जिले में वन विभाग रोपेगा 16 लाख पौधे

0
462

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभगार फतेहगढ़ में आयोजित की गई।
Kashvi Aesthetics Farrukhabadबैठक में डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद में 37,0940 पौधे रोपने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है,जिसे जनपद में 27 विभागों द्वारा लगाया जायेगा,वन विभाग 16 लाख पौधे लगायेगा, सभी विभागों की कार्ययोजना प्राप्त हो गई है, जुलाई के प्रथम सप्ताह में बृक्षारोपण किया जाना है, राजस्व विभाग व गृह विभाग द्वारा अभी तक गड्डे खुदाई की रिपोर्ट उपलब्ध नही कराई है,
नगरीय क्षेत्र के अंदर ऑक्सी बन बनाये जाएंगे जिससे पर्यावरण में सुधार हो सके, ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रीन चौपाल का गठन किया जायेगा, बृक्षारोपण इलेक्शन मोड़ पर होगा, वृक्षारोपण को जन आंदोलन बनाने के लिये इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जायेगा| जिला गंगा समिति की बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि वृक्षारोपण की सभी तैयारियां जल्द से जल्द पूर्ण कर ली जाये| बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द मिश्रा,डीएफओ राजीव कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, पीडीडी आरडीए, डीडीओ आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]