Home Blog Page 238

करंट लगने से बालक की दर्दनाक मौत

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) खेतों की तरफ जा रहे बालक की बिजली करंट की चपेट में आनें से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी| मौके पर पंहुचे परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पड़ताल की और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |
Kashvi Aesthetics Farrukhabadथाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम नीबलपुर निवासी 12 वर्षीय राज पुत्र नकुल राजपूत सुबह लगभग 8:30 बजे घर से खेतों की तरफ जा रहा था| उसी दौरान गीतिका विद्यालय नीबलपुर के पीछे खेत में लगे कटीले तारों में करंट था| जिससे राज कटीले तारों के सम्पर्क में आ गया और कुछ ही देर में उसकी दर्दनाक मौत हो गयी| घटना की जानकारी होनें पर मृतक राज की माँ मालती, दादी लक्ष्मी आदि परिजन मौके पर पंहुचे और उनमे कोहराम मच गया| मृतक के पिता नकुल राजपूत नें पुलिस को सूचना दी| जिसके बाद सीओ सिटी एश्वर्या उपाध्याय, थानाध्यक्ष बलराज भाटी व फिल्ड यूनिट की टीम मौके पर पंहुची और पड़ताल की| फिल्ड यूनिट नें मौत से सम्बधित साक्ष्य संकलित किये| मृतक चार भाई व तीन बहन था| थानाध्यक्ष बलराज भाटी नें बताया की शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है| पुलिस जाँच कर रही है|

वेतन,सिक्योरिटी डिपोजिट संबंधी समस्याओ को लेकर अधिशाषी अभियंता को सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद(नगर संवाददाता) जनपद में मीटर रीडरों ने वेतन,सिक्योरिटी संबंधी समस्याओ को लेकर अधिशाषी अभियंता को ज्ञापन दिया।मीटर रीडरों ने बताया कि पुरानी कम्पनी द्वारा हमारा मई माह का वेतन, वॉलेट व सिक्योरिटी के 5000 रुपए नहीं मिले है। हमारे द्वारा उच्चाधिकारियो को कई बार सूचना दी परन्तु हमारा कोई ठोस निस्तारण नहीं हुआ। जिसको लेकर सभी मीटर रीडरों ने अधिशाषी अभियंता को ज्ञापन सौंपा।इस दौरान शिवा त्रिवेदी,राहुल दीक्षित,चांद मियां,आदित्य प्रभाकर,विनय कुमार,विपिन पाठक,अभय शुक्ला,रजत मिश्रा आदि दर्जनों मीटर रीडर कर्मी उपस्थिति रहे।

फालोअप: कप्तान की हत्या में सगे भाईयों सहित आधा दर्जन पर मुकदमा

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) वृद्ध की कुचलकर हत्या किये जानें के मामले में सगे भाईयों सहित आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है| पुलिस नें कुछ को हिरासत में लिया है|
थाना अमृतपुर क्षेत्र के गुजरपुर गहलवार निवासी 65 वर्षीय कप्तान उर्फ कवितान पुत्र झमन की आम के पेड़ की रखवाली करते समय सिर कुचलकर हत्या कर दी गयी थी| पुलिस नें मृतक की पत्नी ओमवती की तहरीर पर प्रेमपाल के पुत्र राजकुमार व रामबरन, ब्रजपाल के पुत्र नेपाल सिंह, राजवीर सिंह, अनुप्रकाश व नेपाल सिंह के पुत्र अक्षय कुमार निवासी लीलापुर के खिलाफ लाठी-डंडो व चाकुओं से हत्या किये जानें का मुकदमा दर्ज किया गया है| पुलिस नें कुछ को जाँच पड़ताल के लिए हिरासत में भी लिया है| घटना के पीछे भूमि विवाद होनें का शक जाहिर किया जा रहा है| थानाध्यक्ष मोनू शाक्या नें बताया कि जाँच की जा रही है| जल्द खुलासा किया जायेगा|
Kashvi Aesthetics Farrukhabad

एक ही रात में तीन दुकानों के टूटे ताले, लाखों की चोरी

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) बीती रात चोरों नें एक ही रात में पुलिस की सक्रियता की पोल खोल दी| चोरों नें एक ही रात में तीन दुकानों की खिड़की तोड़कर प्रवेश किया और लाखों का सामान व नकदी साफ कर दी| पुलिस नें मामले की पड़ताल की| पुलिस घटना के संदिग्ध होनें का दावा कर रही रही है | Kashvi Aesthetics Farrukhabadथाना क्षेत्र के ग्राम गूजरपुर पमारान बदायूं मार्ग पर श्याम सिंह की कृषि बीज व दवा की दुकान है| चोरों नें बीती रात दुकान के पीछे लगे जंगले को तोड़कर प्रवेश किया और दुकान में रखी लगभग 85 हजार रूपये कीमत की दवा चोरी कर ली| उसी दुकान से एक सोनें की अंगूठी व 3 हजार की नकदी भी चोरी कर ली| पड़ोस में नंदराम की मोबाइल की दुकान से 30 हजार रूपये कीमत के 25 मोबाइल चोरी कर लिये, पास ही मुनेन्द्र का जनसेवा केंद्र है जिसके भी पीछे का जंगला तोड़कर चोरों नें मुनेन्द्र की दुकान में प्रवेश किया | चोरों नें मुनेन्द्र की दुकान से भी 30 हजार का सामान चोरी किया| थानाध्यक्ष मोनू शाक्य, चौकी इंचार्ज विमल कुमार, दरोगा श्याम सिंह, दारोगा कल्लू सिंह नें मौके पर पहुंच कर जाँच पड़ताल की | थानाध्यक्ष मोनू शाक्या नें बताया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है| जांच की जा रही है|

शराब ठेके पर सेल्समैंन की नाक, मुंह दबाकर हत्या, मुकदमा दर्ज

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शराब ठेके पर सेल्स मैन पड़ा मिला| उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया| परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस नें शव का पोस्टमार्टम कराया| जिसमे हत्या नाक, मुंह दबाकर किये जानें की पुष्टि हुई| पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया|
थाना मऊदरवाजा के ग्राम रायपुर निवासी 35 वर्षीय शिवरतन पुत्र राम कृष्ण पाल टाउन हाल रकाबगंज के देशीशराब की दुकान पर सेल्स मैंन का कार्य करता था| रात में ठेके पर ही सोता था | वह सुबह घर आता था और खाना खाकर लगभग 10 बजे वापस ठेके पर जाता था| रविवार को दोपहर तक जब शिव रतन घर नही पंहुचा तो उसका 13 वर्षीय पुत्र रिंकल देखनें गया तो शिवरतन बेसुध पड़ा था| सूचना पर डायल 112 मौके पर पंहुची और शिव रतन को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उसे डा. अतुल कुमार नें मृत घोषित कर दिया| मृतक की पत्नी पूनम व ब्रजरानी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया | मृतक चार भाईयों सबसे छोटा था| थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने लोहिया अस्पताल पंहुचकर जाँच पड़ताल की| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा| पोस्टमार्टम में नाक-मुंह दबाकर हत्या किये जानें की पुष्टि हुई|
शराब ठेका मालिक व पुत्र पर हत्या का मुकदमा
मृतक शिवरतन के भाई राकेश कुमार ने ठेका मालिक भगवादास शिवानी व पुत्र प्रभुदास शिवानी पर हत्या किये जानें के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है|
Kashvi Aesthetics Farrukhabad

बिजली करंट से मेला दुकानदार की मौत

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बिजली करंट से मेला दुकानदार की मौत हो गयी| जानकारी होनें पर साथियों में हड़कंप मच गया| सूचना पर पंहुची पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर जाँच पड़ताल की| पुलिस नें शव का पंचनामा भरा|
Kashvi Aesthetics Farrukhabadपड़ोसी जनपद हरदोई के टड़ियावां बहोरवा निवासी 25 वर्षीय फहीम मेला में दुकान लगाता था | बीती रात वह अपने विस्तर के निकट टेबल फैन लगाकर सो गया| जब रविवार सुबह वह नही उठा तो उसके साथ देखने गये, फहीम विस्तर पर ही मृत पड़ा था| उसके हाथ पर पंखे का तार चिपका था | सूचना मिलने पर रोडबेज बस अड्डा चौकी प्रभारी कपिल कुमार मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की| मृतक की माँ रबिया का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|

ट्रेन से कटकर अधेड की मौत

फर्रुखाबाद(जेएनआई ब्यूरो) थाना कादरीगेट के अंतर्गत श्यामनगर रेलवे क्रॉसिंग पर उतरने की जल्दबाजी में युवक की ट्रेन से कटकर मौके पर मौत हो गई।

कन्नौज के रायपुर मकरंद नगर निवासी 35 वर्षीय दीनबंधु उर्फ नन्हे राजपूत पुत्र विजय भान राजपूत सुबह कानपुर आनंद विहार ट्रेन से सुबह अपनी बहन के घर पारिवारिक विवाद जैसी समस्याएं निपटाने आए थे। बहन किरन का घर भोपतपट्टी क्रॉसिंग के निकट ही है क्रॉसिंग पर निकलने समय ट्रेन की रफ्तार कुछ कम हुई तो दीनबंधु ने ट्रेन से उतरने की कोशिश करी और पैर फिसल जाने में ट्रेन के नीचे आ गए ट्रेन से कटने की दीनबंधु की मृत्यु हो गई।दीनबंधु के भाई अभिषेक व ताऊ मातादीन भी मौके पर आ गए।परिजन मृतक का शव लेकर कन्नौज चले गए।

बड़ी खबर: ट्रक की टक्कर से बुलेरो सबार आधा दर्जन पुलिस कर्मी घायल

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) लखनऊ जा रहे बदायूं एसएसपी कार्यालय के आधा दर्जन बुलेरो सबार पुलिस कर्मी ट्रक की टक्कर से बुरी तरह घायल हो गये| उन्हें उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| एसपी व अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पंहुचे और हालचाल लिये|
दरअसल पुलिस अधीक्षक कार्यालय बदायूं में तैंनात 41 वर्षीय मयंक तिवारी पुत्र राकेश चन्द्र, 33 वर्षीय Kashvi Aesthetics Farrukhabadबोबी पुत्र संतोष कुमार, 36 वर्षीय सोनू पुत्र देवकी नन्दन, 32 वर्षीय प्रदीप चौधरी पुत्र हरीपाल, 54 वर्षीय जितेन्द्र सक्सेना पुत्र विजय सिंह, 55 वर्षीय प्रवेन्द्र मलिक पुत्र विजय पाल नियुक्ति पत्र कार्यक्रम में बुलेरो से सुबह 6 बजे लखनऊ जा रहे थे| थाना कमालगंज के रजीपुर से आगे बढ़े तभी उबरी खेड़ा मोड़ के पास के निकट सामने से आ रहे ट्रक ने बोलेरो में टक्कर मार दी, जिससे बुलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी| जबकि उसमे बैठे सभी पुलिस कर्मी गंभीर घायल हो गये| उन्हें उपचार के लिए लोहिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया| घायल पुलिस कर्मी एसपी कार्यालय बदायूं में लिपिक हैं| वह लखनऊ पुलिस भर्ती के नियुक्ति पत्र लेकर जा रहे थे| पुलिस अधीक्षक आरती सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह मौके पर पंहुचे और घायलों के हाल चाल लिये| अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह नें बताया कि आधा दर्जन पुलिस कर्मी घायल हुए है| उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है| सभी खतरे से बाहर हैं|

कार्यशाला में बतायीं कथक की बारीकियाँ

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैली कथक को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से, बिरजू महाराज कथक संस्थान, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार) के तत्वावधान में एक ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य कार्यशाला (2025-26) का आज उद्घाटन आवास विकास कॉलोनी स्थिति एक स्कूल फर्रुखाबाद में किया गया है। इस सात दिवसीय कार्यशाला का संचालन कथक प्रशिक्षिका अंजलि चौहान के द्वारा किया जाएगा| जो कथक में विशिष्ट अनुभव रखती हैं एवं हाल ही में उत्तर प्रदेश संगीत Kashvi Aesthetics Farrukhabadनाटक अकादमी, लखनऊ के द्वारा बच्चों को सफलतापूर्वक कथक नृत्य कार्यशाला का प्रशिक्षण दिया हैं! कार्यशाला 14 जून से 20 जून 2025 तक आयोजित होगी , जिसमें विद्यार्थियों को कथक की परंपरागत तकनीकों, ताल, भाव, मुद्रा, एवं प्रस्तुति की बारीकियाँ सिखाई जाएँगी। इस कार्यशाला की विशेष बात यह है कि बिरजू महाराज कथक संस्थान, लखनऊ और संस्कृति विभाग, उ.प्र. की ओर से उन विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा, जो प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर कार्यशाला के प्रारम्भ सत्र का उद्घाटन करते हुए डॉ. रजनी सरीन ने कहा कि अपने सांस्कृतिक मूल्यों से Kashvi Aesthetics Farrukhabadजुड़ने के लिए संगीत और नृत्य अत्यंत सशक्त माध्यम है कत्थक उत्तर प्रदेश का प्रमुख नृत्य है बिरजू महाराज कत्थक संस्थान जन जन तक पहुंचने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है । उन्होंने प्रशिक्षण सत्र की सफलता की शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर बोलते हुए भूपेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि फर्रुखाबाद में प्रतिभाओं की कमी नही है अब उन्हें निखरने का सशक्त माध्यम मिल रहा है ।सभी नृत्य प्रेमी विद्यार्थी एवं अभिभावकों से निवेदन है कि इस अवसर का लाभ लें और बच्चों को भारतीय शास्त्रीय कला से जोड़ें। इस अवसर पर अनिल प्रताप सिंह , कृष्ण सिंह चौहान ,विमल राठौर , जसवीर राठौर ,रश्मि सिंह निखिल कुदेशिया , शाश्वत सोमवंशी आदि रहे|

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल, पैर में लगी गोली, चार फरार

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस मुठभेड़ मबदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया| उसके पैर में गोली लगी| मौके से बदमाश के चार साथी चकमा देकर फरार हो गये| पुलिस उनकी तलाश कर रही है|
थाना कम्पिल पुलिस के साथ ही एसओजी व सर्विलांस टीम ग्राम भैंसरी के निकट चेकिंग कर रही थी| उसी दौरान उन्हें बदमाश आते दिखे, जिन्हें रोकने की कोशिश की तो बदमाशों द्वारा पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी गई| पुलिस के अनुसार जबाबी फायरिंग में रॉकी निवासी ग्राम ममापुर कोतवाली कायमगंज के पैर में गोली लग गयी, जिसे गिरफ्तार किया गया| वहीं चार बदमाश मौके से फरार हो गये| घायल बदमाश के ऊपर लूटपाट, चोरी और मारपीट के आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं| घायल बदमाश रॉकी के पास से एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस 315 बोर व दो खोका कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं| अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह ने बताया कि बदमाश को गिरफ्तार किया गया है| उसके पैर में गोली लगी है|
Kashvi Aesthetics Farrukhabad