वेतन,सिक्योरिटी डिपोजिट संबंधी समस्याओ को लेकर अधिशाषी अभियंता को सौंपा ज्ञापन

0
569

फर्रुखाबाद(नगर संवाददाता) जनपद में मीटर रीडरों ने वेतन,सिक्योरिटी संबंधी समस्याओ को लेकर अधिशाषी अभियंता को ज्ञापन दिया।मीटर रीडरों ने बताया कि पुरानी कम्पनी द्वारा हमारा मई माह का वेतन, वॉलेट व सिक्योरिटी के 5000 रुपए नहीं मिले है। हमारे द्वारा उच्चाधिकारियो को कई बार सूचना दी परन्तु हमारा कोई ठोस निस्तारण नहीं हुआ। जिसको लेकर सभी मीटर रीडरों ने अधिशाषी अभियंता को ज्ञापन सौंपा।इस दौरान शिवा त्रिवेदी,राहुल दीक्षित,चांद मियां,आदित्य प्रभाकर,विनय कुमार,विपिन पाठक,अभय शुक्ला,रजत मिश्रा आदि दर्जनों मीटर रीडर कर्मी उपस्थिति रहे।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]