद इकाई के द्वारा ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का समापन कार्यक्रम का आयोजन शहर के मदन मोहन कनौडिया बालिका इण्टर कॉलेज में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना बच्चों के द्वारा कत्थक नृत्य के साथ हुआ । अतिथि प्रबंधक सुनील शाह कनौडिया तथा प्रधानाचार्या सुमन त्रिपाठी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सभी विधाओं कथक, मेंहदी, सौंदर्य कला, चित्र कला, ढोलक, हस्तकला कला आदि कलाओं के बच्चों
द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सभी बच्चों को अतिथियों के द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रधानाचार्या सुमन त्रिपाठी ने कहा कि कार्यशाला से बच्चों में नई नई कलाओं का ज्ञान मिलता है सभी बच्चों ने जिस कला में प्रतिक्षण लिया है उसको और दूसरे को भी लाभान्वित करें। सभी प्रतिक्षिकाओं को सम्मान पत्र, उपहार देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष नवनीत गुप्ता ने सभी अतिथियो को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का समापन वन्देमातरम गीत के द्वारा सम्पन्न हुआ। कुल भूषण श्रीवास्तव , नरेंद्र नाथ मिश्र, समरेन्द्र शुक्ल, रीतूू शुक्ला, अरविंद दीक्षित, अनुभव सारस्वत, अभिनव सक्सेना , शशिकांत पाण्डेय, साधना श्रीवास्तव, प्रिया वर्मा, नेहा सक्सेना, रजनी, प्रवेश बर्मा प्रीतू, विशाल श्रीवास्तव, दीपक रंजन सक्सेना रहे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद दीक्षित ने किया।
संस्कार भारती की ग्रीष्मकालीन कार्यशाला समापन कार्यक्रम
सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रचार वाहन किया रवाना
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिले में मई माह 2025 में सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि को देखते हुए जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु परिवहन विभाग की पब्लिसिटी वैन को कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ से हरी झण्डी दिखाकर प्रचार-प्रसार हेतु रवाना किया गया। पब्लिसिटी वैन द्वारा जनपद फर्रूखाबाद की तीनो तहसीलों तथा फर्रूखाबाद व फतेहगढ़ नगर में 19 जून से 23 जून तक आमजनमानस में सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु प्रचार-प्रसार करेगी।
मई 2025 में 43 सड़क दुर्घटनाओं में 27 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है, जबकि माह मई 2024 में 33 सड़क दुर्घटनाओं में 14 व्यक्तियों की मृत्यु हुई थी। माह मई 2025 में जनपद फर्रूखाबाद में दुर्घटनाओं की संख्या में 30.30 प्रतिशत की वृद्धि तथा मृतकों की संख्या में 92.85 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
दुर्घटना के आंकड़ों की समीक्षा में यह पाया गया कि माह मई 2025 में जनपद में 43 सड़क दुर्घटनायें घटित हुई हैं जिनमें 20 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है तथा 24 व्यक्ति घायल हुये हैं, इनमें से 33 सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम एक दो पहिया वाहन शामिल है। 07 दुर्घटनाओं में शामिल दोनों वाहन दो पहिया थे, जिनमें 05 व्यक्तियों की मृत्यु हुई व 04 व्यक्ति घायल हुये। कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ में एआरटीओ-प्रशासन वीएन चौधरी व एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत आदि रहे।
भूमि विवाद में वृद्ध को उतारा था मौत के घाट, पिता-पुत्र गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भूमि विवाद के चलते वृद्ध की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या की गयी थी| पुलिस ने हत्या के आरोप में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किय| पुलिस नें आरोपियों की निशानदेही पर आलाकत्ल भी बरामद किया है|
दरअसल बीते 14 जून को थाना अमृतपुर के ग्राम गुजरपुर गहलवार निवासी 65 वर्षीय कवितान उर्फ कप्तान सिंह की बाग़ में सोते समय लाठी-डंडो से पीटकर हत्या कर दी गयी थी| मृतक की पत्नी ओमवती की तहरीर पर पुलिस नें प्रेमपाल के पुत्र राजकुमार व रामबरन, ब्रजपाल के पुत्र नेपाल सिंह, राजवीर सिंह, अनुप्रकाश व नेपाल सिंह के पुत्र अक्षय कुमार निवासी लीलापुर के खिलाफ लाठी-डंडो व चाकुओं से हत्या किये जानें का मुकदमा दर्ज किया गया है| पुलिस की जाँच में अक्षय कुमार व उसके पुत्र सवी उर्फ स्वदेश का नाम प्रकाश में आया| पुलिस नें अक्षय कुमार व सबी को गिरफ्तार किया| आरोपियों ने पुलिस को बताया कि करीब 60 साल पूर्व मृतक कप्तान के परिवार को गांव में बसने हेतु जमीन पूर्वजों ने दी थी।कप्तान के केबल एक पुत्री वैजयंती है, जिसे गोद लिया था| अक्षय कुमार आदि ने कप्तान से भूमि वापस मांगी लेकिन वह भूमि देनें को तैयार नही हुए | जिस पर पुलिस के अनुसार अक्षय व उसके पुत्र सबी नें कप्तान को मौत के घाट उतार दिया| पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह नें बताया कि आरोपों अक्षय कुमार व उनके पुत्र सबी को गिरफ्तार किया गया है| उनके पास से आलाकत्ल (डंडा) बरामद किया है|
ढिलावल व सिरौली पेयजल परियोजना के निर्माण की धीमी गति पर डीएम खफा
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता मे 01 करोड़ से अधिक के कार्यो की समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में किया गया| बैठक में जनपद में चल रही 56 निर्माणाधीन योजनाओं की समीक्षा की गयी ।
जिलाधिकारी द्वारा पर्यटन विकास निगम लि0 को पांचाल घाट पर बन रहे घाट पर से मलवा हटाने व एजिंग में लगने वाली ईट की गुडवत्ता सही रखने के निर्देश दिये। डीएम द्वारा उ0प्र0 जल निगम ग्रामीण को ढिलावल व सिरौली पेयजल परियोजना के निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी जताई| यूपीसीएलडीएफ द्वारा कराये जा रहे कार्यो की गुडवत्ता सही न पाये जाने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिये, यूपी.
सिडको के कार्यो की गति धीमी होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई, सीएंड डी0एस0 को ट्रांजिट हॉस्टल पुलिस लाइन की वाउंड्रीबल तत्काल बनबाने के लिये निर्देशित किया । जिलाधिकारी द्वारा पूर्ण हो चुके कार्यो को नियमानुसार हैंडओवर की कार्यवाही कराने के निर्देश दिये गये। डीएम द्वारा निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्यो में मानक व गुडवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाये व सभी कार्यो को ससमय पूर्ण किया जाये,सभी अभियंता अपने प्रोजेक्ट का नियमित निरीक्षण करे, व कोई भी समस्या होने पर अवगत कराएं| मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द मिश्रा आदि रहे |
जिले में वन विभाग रोपेगा 16 लाख पौधे
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभगार फतेहगढ़ में आयोजित की गई।
बैठक में डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद में 37,0940 पौधे रोपने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है,जिसे जनपद में 27 विभागों द्वारा लगाया जायेगा,वन विभाग 16 लाख पौधे लगायेगा, सभी विभागों की कार्ययोजना प्राप्त हो गई है, जुलाई के प्रथम सप्ताह में बृक्षारोपण किया जाना है, राजस्व विभाग व गृह विभाग द्वारा अभी तक गड्डे खुदाई की रिपोर्ट उपलब्ध नही कराई है,
नगरीय क्षेत्र के अंदर ऑक्सी बन बनाये जाएंगे जिससे पर्यावरण में सुधार हो सके, ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रीन चौपाल का गठन किया जायेगा, बृक्षारोपण इलेक्शन मोड़ पर होगा, वृक्षारोपण को जन आंदोलन बनाने के लिये इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जायेगा| जिला गंगा समिति की बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि वृक्षारोपण की सभी तैयारियां जल्द से जल्द पूर्ण कर ली जाये| बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द मिश्रा,डीएफओ राजीव कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, पीडीडी आरडीए, डीडीओ आदि मौजूद रहे।
राजकर अधिकारी की दुकान का सामान जबरन निकाल डाला ताला, पुलिस की भूमिका पर भी सबाल
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) राजकर अधिकारी की दुकान से जबरन सामान निकाल लिया गया| पुलिस नें शिकायत के बाद दोनों पक्षों के खिलाफ कार्यवाही कर दी| न्याय ना मिलनें पर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गयी|
शहर के मोहल्ला नुनहाई निवासी पंकज कान्त मिश्रा जनपद बदायूं में राजकर अधिकारी हैं| उन्होंने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया| जिसमे कहा कि उनकी रोडबेज बस अड्डे के सामने दुकान है| जिसे 2012 को जूली शुक्ला व संतोषी पुत्री रामौतार से खरीदा था| जिसमे प्रदीप व अरविन्द पुत्र भीकम सिंह निवासी अल्लानगर अंडयाना कादरी गेट दुकान खरीदने से पहले से ही किरायेदार हैं|पंकज कान्त नें शिकायत में कहा कि 12 मई 2025 को शाम लगभग 4 बजे जूली शुक्ला, संतोषी शुक्ला, दिनेश दुबे पुत्र रामप्रकाश, अर्पित दुबे पुत्र दिनेश दुबे ने उनकी दुकान का सामान लूटकर अपनी दुकान में भर लिया| इसके साथ
धमकी देकर दुकान में अपना ताला लगा दिया| जिसकी लिखित शिकायत थाना कादरी गेट में की गयी लेकिन पुलिस ने कोई मदद नही मिली| 14 जून को फिर आरोपियों नें ताला तोड़कर डी फ्रिज एवं अन्य सामान निकाल लिया गया| आरोप लगाया कि उपनिरीक्षक कपिल कुमार के सहयोग से सामान निकाला गया है| जब किरायेदार नें दारोगा कपिल कुमार को फोन किया गया तो उन्होंने शिकायत कर्ता और आरोपी दोनों पक्षों को थानें में बिठा लिया| जूली को तत्काल छोड़ दिया गया जबकि किरायेदार प्रदीप को शाम को छोड़ा|
रोडबेज बस अड्डा चौकी प्रभारी कपिल कुमार नें बताया कि दोनों पक्षों पर शान्ति भंग की कार्यवाही की गयी है| पुलिस पर कार्यवाही ना करने का आरोप गलत है| पंकज कान्त मिश्रा की दुकान से निकाला गया सामान वापस नही कराया गया है| अभी मौके पर यथा स्थिति रखी गयी है|
आईटीसी प्रशिक्षण का डीआईजी नें लिया जायजा
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस लाइन फतेहगढ़ में आईटीसी प्रशिक्षण शुरू है| आठ जनपदों के में 665 युवा पुलिस भर्ती का प्रशिक्षण लेंगे|प्रशिक्षण पूर्ण होनें के बाद वह पुलिस सेवा में शामिल किये जायेंगे| डीआईजी कानपुर रेंज हरीश चन्दर ने एसपी आरती सिंह के साथ पुलिस लाइन फतेहगढ़ पंहुचे | जहाँ उन्होंने जेटीसी व आरटीसी प्रशिक्षण की तैयारियों का जायजा लिया| जिसमे उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्था, प्रशिक्षण कक्ष, हास्टल, भोजनालय, स्नानागार, शौचालयआदि की व्यवस्था को परखा और अवश्यक दिशा निर्देश दिये| आठ जिलों के नौजवान जिसमे उन्नाव 68, सीतापुर 100, मथुरा 50, हाथरस से 30 महिलाएं व 50 पुरुष, अलीगढ़ से 103 महिला व 47 पुरुष, आगरा 50, फिरोजाबाद से 50 मिलाकर कुल 665 महिला व पुरुष नौजवान चयनित होनें के बाद प्रशिक्षण ले रहें हैं| अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह रहे| 

डॉ. अविनाश पाण्डेय ‘फैम’ के जिला संगठन मंत्री मनोनीत
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल (फैम) के जिला संगठन मंत्री के पद पर डा. अविनाश पाण्डेय की ताजपोशी हुई है| उन्हें संगठन ने मनोनयन पत्र सौंपा|
फैम के जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा व जिला महामंत्री विमलेश मिश्रा के साथ संगठन के पदाधिकारी आवास विकास डा. अविनाश पाण्डेय के प्रतिष्ठान माधव मैक्स अस्पताल पंहुचे| जहाँ डा. अविनाश पाण्डेय को जिला संगठन मंत्री का मनोनयन पत्र सौंपा| इसके साथ ही अभिषेक वाजपेयी को जिला युवाध्यक्ष मनोनीत किया गया| उन्हें संगठन को मजबूत करनें की जिम्मेदारी दी गयी है| इस दौरान वरिष्ठ महामंत्री अनूप गुप्ता, लाखन सिंह, संजीव वर्मा, मनोज दीक्षित रहे| 

बारिश के बाद अब सताने लगी है उमस वाली गर्मी, टपक रहा पसीना
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। बीते कई दिनों से बूंदाबबांदी के बाद उमस भरी गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिया। बारिश के बाद से अचानक उमस भरी गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
बुधवार जब तेज धूप निकली तो उमस बढ़ गयी, धूप में निकलते ही पसीना टपकता रहा। कुछ देर के लिए बादल छाए लेकिन तेज हवा चलने से वर्षा नहीं हुई। गर्मी और उमस से फिलहाल राहत नहीं मिली। सूरज ने एक बार फिर तीखे तेवर दिखाना शुरू कर दिया। तेज धूप से मौसम का मिजाज बदल गया।
लोग हाथों में छाता, पानी की बोतल हाथ में लिए नजर आए। स्वीमिंग पूल, गंगा में लोग नहाते नजर आए। गर्म तेज हवाओं और धूप के चलते अस्पताल में खांसी, बुखार आदि के ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। अब बारिश का पानी नाले नालियों, गढ्ढों, छतों और फालतू सामान के बीच भरा रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाएगा। फिलहाल दो दिन पहले हुई बारिश और आसमान में छाए रहे बादलों की वजह से आमजन और पशु-पक्षी ने राहत की सांस ली थी। बाजार में दोपहर को कम ग्राहक दिखाई दिए। रोज की मजदूरी करने वाले भी तेज धूप की वजह से कम काम पर निकले। आमजन के घरों से निकलते ही पसीने छूट रहे थे।
एनसीसी की शूटिंग चैंपियनशिप में ‘एमआईसी’ अब्बल
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)12 यूपी बटालियन नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) फतेहगढ़ के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर की विभिन्य प्रतियोगिता में विजयी हुए प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया| शिविर का समापन 18 जून को हुआ।
वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 9 जून से 18 जून तक तक चला| जिसमे 10 दिवसीय शिविर में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं जैसे क्विज प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता ,सांस्कृतिक, ड्रिल कंटिजेंट, शूटिंग ,लाइन डिसिप्लिन ,वॉलीबॉल, योगा कंपटीशन, बेस्ट डिसिप्लिन कंपटीशन, बेस्ट कैडेट तथा ओवरऑल बेस्ट इंस्टीट्यूशन की प्रतियोगिता हुई। 17 जून को एस एन एम इंटर कॉलेज के प्रवक्ता सतीश चंद्र यादव को कैंप कमांडेंट कर्नल ए एस मलिक तथा डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल अमनदीप सिंह खारोड ने चीफ़ अफसर की रैंक पहनाकर सम्मानित किया। 18 जून को क्लोजिंग अड्रेस में ओवरऑल कंपटीशन में आर्मी पब्लिक स्कूल को कैंप कमांडेंट द्वारा विजेता घोषित कर ट्रॉफी दी गई। शूटिंग चैंपियनशिप म्युनिसिपल इंटर
कॉलेज को दी गई, जबकि ड्रिल में आर्मी पब्लिक स्कूल विजयी रहा । बेस्ट सिंगर सीनियर डिवीजन में आयुष आर पी डिग्री कॉलेज प्रथम स्थान पर रहे। एनसीसी अधिकारियों में मेजर एस के माधव ,लेफ्टिनेंट गिरिजा शंकर, लेफ्टिनेंट चंचल शर्मा, लेफ्टिनेंट सिल्की मिश्रा ,चीफ अफसर सतीश चंद्र यादव, थर्ड अफसर संतोष शुक्ला, तथा थर्ड अफसर नरेंद्र सिंह, जबकि 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के एडम अफसर तथा डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल अमनदीप सिंह खारोड के दिशा निर्देशन में कैंप इंचार्ज सूबेदार मेजर नवीन कुमार, सूबेदार सुरेश कुमार ,सूबेदार शैलेंद्र सिंह, सूबेदार दिनेश, बी एच एम बृजराज, हवलदार सोनू नागर, आदि ने मिलकर अहम भूमिका निभायी। बेस्ट कैडिट में सीनियर डिवीजन आयुष आरपी डिग्री कॉलेज कमालगंज प्रथम स्थान पर ,अक्षय आर्मी पब्लिक स्कूल द्वितीय स्थान पर जबकि मानवी आर्मी पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहे । वहीं जूनियर डिवीजन में निष्ठा मिश्रा ,केंद्रीय विद्यालय, वैष्णवी सीपीबीएन तथा नीरज जवाहर नवोदय विद्यालय को मेडल तथा ट्रॉफी देकर कैंप कमांडेंट द्वारा सम्मानित किया गया। वेस्ट लाइन डिसिप्लिन में सीनियर डिवीजन में एच एल बी एन इंटर कॉलेज छिबरामऊ तथा जूनियर डिवीजन में एस एन एम इंटर कॉलेज कायमगंज रहा। वरिष्ठ सहायक सुनील कुमार, गिरीश जोगिंदर सिंह ,इंद्रेश यादव, अवधेश त्रिवेदी, प्रमोद कुमार मौजूद रहे।



