एनसीसी की शूटिंग चैंपियनशिप में ‘एमआईसी’ अब्बल

0
491

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)12 यूपी बटालियन नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) फतेहगढ़ के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर की विभिन्य प्रतियोगिता में विजयी हुए प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया| शिविर का समापन 18 जून को हुआ।
Kashvi Aesthetics Farrukhabadवार्षिक प्रशिक्षण शिविर 9 जून से 18 जून तक तक चला| जिसमे 10 दिवसीय शिविर में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं जैसे क्विज प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता ,सांस्कृतिक, ड्रिल कंटिजेंट, शूटिंग ,लाइन डिसिप्लिन ,वॉलीबॉल, योगा कंपटीशन, बेस्ट डिसिप्लिन कंपटीशन, बेस्ट कैडेट तथा ओवरऑल बेस्ट इंस्टीट्यूशन की प्रतियोगिता हुई। 17 जून को एस एन एम इंटर कॉलेज के प्रवक्ता सतीश चंद्र यादव को कैंप कमांडेंट कर्नल ए एस मलिक तथा डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल अमनदीप सिंह खारोड ने चीफ़ अफसर की रैंक पहनाकर सम्मानित किया। 18 जून को क्लोजिंग अड्रेस में ओवरऑल कंपटीशन में आर्मी पब्लिक स्कूल को कैंप कमांडेंट द्वारा विजेता घोषित कर ट्रॉफी दी गई। शूटिंग चैंपियनशिप म्युनिसिपल इंटर कॉलेज को दी गई, जबकि ड्रिल में आर्मी पब्लिक स्कूल विजयी रहा । बेस्ट सिंगर सीनियर डिवीजन में आयुष आर पी डिग्री कॉलेज प्रथम स्थान पर रहे। एनसीसी अधिकारियों में मेजर एस के माधव ,लेफ्टिनेंट गिरिजा शंकर, लेफ्टिनेंट चंचल शर्मा, लेफ्टिनेंट सिल्की मिश्रा ,चीफ अफसर सतीश चंद्र यादव, थर्ड अफसर संतोष शुक्ला, तथा थर्ड अफसर नरेंद्र सिंह, जबकि 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के एडम अफसर तथा डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल अमनदीप सिंह खारोड के दिशा निर्देशन में कैंप इंचार्ज सूबेदार मेजर नवीन कुमार, सूबेदार सुरेश कुमार ,सूबेदार शैलेंद्र सिंह, सूबेदार दिनेश, बी एच एम बृजराज, हवलदार सोनू नागर, आदि ने मिलकर अहम भूमिका निभायी। बेस्ट कैडिट में सीनियर डिवीजन आयुष आरपी डिग्री कॉलेज कमालगंज प्रथम स्थान पर ,अक्षय आर्मी पब्लिक स्कूल द्वितीय स्थान पर जबकि मानवी आर्मी पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहे । वहीं जूनियर डिवीजन में निष्ठा मिश्रा ,केंद्रीय विद्यालय, वैष्णवी सीपीबीएन तथा नीरज जवाहर नवोदय विद्यालय को मेडल तथा ट्रॉफी देकर कैंप कमांडेंट द्वारा सम्मानित किया गया। वेस्ट लाइन डिसिप्लिन में सीनियर डिवीजन में एच एल बी एन इंटर कॉलेज छिबरामऊ तथा जूनियर डिवीजन में एस एन एम इंटर कॉलेज कायमगंज रहा। वरिष्ठ सहायक सुनील कुमार, गिरीश जोगिंदर सिंह ,इंद्रेश यादव, अवधेश त्रिवेदी, प्रमोद कुमार मौजूद रहे।


[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]