संस्कार भारती की ग्रीष्मकालीन कार्यशाला समापन कार्यक्रम

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) संस्कार भारती की फर्रुखाबाद इकाई के द्वारा ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का समापन कार्यक्रम का आयोजन शहर के मदन मोहन कनौडिया बालिका इण्टर कॉलेज में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना बच्चों के द्वारा कत्थक नृत्य के साथ हुआ । अतिथि प्रबंधक सुनील शाह कनौडिया तथा प्रधानाचार्या सुमन त्रिपाठी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सभी विधाओं कथक, मेंहदी, सौंदर्य कला, चित्र कला, ढोलक, हस्तकला कला आदि कलाओं के बच्चों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सभी बच्चों को अतिथियों के द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रधानाचार्या सुमन त्रिपाठी ने कहा कि कार्यशाला से बच्चों में नई नई कलाओं का ज्ञान मिलता है सभी बच्चों ने जिस कला में प्रतिक्षण लिया है उसको और दूसरे को भी लाभान्वित करें। सभी प्रतिक्षिकाओं को सम्मान पत्र, उपहार देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष नवनीत गुप्ता ने सभी अतिथियो को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का समापन वन्देमातरम गीत के द्वारा सम्पन्न हुआ। कुल भूषण श्रीवास्तव , नरेंद्र नाथ मिश्र, समरेन्द्र शुक्ल, रीतूू शुक्ला, अरविंद दीक्षित, अनुभव सारस्वत, अभिनव सक्सेना , शशिकांत पाण्डेय, साधना श्रीवास्तव, प्रिया वर्मा, नेहा सक्सेना, रजनी, प्रवेश बर्मा प्रीतू, विशाल श्रीवास्तव, दीपक रंजन सक्सेना रहे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद दीक्षित ने किया।
Kashvi Aesthetics Farrukhabad